सरायकेला उत्कलीय पुरोहित समाज की ओर से आगामी 27 दिसंबर को कुदरसाई शिव मंदिर परिसर में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। मिलन समारोह में सरायकेला-खरसावां जिले के टेंटोपोसी, छेलखानी, बांकसाई, सीनी, हेंसल, तबलापुर, शत्रुसाल सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरोहितों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाना, संगठन को सशक्त करना तथा सामाजिक और धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श करना है। वनभोज सह मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार की शाम माजनाघाट शिव मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुरोहित समाज के अध्यक्ष घासीराम सतपति ने की।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 22 दिसंबर 2025
सरायकेला उत्कलीय पुरोहित समाज का वनभोज सह मिलन समारोह 27 दिसंबर को,
राजनगर: शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में राष्ट्रभावना और आत्मबोध का संचार
राजनगर प्रखंड के महेशकुदर स्थित शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर के कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने विद्यालय के आचार्यों के साथ एक प्रेरणादायी शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया। इस भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य माणिक लाल महतो के मार्गदर्शन में किया गया।
प्राचार्य श्री महतो ने जानकारी दी कि इस शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के प्रमुख स्थल रहे—
शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल, सोनारी,
बेड़ादा शिव मंदिर, पश्चिम बंगाल,
जयदा शिव मंदिर, चांडिल।
इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान करना, उन्हें साहसी, संघर्षशील, लोकोपकारी सोच से युक्त, राष्ट्रभक्त तथा आध्यात्मिक चेतना से जागरूक बनाना रहा। इन स्थलों के दर्शन से छात्रों में देशभक्ति, त्याग, बलिदान और नैतिक मूल्यों के प्रति गहरी समझ विकसित हुई।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जिन गणमान्य व्यक्तियों का सान्निध्य, सहभागिता एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ, उनमें प्रमुख रूप से ईचागढ़ विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता महतो तथा श्रीनाथ विश्वविद्यालय, आदित्यपुर के कुलपति श्री सुखदेव महतो शामिल रहे। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने इस सफल शैक्षणिक भ्रमण को छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
बहरागोड़ा: अनियंत्रित टाटा मैजिक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर..........
ठंड की मार: जमशेदपुर की सड़कों पर बेघर जिंदगी, खुले आसमान के नीचे ठिठुरते परिवार
जमशेदपुर में ठंड लगातार अपना असर दिखा रही है। शहर का तापमान तेजी से गिर रहा है और देर रात सर्द हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। पारा लगभग 10 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे हालात में शहर के कई हिस्सों में बेघर लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर नजर आ रहे हैं।
जैसे-जैसे तापमान नीचे जा रहा है, वैसे-वैसे फुटपाथों पर इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ बेघर परिवार प्लास्टिक बिछाकर और ऊपर से पतले कंबल ओढ़कर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों के पास न तो स्थायी ठिकाना है और न ही ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन।
सरायकेला आदित्यपुर के आशियाना पेट्रोल पंप पर असामाजिक तत्वों का तांडव, कर्मचारी से मारपीट
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकान चौक के समीप स्थित आशियाना पेट्रोल पंप पर रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना में पेट्रोल पंप परिसर में तोड़फोड़ की गई, कार्यालय का शीशा तोड़ा गया और एक कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पूरी घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार दो युवक एक महिला के साथ पेट्रोल लेने पहुंचे थे। पेट्रोल देने में थोड़ी देरी होने पर वे पंप कर्मी से उलझ पड़े, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई।
जमशेदपुर में राज्य स्तरीय इंडियन एबेकस व मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता, नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाया गणनात्मक कौशल
जमशेदपुर में राज्य स्तरीय इंडियन एबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता 2025 का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। साकची स्थित बारी मैदान क्लब हाउस में आयोजित की गई, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईआर–नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेटरी (एनएमएल), जमशेदपुर के वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की गणनात्मक क्षमता, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।
