विशाखापत्तनम के एसीए–वीडीसीए स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने आज विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी का ऐसा आलाप छेड़ा कि विशाखापत्तनम की हवा तक ताल देने लगी। 89 गेंदों पर 106 रन, 8 चौके और 6 छक्के जड़े। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48 रन बनाये, मगर साझेदारी की डोर बार-बार टूटती रही। शुरुआती झटका तब लगा जब रिकेल्टन शून्य पर चलते बने। ब्रेट्सके (24), ब्रेविस (29) और मार्को यानसन (17) ने प्रयास तो किया, पर भारतीय आक्रमण की धार के आगे टिकना मुश्किल रहा। प्रसिद्ध कृष्णा ने 9.5 ओवर, 66 रन देकर 4 विकेट लिये। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट, अर्शदीप सिंह 1 विकेट, रवींद्र जडेजा 1 विकेट एवं हर्षित राणा ने 8 ओवर में सिर्फ 44 रन दिये। दक्षिण अफ्रीका 270 रन पर 47.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। भारत को 271 रन का टारगेट मिला है।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शनिवार, 6 दिसंबर 2025
शौर्य दिवस पर विश्व हिंदू परिषद की विशाल महासभा सम्पन्न
शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आज दिनांक 06/12/2025 को विश्व हिंदू परिषद, सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की ओर से आदित्यपुर पान दुकान चौक स्थित शिव-हनुमान मंदिर प्रांगण में एक विस्मरणीय विशाल महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और बजरंगबली की भव्य आरती से हुई, जिसके पश्चात प्रसाद एवं भोग वितरण किया गया। इस अवसर पर कार सेवकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गरिमा का संचार हुआ।
महासभा में जिले के सभी सनातनी बंधु, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इनमें प्रमुख रूप से -
आदित्यपुर नगर अध्यक्ष रौशन कुमार
गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई
बजरंग दल संयोजक शानू सिंह
गम्हरिया प्रखंड संयोजक आकाश दास
धनंजय स्वर्णकार, गौरव झा, मनीष कुमार, गौरव मिश्रा, रूपेश गोराई, उज्जवल चटर्जी तथा अन्य अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
तुलसी भवन में साहित्यिक महक: ‘कथा मंजरी’ में कहानी पाठ और चार दिग्गजों की जयंती पर विशेष आयोजन
शनिवार, 6 दिसम्बर को सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक "कथा मंजरी" सह हिन्दी के चार लोकप्रिय साहित्यकारों यशपाल, रघुवीर सहाय , इलाचंद्र जोशी एवं बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' की जयंती समारोह आयोजित की गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा ने की ।
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅo वीणा पाण्डेय 'भारती' ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता ने दिया । तत्पश्चात यशपाल, रघुवीर सहाय , इलाचंद्र जोशी एवं बालकृष्ण शर्मा नवीन का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: रीना सिन्हा, उपासना सिन्हा, बलविन्दर सिंह तथा वसंत जमशेदपुरी ने विस्तार से प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति, तुलसी भवन के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी 'व्यथित' द्वारा दी गई ।
कार्यक्रम के दुसरे सत्र 'कथा मंजरी' के मौके पर विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल 7 कहानियों के अलावा वसंत जमशेदपुरी द्वारा एक समसामयिक गंभीर आलेख 'लोकार्पण की बाढ और पाठकों का अभाव' का पाठ किया गया, इन सबकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त राम नन्दन प्रसाद ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान की । जो इस प्रकार है --
क्रम कथाकार कहानी का शीर्षक
1) श्रीमती शक्ति श्रीवास्तव बेटी की मां
2) श्रीमती वीणा कुमारी नंदिनी दिया दुआ - स्नेह
3) श्री सुरेश चन्द्र झा दुर्भाग्य
4) श्रीमती रेखा सहाय हमसफर
5) श्रीमती उपासना सिन्हा रोटी
6) श्रीमती रीना गुप्ता इंतजार
7) श्री कन्हैया लाल अग्रवाल बुजुर्गो का अनुभव
इस अवसर पर मुख्य रुप से डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, सुरेश चन्द्र झा, रीना सिन्हा सलोनी, वीणा कुमारी नंदिनी, उपासना सिन्हा, शक्ति श्रीवास्तव, रेखा सहाय, हरभजन सिंह रहबर, सुजय कुमार सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
सरायकेला: छोटा गम्हरिया कुड़मी कला संस्कृति मन्च के द्वारा आपातकालीन बैठक हुआ समापन।
सरायकेला : छोटा गम्हरिया कुड़मी कला संस्कृति मन्च के द्वारा एक आपातकालीन बैठक बुलाया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि, हर साल की भांति इस साल भी डहरे टुसू परब मनाया जाएगा।
गम्हरिया शहीद सुनील महतो समाधि स्थल से साकची आमबागान मैदान तक।
बहरागोड़ा:-आंग के चपेट पोर तीन बीघा धान की खेत राग......
