बहरागोड़ा:बहरागोड़ा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-18 और NH-49) की सर्विस रोड इन दिनों शैक्षणिक संस्थानों के लिए मौत का कॉरीडोर बन गई है। भू-स्वामियों द्वारा अवैध कब्ज़ा और NHAI की कथित खराब डिज़ाइन मिलकर सड़क को बेहद खतरनाक बना रहे हैं।बहरागोड़ा महाविद्यालय और प्लस टू उच्च विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी रोज़ाना इसी मार्ग से गुजरते हैं और हर दिन खतरा उठाते हैं।भू-राजस्व विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हित जमीन का भुगतान महीनों पहले कर दिया था। इसके बावजूद कई भू-स्वामी NHAI द्वारा अधिग्रहित जमीन खाली नहीं कर रहे हैं।पुराने भवनों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब भी पहले की तरह चल रहे हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। पैदल चलने वालों के लिए पथ तक नहीं बचता। स्थानीय लोगों का कहना है कि असली समस्या NHAI की डिज़ाइन खामी से शुरू हुई।जमशेदपुर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले भारी मालवाहक ट्रकों को मुख्य राजमार्ग के बजाय इसी सर्विस रोड से गुजरना पड़ रहा है। इससे यह संकरी सड़क बोझिल और असुरक्षित हो गई है। आम लोगों और विद्यार्थियों को जोखिम भरे हालात में चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन और NHAI से तत्काल अतिक्रमण हटाने, डिज़ाइन सुधारने और सर्विस रोड को सुरक्षित बनाने की मांग तेज कर दी है।
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-मुआवज़ा लेने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा.............
बहरागोड़ा:-मुआवज़ा लेने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा.............
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें