Advertisement

Advertisement

Advertisement

गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

सरायकेला में झामुमो ने मनाई वीर शहीद निर्मल महतो की 76वीं जयंती, दी श्रद्धांजलि

 सरायकेला में झामुमो नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य जी के नेतृत्व में झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो कि 76 वा जन्म जयंती मनाई गई । सरायकेला में सांसद जोबा माझी केम्प कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती ने कहा कि 25 दिसंबर 1950 को जमशेदपुर में जन्मे निर्मल महतो झामुमो के संस्थापक सदस्य थे और दो बार पार्टी के केंद्र अध्यक्ष भी थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी मूलवासी गरीब गुरुबा, किसान मजदूर के मसोहा थे। उन्होंने अलग राज्य आंदोलन को और अधिक धार देने के लिए विद्यार्थियों एवं नौजवानों को लेकर all Jharkhand student union की स्थापना की और झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 



व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरी लोहार ने कहा कि निर्मल महतो आंदोलन की उपज नेता थे। और कठिन समय में पूरे झारखंड में पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड साहित्य कला संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल ने कहा कि आज की पीढ़ियां उनके संघर्ष की गाथा ओर उनके द्वारा किये ग ए कार्यो की जानकारी रखें और उनके द्वारा बताये रास्ते पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में सहयोग दें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल, नगर सचिव तपन कामिला, अमूल्य महतो, हेमंत सिंह, कृष्णा राणा, राहुल आचार्य, रिंकी पति, सुमित पति, सूरज दास, आशीष सरदार, लखन देवगम, सुनील साहू, विक्रम प्रामाणिक, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
















0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking