Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

रांची: मुख्यमंत्री आवास में क्रिसमस की रौनक, CM से मिले यें

राँची : रांची स्थित CM आवास में बुधवार को क्रिसमस की खुशियों की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से फादर अजीत खेस, फादर मेडॉट और मिशनरी ऑफ चैरिटी की रिजनल सुपीरियर सिस्टर जोस स्लेटा समेत सिस्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। 

इस मौके पर सभी ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी में क्रिसमस पर्व मनाया और एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सौहार्द और सद्भाव का संदेश भी दिया गया। CM आवास में यह मुलाकात क्रिसमस के उल्लास और आपसी भाईचारे की मिसाल बन गई।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking