Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

राजनगर में बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन

राजनगर : विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 25 दिसम्बर को मुक्तेश्वर धाम, हरिणा आश्रम परिसर में एक भव्य बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस साहित्यिक समारोह में भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि एवं बुद्धिजीवी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान बहुभाषीय कवि सम्मेलन, साहित्यिक विमर्श तथा समसामयिक साहित्य पर सार्थक चर्चा आयोजित की गई। यह सम्मेलन विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर साहित्यिक संवाद को सशक्त करने का प्रयास किया गया।



इस अवसर पर बहुभाषी पत्रिका के प्रभारी संपादक रबि कान्त भकत के द्वारा बांग्ला, हिंदी इंग्लिश एवं संथाली के सुप्रसिद्ध लेखक, अनुवादक प्राक्तन MLA सम्मानीय श्री सूर्य सिंह बेसरा जी को बहुभाषी पत्रिका "प्रभाती" का प्रवेशांक ससम्मान भेंट किया गया।

एक नई सुबह की पहली किरण की तरह है, जो आंचलिक लेखक-लेखिकाओं के विचारों, संवेदनाओं और स्थानीय सरोकारों का जीवंत दस्तावेज प्रस्तुत करती है। यह ग्रामीण क्षेत्र का एक सशक्त बहुभाषी प्रयास है, जहाँ हर भाषा अपनेपन के साथ खिलती है, हर लेखक अपनी मिट्टी की खुशबू लेकर आता है और हर पाठक को नई सोच, नई अनुभूति तथा नई प्रेरणा का उजास मिलता है। पत्रिका का मूल उद्देश्य शब्दों के माध्यम से समाज को जोड़ना और प्रत्येक हृदय में जागृति की प्रभात जगाना है।

“प्रभाती” के इस प्रवेशांक में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा—तीन राज्यों के 62 सुमानधन्य आंचलिक लेखक-लेखिकाओं की रचनाएँ संकलित हैं। इसमें हिंदी, बांग्ला, ओड़िया, अंग्रेज़ी, संथाली, कुड़माली एवं संस्कृत भाषाओं में रचित 15 कहानियाँ, 47 कविताएँ, 7 लोक-संगीत रचनाएँ तथा 7 विचारात्मक एवं उपयोगी लेख सम्मिलित हैं। यह प्रकाशन पूर्णतः आंचलिक लेखक-लेखिकाओं के आपसी सहयोग से सम्पन्न हुआ है और भविष्य में भी इसी सहभागिता के साथ आगे बढ़ेगा।















भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की एवं वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती संयुक्त रूप से मनाई।

खरसावां : विधानसभा कार्यालय के सभागार में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की एवं वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती संयुक्त रूप से मनाई। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अटल जी एवं निर्मल महतो जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को देन झारखंड राज्य है। केंद्र में पहली बार भाजपा की सरकार का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री अटल जी ने भारत के विकास के साथ सुशासन स्थापित की और विश्व स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाई। जो हम सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे महापुरुष थे जिनका कोई आलोचक नहीं था। वे सबके प्रिय थे और सबके अपने थे। उनका व्यक्तित्व विविध आयामों से भरा था। वे श्रेष्ठतम कवि, मौलिक विचारक, सफल पत्रकार और आजातशत्रु राजनेता थे। वे स्वयं भाषा, स्वयं राष्ट्रीय, स्वयं संस्कृति और स्वयं चिंतन के लिए जिए। उन्होंने नीतियों, निर्णय और सिद्धांतों से कभी कोई समझौता नहीं किया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा ने कहा कि आज उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पहला संबीधन 14 अक्टूबर 1977 में संयुक्त राष्ट्र में अपना भाषण दिया था। वहां उन्होंने कहा कि भारतीय जनता को और से शुभकामना संदेश लेकर आया हूं। आज के युवाओं को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कहे बातों को अनुशरण करते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने को आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, प्रमुख Maninder जामुदा, अभिषेक आचार्य, विश्वजीत प्रधान, कविता दास, रानी हेंब्रम, प्रधान माटी सोय, सूर्य देवी, ईश्वर महतो, विवेकानंद प्रधान, सुभाष महतो, लादूराम हेंब्रम, कृष्णा सोय,होपान सोरेन, जितेन्द्र धोडाय, अखिलेश महती, धर्मेंद्र प्रधान, दुर्योधन प्रमाणिक, विषकठ प्रधान, जय चांद महतो, लव किशोर प्रधान, लक्ष्मीकांत दे, बन बिहारी राय, हेमंत मंडल, प्रदीप प्रधान सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

बहरागोड़ा:NH-18 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत........

बहरागोड़ा संवाददाता 


बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) पर स्थित ‘ओम स्टोर’ के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजलाबांध निवासी चंदन माईती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदन किसी काम से बाहर निकले थे और एनएच-18 पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। सूत्र की हवाले से मिली जानकारी टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंदन को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रखा और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, घाटशिला भेजने की तैयारी की। चंदन की मौत की खबर जैसे ही राजलाबांध गांव पहुंची, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। हंसता-खेलता युवक अचानक मौत का शिकार हो गया, जिससे परिजनों की रो चीख-पुकार से बुरा हाल।

गुड़ाबांदा:-गुड़ाबांदा में शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित.........

गुड़ाबांदा संवाददाता:-BAPI


गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र के गुरुवार को सिंहपुरा चौक में झारखंडी वीर माटी पुत्र शहीद निर्मल महतो की 75वीं जन्म जयंती अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, ग्राम प्रधान फनीभूषण महतो, अजय महतो, दिनेश महतो, राजकिशोर महतो, दिवस महतो, तापस महतो सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर शहीद निर्मल महतो के विचारों को याद करते हुए कहा गया कि उनका बलिदान झारखंड आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत है।

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के बानियाकुंदर में मना क्रिसमस..........