एलबीएसएम कॉलेज में रक्तदान शिविर, 76 यूनिट रक्त हुआ संग्रह
राष्ट्रीय सुढी समाज द्वारा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग तथा एनसीसी एलबीएसएम कॉलेज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में ठंड के बावजूद रक्तदाताओं ने काफी उत्साह से भाग लिया। भीभीडीए एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान सिविर का उद्घाटन झारखंड राज्य के आंदोलन में नत्रृत्व प्रदान करने वाले पूर्व सांसद एवं जैक के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सूरज मंडल ने अन्य सभी अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। श्री मंडल ने मतदाताओं एवं समाज को उत्साहित करते हुए समाज की एकता पर बल दिया और एकता की ताकत को रेखांकित करते हुए मिलकर काम करने की सलाह दी। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में युवाओं और समाज की भूमिका को भी रेखांकित किया।
रविवार, 21 दिसंबर 2025
झारखंड विधानसभा की पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण समिति सरायकेला पहुंची, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
सरायकेला:झारखंड विधानसभा की पर्यावरण प्रदुषण नियंत्रण समिति रविवार को सरायकेला पहुंची. समिति के सभापति सह सारठ विधायक उदय शंकर सिंह के नेतृत्व में चार सदस्सीय टीम पहुंची हुई थी जिसमें सदस्य के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, सिसई विधायक जीग्गा सुशारण होरो शामिल थे. टीम ने स्थानिय परिसद में जिला के अधिकारीयों संग बैठक किया और विभाग वार जानकारी हासिल किया. टीम ने जिला में प्रदुषण नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी हासिल किया और कंपनियों से निकलने वाले प्रदुषण पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. कहा कि जल, वायु,भूमि प्रदुषण की शिकायत मिलती है तो तुरंत कारवाई करते हुए इसमें सुधार करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रदुषण को लेकर मिली शिकायत का अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया.
इप्टा के वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्ण कुमार जायसवाल को चाईबासा में दी गई श्रद्धांजलि
चाईबासा :इप्टा ने की शोक सभ भारतीय जन नाट्य संघ(इप्टा) की चाईबासा शाखा के सदस्यों ने इप्टा के वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्ण कुमार जायसवाल के निधन पर गांधी टोला में शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथी जायसवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिव संजय कुमार चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि साथी जायसवाल जी का आकस्मिक निधन से संपूर्ण कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। अध्यक्ष कैसर परवेज़ ने कहा कि किशन जी न केवल एक रंगकर्मी थे बल्कि वे एक अच्छे मेक अप आर्टिस्ट भी थे।
कोलाबिरा में श्री गणेशाय शिव सेवा सदन का वन भोज सम्मेलन, मकर संक्रांति कार्यक्रम पर चर्चा
श्री गणेशाय शिव सेवा सदन, कोलाबिरा द्वारा आयोजित वार्षिक वन भोज सम्मेलन समारोह आज मुड़िया पंचायत अंतर्गत जीवनपुर स्थित फार्म हाउस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वन भोज कार्यक्रम में मुड़िया, बिरवांस दुगनी, चमारू एवं नारायणपुर पंचायत क्षेत्र के युवा, बुद्धिजीवी वर्ग एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने वन भोज का आनंद लिया। साथ ही श्री गणेशाय सेवा सदन द्वारा आगामी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर 14 जनवरी को आयोजित होने वाली संस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर कोलाबिरा निवासी श्री साधन महतो को भारतीय जनता पार्टी, गम्हरिया पश्चिम भाग का प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर श्री गणेशाय सेवा सदन की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन के विस्तार के तहत नई कमेटी का गठन भी किया गया।
नव-मनोनित कमेटी इस प्रकार है—
संरक्षक : साधन महतो
अध्यक्ष : चंदन महतो
उपाध्यक्ष : रामकृष्ण महतो
उपाध्यक्ष : छोटेलाल नायक
सचिव : जयप्रकाश महतो
सह सचिव : केशव सिंह
कोषाध्यक्ष : रामेश्वर नायक
सह कोषाध्यक्ष : केशव महतो
कार्यालय प्रभारी : राहुल केवट एवं विनोद महतो
प्रवक्ता : अजय महतो
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण महतो, सीताराम महतो, सुभाष महतो, सदानंद लोहार, जितेन महतो, अजय लोहार, नयन नायक, कार्तिक नायक, हरी शर्मा, पप्पू बिहारी, दिनेश महतो, रवि महतो, चौधरी महतो, जयशंकर महतो, अनिकेत शर्मा, सोहन मार्डी, लखविंदर कालिंदी, मोती खान एवं मुख्तार अहमद सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...























































