Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल................
बहरागोड़ा: जन आक्रोश महारैली की तैयारियां जोरों पर, परंपरागत वेशभूषा में माझी परगना सदस्य भी होंगे शामिल...........
चाकुलिया प्रखंड के केंदाडागरी में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच, विधायक समीर कुमार महंती ने किया उद्घाटन
चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत केंदाडागरी गाँव में आज फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के फाइनल मैच का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड के माननीय विधायक श्री समीर कुमार महंती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से फाइनल मैच का उद्घाटन किया।
विधायक ने सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “खिलाड़ी खेल भावना से प्रेरित होकर अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करें।”
दलमा चेकनाका में रजनी हाथी का 16वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
दलमा चेकनाका में रजनी हाथी का 16वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, इचागढ़ विधायक सविता महतो सहित कई गणमान्य हुए शामिल
विधायक सविता महतो ने रजनी हथनी को केले और गन्ने खिलाकर उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रजनी दलमा की शान है, और ऐसे आयोजन से मनुष्य और वन्यजीवों के बीच सौहार्द बढ़ता है।
इस अवसर पर बच्चों ने "हैप्पी बर्थडे रजनी" के नारे लगाए और कार्यक्रम में शामिल होकर हाथियों के संरक्षण का संदेश दिया।
वन विभाग की ओर से रजनी के स्वास्थ्य, भोजन और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।
समापन पर अतिथियों और वनकर्मियों ने रजनी के दीर्घायु जीवन की कामना की और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
जमशेदपुर में भानू मांझी गैंग का शूटर मनीष सिंह लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को भानु मांझी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उलियान टीओपी मैदान में भानू मांझी गिरोह का एक युवक पिस्टल और गोली के साथ घूम रहा है और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी दल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी मनीष सिंह (20 वर्ष) कदमा के भाटिया बस्ती महादेव पथ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी लोडेड सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन जिंदा राउंड बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मनीष सिंह भानू मांझी गिरोह का सक्रिय सदस्य है और शहर में भानू मांझी के साथ मिलकर लोगों को हथियार के बल पर धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ कदमा थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले मैं पुलिस ने भानू मांझी को नामजद किया है। एसएसपी ने बताया कि भानू मांझी ने ही शूटर मनीष सिंह को पिस्टल दिया था।
भानू मांझी गिरोह के सरगना भानु मांझी के खिलाफ जमशेदपुर जिले के कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खरसावां पुलिस ने सिलपिंगदा व झुंझकी में ग्राम सभा कर लोगों को अवैध अफीम की खेती के रोकथाम के लिए किया जागरूक
वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु चलाये जा रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के दौरान मंगलवार को खरसावां थाना अंतर्गत सिलपिंगदा व झुझकी गांव में ग्राम सभा कर लोगों को अवैध अफीम की खेती न करने एवं उसके जगह पर वैकल्पिक खेती करने के लिए खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया.
उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि अफीम की खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ता है. अफीम से नशे की लत बढ़ती है, परिवार में कलह और हिंसा की घटनाएं बढ़ती हैं और युवाओं का शिक्षा और रोजगार से ध्यान हटता है.इसके अलावा यह समाज में अपराध और अवैध कारोबार को बढ़ावा देता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध अफीम की खेती को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा.
