चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सेफरॉन होटल के पार्किंग स्थल के बाहर से बीते 1 दिसंबर की रात दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी की चोरी कर ली गई थी. घटना के बाद 2 दिसंबर को मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला स्कूल मैदान के पास से दो अपराधकर्मियों और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हवाई अड्डा रोड किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखी गई चोरी की गई दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को बरामद कर लिया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने दो अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जानकारी दी है. पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई की गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा.
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शनिवार, 6 दिसंबर 2025
सरायकेला: उच्च विद्यालय धातकीडीह में कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग भी की गई
सरायकेला प्रखंड के उच्च विद्यालय धातकीडीह, सरायकेला में आमदा सी. एस.डब्ल्यू.सी लेप्रोसी सेंटर के सौजन्य से एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री निराकार प्रधान ने किया। जागरूकता कार्यक्रम में आमदा सी.एस.डब्लु.सी लेप्रोसी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. के.पी ओझा एवं उनके सहायिका नर्स सिस्टर ज्योति और साथी प्रधान स्टाफ उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम बच्चों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। सभी बच्चों को कुष्ठ रोग क्या है? उसके क्या लक्षण होते हैं? उनको आप कैसे पहचान करेंगे एवं उनके उपचार और रोकथाम के विषय पर विस्तार पूर्वक अपने सेशन के दौरान बताया गया.
मेडिकल अफिसर डॉ. के पी ओझा जी ने काफी सरल तरीके से छात्र-छात्राओं को सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक बताएं एवं सभी छात्राओं का स्क्रीनिंग भी किया। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक जीवाणु से होने वाला एक दीर्घकालिक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से त्वचा, परिधीय नसों, ऊपरी श्वसन पथ और आँखों को प्रभावित करता है, जिससे त्वचा पर धब्बे, सुन्नता और तंत्रिका क्षति होती है; समय पर इलाज से इसे ठीक किया जा सकता है और विकलांगता से बचा जा सकता है, यह आसानी से नहीं फैलता और मल्टी-ड्रग थेरेपी (MDT) द्वारा इसका सफलतापूर्वक इलाज संभव है.
उन्होंने आगे कहा कि अगर ये लक्षण दिखें तो आप चिकित्सक से मिले जैसे त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे या गांठें (जो खुजली रहित हो सकती हैं).
त्वचा में संवेदना का कम होना (सुन्नता).
हाथों और पैरों की उंगलियों में कमजोरी, जिससे चोट लगने पर पता नहीं चलता और घाव हो सकते हैं.
आंखों की रोशनी कम होना या अंधापन.
नाक बंद रहना या खून बहना.
मांसपेशियों में कमजोरी और चेहरे का विकृत होना आदि।
उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के नाक और मुंह से निकलने वाले स्राव के लंबे समय तक सीधे संपर्क से फैलता है, लेकिन यह आसानी से नहीं फैलता और संक्रमण का खतरा कम होता है.
चाईबासा: चलते-चलते सड़क पर गिरा व्यक्ति, मौत, मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रुगंटा हाई स्कूल मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह व्यक्ति बस स्टैंड से रुगंटा हाई स्कूल की ओर जा रहा था, तभी वह अचानक गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है।
जमशेदपुर: केएसएमएस स्काउट्स एंड गाइड्स इकाई ने हिंद आश्रम में सेवा भाव का परिचय दिया
जमशेदपुर: केएसएमएस की स्काउट्स एंड गाइड्स इकाई ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए हिंद आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों की सहायता के लिए एक विशेष दौरा किया। यह पहल विद्यालय के अध्यक्ष श्री के.पी.जी. नायर, प्रधानाचार्या सुश्री नंदिनी शुक्ला, उप-प्रधानाचार्या सुश्री सुजाता सिंह, सुश्री रीना बनर्जी, श्री ए.एल. अब्राहम और रजिस्ट्रार सुश्री वृंदा सुरेश के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025
बहरागोड़ा:-मुआवज़ा लेने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा.............
Bahragora: नाबालिग़ अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार.......
मानगो पुल के पास अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से दो कार और एक बाइक क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो पुल से पहले हाथी घोड़ा मंदिर के समीप एक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जहां एक अनितांत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े दो कार और एक बाईक को अपने चपेट में ले लिया, बताया जाता हैँ की ट्रेलर साकची से मानगो की और जा रही थी और मानगो पुल से पहले हाथी घोड़ा मंदिर के समीप अनितांत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े दो कार से जाकर सीधे टकराई, वहीँ बगल में खड़े एक बाईक भी इसके चपेट में आ गई, हलाकि कार और बाईक में कोई सवार नहीं था जिस कारण किसी के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर न्यायिक करवाई शुरू कर दी हैँ.
स्वदेशी जागरण मंच सरायकेला-खरसावां जिला सम्मेलन 7 दिसंबर को, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे मुख्य अतिथि
स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला खरसावां की ओर से दिनांक 7 दिसंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 09:30 बजे से एक दिवसीय जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मलेन में जिला के 9 प्रखंडों के 200 स्वदेशी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती के लिए जिला कमिटी का पूर्ण विस्तार और जिला के 9 प्रखंड में कार्यकर्ताओं के बीच दायित्व का घोषणा किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधानसभा के विधायक श्री चंपई सोरेन जी आमंत्रित हैं।
वही स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय मेला प्रमुख श्री सचिन्द्र बरियार जी, अखिल भारतीय सह प्रयावरण प्रमुख श्री बन्दे शंकर सिंह जी, मंच के प्रान्त संयोजक श्री राजेश उपाध्याय जी आमंत्रित हैं।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शोध लेखन पर विशेषज्ञों ने दी मार्गदर्शन
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर की माननीय कुलपति प्रो॰ (डॉ॰) अंजिला गुप्ता के मार्ग-दर्शन, रजिस्ट्रार डॉ॰ सलोमी कुजूर के सहयोग एवं डॉ अन्नापूर्णा झा, सी॰भी॰सी॰ के नेतृत्व में IIAM, Ranchi के निदेशक डॉ॰ आरती महतो द्वारा विश्वविद्यालय के छात्राओं को शोध पत्र लेखन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकायध्यक्ष वाणिज्य डॉ॰ दीपा शरण, डॉ॰ रूपाली पात्रा, डॉ॰ माधुरी प्रियदर्शनी, डॉ सरिता कुमारी, डॉ॰ विश्वराज लाल, डॉ॰ ममता कुमारी, श्री नरेश कुमार मंडल समेत सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक अधिकारी गण एवं विज्ञान की विभिन्न शाखाओं की छात्राएँ उपस्थित रही।
घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, के छात्रों ने एचसीएल के कांस्ट्रेटर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया
घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, घाटशिला के छात्रों ने एचसीएल के मुसाबनी कांस्ट्रेटर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...




