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा सखी मंडलों को सिलाई मशीनों से मिली स्वरोजगार.........
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा के पारुलिया गांव में बिजली का खंबा से गिरा युवक करेक्ट लगने पर ही युवक जख्मी बारीपदा रेफर....
सरायकेला : लोप्सो जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में हजारों लीटर स्प्रिट व अंग्रेजी शराब जब्त..
सरायकेला /शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम लोप्सो के जंगल में अवैध एवं नकली शराब निर्माण की पुष्टि हेतु विशेष छापामारी टीम गठित की गई. कुचाई थाना से रवाना हुई टीम जैसे ही चिन्हित स्थल पर पहुंची, वहां मौजूद 2 से 3 व्यक्ति पुलिस को देखते ही जंगल के अंदरूनी हिस्से में भाग निकले. सशस्त्र बल ने पीछा किया, परंतु घने जंगल का लाभ उठाकर वे फरार होने में सफल रहे.
मौके की तलाशी में प्लास्टिक बोतलों और जारों में भरा संदिग्ध लाल रंग का मादक तरल पदार्थ, आठ बड़े ड्रमों में संग्रहित स्प्रिट, तिरपाल, पैकिंग सामग्री तथा शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद हुए. प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ कि यहां बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार कर उसे बाजार में सप्लाई करने की तैयारी चल रही थी.
घटना के संबंध में कुचाई थाना कांड संख्या 49/2025 दर्ज कर उत्पाद अधिनियम एवं 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को चिन्हित करते हुए अन्य संभावित स्थानों की भी जांच कर रही है.
जमशेदपुर युवाओं के विदेश सपनों को दे रहे पंख स्काई वर्ल्ड कंसल्टेंसी में इंटरव्यू राउंड संपन्न
जमशेदपुर: मानगो स्थित स्काई वर्ल्ड कंसल्टेंसी द्वारा शहर के युवाओं के विदेश जाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौकरी पाने के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से आज विशेष इंटरव्यू सत्र आयोजित किया गया।
कंसल्टेंसी के विशेषज्ञ पैनल ने विभिन्न तकनीकी और नॉन-टेक्निकल क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ, उनके पासपोर्ट जमा कर विदेश भेजने की औपचारिक प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी गई है।
चाईबासा: जीवन प्रमाण पत्र अपडेट के नाम पर 16.92 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, देवघर से एक आरोपी गिरफ्तार
चाईबासा: जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के बहाने करलाजोड़ी निवासी परमेश्वर पुरती से 16 लाख 92 हजार रुपये की बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और साइबर टोल-फ्री नंबर 1930 पर सूचना देकर विवादित खातों को होल्ड करा दिया।
मामले की जांच के लिए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, बैंक डिटेल और CCTV फुटेज का विश्लेषण किया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर टीम ने देवघर जिले के रघुनाथपुर से 20 वर्षीय मो. सकीर असारी, पिता मो. जमशेद अंसारी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने ठगी में अपनी संलिप्तता कबूल की है। साथ ही उसने यह भी खुलासा किया कि इस मामले में अन्य साइबर अपराधी भी जुड़े हुए हैं।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...










