महालिमोरूप में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर हुई संगीत संध्या, झूमे लोग
सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत महालिमोरूप गाँव के श्री श्री सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा कमिटी की ओर से सोमवार को बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां लक्ष्मी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया. सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे और पूरे वातावरण में मां लक्ष्मी के जयकारे एवं मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई देने लगी. कमिटी के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की का मना की।
वहीं पूजा आयोजन कमिटी द्वारा शाम को संगीत संध्या कार्यक्रम रखा गया था। इसका लुफ्त उठाने के लिए महालिमोरूप व आस पास गाँव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जमशेदपुर के कलाकारों ने ऐसी मधुर नृत्य गीत संगीत की प्रस्तुति दी जिसे देखकर व सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। यही नहीं बल्कि लोगों को झूमते हुए भी देखा गया।
मौके पर महालिमोरूप के ग्राम प्रधान श्यामसिंह मुंडरी, वार्ड सदस्य दुर्गा मुंडरी, शैलेंद्र हेम्ब्रम, शंभु महली, अनिरुद्ध प्रमाणिक, हेमसागर प्रधान साहिल मुंडरी, कृष्णा मुंडरी समेत पूजा कमेटी सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे।
राजनगर - श्री श्री सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा कमेटी विक्रमपुर बुरूडीह के द्वारा तीन दिवसीय मां लक्ष्मी पूजा का शुभारंभ।
राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के गांव विक्रमपुर,बुरूडीह में श्री श्री सार्वजनिक मां लक्ष्मी पूजा कमेटी द्वारा तीन दिवसीय लक्ष्मी पूजा का शुभारंभ।धन की देवी मां लक्ष्मी पूजा भक्ति एवं आस्था के साथ धूमधाम से पूजा अर्चना किया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ लक्ष्मी देवी का आवाह्न कर पूजा की गई। महिलाएं निर्जला उपवास कर पूजा अर्चना किये। परिवार की सुख शांति एवं रोग निवारण के लिए प्रार्थना किये। जो सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं उसे कभी भी धन सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है।
कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन कर हजारों भक्तों को खिचड़ी एवं खीर का प्रसाद दिया गया।
कार्यक्रमों को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष - उत्तम मंडल, सदस्य- दिनेश मंडल , नकुल चंद्र दास , कृष्ण तांती , दीपक मंडल , शक्तिमान मंडल , सोमनाथ पति , रामचंद्र महतो , जितेन मंडल , मुकेश पति , गणेश तांती एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
सरायकेला: दिनेश कुमार दंडपात को सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का प्राप्त हुआ पूर्ण प्रभार,
सरायकेला।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात को सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का पूर्ण प्रभार प्राप्त हुआ ।उन्होंने मंगलवार की सुबह 11:30 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाला।
इससे पहले वह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चांडिल के पद पर बने हुए थे तथा सरायकेला प्रखंड का उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ था। दो स्थानों में प्रभार रहने के कारण तमाम कार्यों में थोड़ी परेशानी हो रही थी, परंतु अब पूर्ण रूप से सरायकेला प्रखंड का दायित्व प्राप्त हुआ है। मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सांतोना जेना के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें राजेश मिश्रा, विमल डोगरा, कामिनी कांत मेहता, सुमंत धीर सामंत ,ओम प्रकाश, कंचन कुमारी सिंहा शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी शामिल रहे।
खरसावां के खिलारी साई में शरद पूर्णिमा पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां लक्ष्मी पूजा
खरसावां प्रखंड अंतर्गत खिलारी साई, मोहंती साई में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार रात में मां लक्ष्मी की मंदिर में मां की पूजा धूमधाम से की गईl
पूजा से पहले मां के भक्तों द्वारा खरसावा के सोना नदी से कलश मैं पवित्र जल लेकर मां के दरबार में कलश एवं मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित कर पूरे विधि विधान से पूजा किया गया श्रद्धालुओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम में मां लक्ष्मी की आराधना की वहीं उड़िया समाज में लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की पूजा कर परिवार को सुख शांति और समृद्धि को कामना की इसके बाद मां का प्रसाद भक्तों के बीच वितरण किया गया आज शाम को प्रत्येक वर्ष की भांति मां के दरबार में प्रसाद के रूप में खोर, खिचड़ी, सब्जी आदि का हजारों संख्या में भक्तों के बीच वितरण किया जाएगा।
शास्त्री मैं कहा गया है कि इस दिन किए गए अनुष्ठान अवश्य सफल होती है मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने इस दिन गोपियों के साथ महारास रचा था यह व्रत विशेष रूप से लक्ष्मी प्राप्त के लिए रखा जाता है। खरसावां के खिलारी साई महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में भक्तों के द्वारा दीप जलाकर रात भर जागरण करते हैं यह जो भी वक्त करते हैं धन सीमित में वृद्धि होती है। और मां का आशीर्वाद भक्तों के बीच बनी रहती है। यह मंदिर बहुत पुराना है आदिकाल से इस गांव में मां लक्ष्मी की पूजा होती आ रही है मां लक्ष्मी पूजा के लिए भव्य पंडाल समिति के द्वारा किया गया है। मां की मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है जिससे पूरे वातावरण भक्तिमय हो गया है।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वप...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता{BAPI} बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.जानकारी के म...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...













