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI

बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बानियाकुंदर चर्च में यीशु मसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया.परंपरा के अनुसार, 24 दिसंबर की रात 12 बजे पूरा चर्च परिसर 'मेरी क्रिसमस' के घोष से गूंज उठा. यीशु के जन्म की खुशी में विशेष मध्यरात्रि प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इसके बाद गुरुवार सुबह भी विशेष प्रार्थना सभा हुई. पास्टर व श्रद्धालुओं ने यीशु से शांति, सुख और समृद्धि की कामना की.इस विशेष अवसर पर चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों, सितारों और आकर्षक फूलों से सजाया गया था. कार्यक्रम के दौरान मसीही गीतों और कैरोल के माध्यम से प्रभु की महिमा का गुणगान किया गया. बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिससे उत्सव का माहौल और खुशनुमा हो गया. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से गले लगकर बधाई दी और केक बांटकर खुशियां साझा कीं. प्रेम और भाईचारे पर जोर इस अवसर पर वक्ताओं ने यीशु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए समाज में प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. कहा कि यह त्योहार केवल खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और एकता का प्रतीक है. आयोजन को सफल बनाने में पास्टर रबिन हांसदा, सैमुअल मार्डी, जागेन मुर्मू, चंद मोहन हांसदा, प्रकाश मार्डी, रंजीत हांसदा और गणेश मार्डी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य भूमिका निभाई. कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर सामूहिक भोज और मिलन समारोह में भाग लिया.

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बछड़े का कटा सिर मिलने से तनाव

गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में क्रिसमस के दिन बछड़े का कटा सिर मिलने से इलाके में भारी तनाव और हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

डॉ. दास ने कहा, "यह घटना हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। यह एक सुनियोजित साजिश है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और बछड़े के कटे सिर को विधि-विधान से दफन कराया गया। इस दौरान बीडीओ के ड्राइवर पर गुमराह करने का आरोप लगाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास का बयान"यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।"

गम्हरिया अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार का बयान:इस मामले की जांच की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












सरायकेला में झामुमो ने मनाई वीर शहीद निर्मल महतो की 76वीं जयंती, दी श्रद्धांजलि

 सरायकेला में झामुमो नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य जी के नेतृत्व में झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो कि 76 वा जन्म जयंती मनाई गई । सरायकेला में सांसद जोबा माझी केम्प कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती ने कहा कि 25 दिसंबर 1950 को जमशेदपुर में जन्मे निर्मल महतो झामुमो के संस्थापक सदस्य थे और दो बार पार्टी के केंद्र अध्यक्ष भी थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी मूलवासी गरीब गुरुबा, किसान मजदूर के मसोहा थे। उन्होंने अलग राज्य आंदोलन को और अधिक धार देने के लिए विद्यार्थियों एवं नौजवानों को लेकर all Jharkhand student union की स्थापना की और झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 



व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरी लोहार ने कहा कि निर्मल महतो आंदोलन की उपज नेता थे। और कठिन समय में पूरे झारखंड में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड साहित्य कला संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल ने कहा कि आज की पीढ़ियां उनके संघर्ष की गाथा ओर उनके द्वारा किये ग ए कार्यो की जानकारी रखें और उनके द्वारा बताये रास्ते पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में सहयोग दें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल, नगर सचिव तपन कामिला, अमूल्य महतो, हेमंत सिंह, कृष्णा राणा, राहुल आचार्य, रिंकी पति, सुमित पति, सूरज दास, आशीष सरदार, लखन देवगम, सुनील साहू, विक्रम प्रामाणिक, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
















जमशेदपुर: 31 दिसंबर को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के बीच होगा भोग वितरण

जमशेदपुर : 31 दिसंबर को धार्मिक वातावरण में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ की जाएगी, जिसके पश्चात निरंतर हरि कीर्तन का आयोजन होगा। कीर्तन संपन्न होने के बाद सभी भक्तजनों के लिए भोग वितरण की व्यवस्था की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह ने मीडिया के समक्ष बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य भक्तों में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।



आयोजकों के अनुसार, पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल रहेगा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह कार्यक्रम क्षेत्र में धार्मिक समरसता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करेगा।

जमशेदपुर: भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 101वीं जयंती पर जमशेदपुर में अटल स्मृति रक्तदान शिविर का आयोजन

जमशेदपुर: भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर 2025 को अटल स्मृति रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक केबुल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी, जमशेदपुर में आयोजित हुवै इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के राष्ट्रसेवा, मानवता और सामाजिक समर्पण के विचारों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने शहर के युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।




शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रक्त संग्रह की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच भी की गई। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और अटल जी की स्मृति में यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है











रांची: मुख्यमंत्री आवास में क्रिसमस की रौनक, CM से मिले यें

राँची : रांची स्थित CM आवास में बुधवार को क्रिसमस की खुशियों की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से फादर अजीत खेस, फादर मेडॉट और मिशनरी ऑफ चैरिटी की रिजनल सुपीरियर सिस्टर जोस स्लेटा समेत सिस्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। 

इस मौके पर सभी ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी में क्रिसमस पर्व मनाया और एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सौहार्द और सद्भाव का संदेश भी दिया गया। CM आवास में यह मुलाकात क्रिसमस के उल्लास और आपसी भाईचारे की मिसाल बन गई।

Breaking