Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

चांडिल: शहर के बाद अब गांव में भी पिस्टल का खौफ, रंगदारी नहीं देने पर निर्माण स्थल पर हमला - तीन गंभीर रूप से घायल

सरायकेला–खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो पुराना बस्ती में अपराधियों का तांडव देखने को मिला, जहां शहर छोड़ अब गांवों में भी पिस्टल और रंगदारी का डर फैलता नजर आ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के सोनारी इलाके से 15 से 20 की संख्या में आए युवकों ने जबरन एक मकान निर्माण स्थल में घुसकर संवेदक और मजदूरों के साथ मारपीट की। आरोप है कि अपराधियों ने 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की और काम बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना के दौरान अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर निर्माण कार्य कर रहे कालटू सिंह को निशाना बनाते हुए खुलेआम धमकाया। वहीं कालटू सिंह सहित तीन लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 




स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना के विरोध में डोबो गांव के ग्रामीणों ने आज पुरुष व महिलाएं एकत्रित होकर बैठक किया अपना आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि जमशेदपुर सोनारी के रहने वाले अपराधी हथियार लेकर गांव में घुसे है और खुलेआम पिस्तौल लहराते हुए दहशत फैलाई। ग्रामीणों का कहना है कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव में भी 24 घंटे जान का खतरा बना रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बाहरी अपराधियों के गांव में प्रवेश पर रोक लगाई जाए और ग्रामीण इलाकों की शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित बना रह सकें 



RCMU ने किया कोलियरी का चक्का जाम, ट्रांसपोर्टिंग ठप*

बाघमारा :बीसीसीएल एरिया 04 के AkWMC टी. सी.सी का चक्का जाम करते हुए राष्ट्रीय कोलियरी यूनियन मजदूर ने किया धरना प्रदर्शन. प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्टिंग का कार्य घंटो रहा बाधित.जिसकी सुचना पाकर घटनास्थल पर APM और प्रशासक उमंग ठक्कर पहुचे.जहाँ धरना के अगुवाई कर रहे RMCU के केंद्रीय सचिव विजय सिंह उर्फ़ सनी सिंह से वार्ता कर कल का समय लिया. जिसके बाद धरना समाप्त किया गया.

वही बातचीत करते हुए RMCU के केंद्रीय सचिव सनी सिंह ने कहा है की स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये है.चेक पोस्ट को बाधित करते हुए कार्य ठप किये है. चेक पोस्ट के बाहर जो इनके जो वाहन चलते है वह अपने क्षमता से अधिक लोड रहते है. रोड काफ़ी जर्जर है,जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशनी होती है, साथ कई राहगीर ख़राब रोड के कारण कई बार गिर कर घायल भी हुए है.वही वार्ता करने आये प्रशासक उमंग ठक्कर ने कहा है की वार्ता सफल रहा है, कल का समय लिया गया है.


नए साल पर महादेव की भव्य आरती देखना मुश्किल! काशी विश्वनाथ मंदिर में जबरदस्त वेटिंग, इस तारीख तक टिकट फुल*

वाराणसी :-पीएम नरेंद्र मोदी के रिलिजियस टूरिज्म का सपना साकार हो गया है. काशी,अयोध्या जैसे दूसरे धार्मिक शहरों में अब हर दिन पर्यटकों की भीड़ रह रही है. काशी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. नए साल से पहले काशी पूरी तरह हाउसफुल है. काशी विश्वानथ मंदिर में भी भारी भीड़ है. इसके अलावा काशी विश्वनाथ के होने वाले सभी आरती के स्लॉट भी अगले 1 महीने के लिए बुक हैं.वैसे तो बाबा विश्वनाथ मंदिर में हर रोज उनकी 5 आरतियां होती हैं. सबसे पहले भोर के वक्त बाबा विश्वानथ की मंगला आरती होती है. इसी आरती से बाबा विश्वनाथ नींद से जगते हैं. इसके बाद मध्यान भोग आरती, सप्तऋषि आरती और श्रृंगार भोग आरती भी बाबा की जाती है. अंत में शयन आरती होती है, जिसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं. इनमें 4 आरतियों में शामिल होने के लिए टिकट की व्यवस्था मंदिर न्यास की ओर से की गई है.

29 जनवरी तक के टिकट बुकिंग फुल*

इस दिन बाबा के आरती का जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है. मंगला के साथ मध्यान भोग, सप्तऋषि और श्रृंगार आरती के सभी टिकट अगले एक महीने यानी 29 जनवरी तक के लिए बुक हो गए हैं. हालांकि मंगला आरती के लिए वेटिंग और भी लम्बी है. ऑनलाइन माध्यम से मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी ऑनलाइन बुकिंग होती है. इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग भी मंदिर न्यास के काउंटर से किया जा सकता है.

मैथनः1.60 करोड़ साइबर ठगी मामले में दिल्ली पुलिस कुमारधुबी पहुंची

मैथनः दिल्ली पुलिस टीम डेढ़ करोड़ से अधिक साइबर ठगी के मामले में सोमवार देर शाम कुमारधुबी बरडंगाल रविदास टोला पहुंची। मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद रविदास टोला निवासी शिव रविदास भी टीम के साथ थी। पूछताछ के लिये शिव को रिमांड पर लिया गया है। टीम शिव को लेकर उसके घर पहुंची व आवश्यक साक्ष्य जुटाये। टीम ने इस संबंध में कुछ नहीं बताया। सिर्फ इतना कहा कि कुछ साक्ष्य जुटाने के लिये यहां आये थे। टीम के सहयोग में कुमारधुबी ओपी के एएसआई सुरेश देवगम भी दल बल के साथ मौजूद थे। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शिव रविदास ने साइबर क्राइम टीम के साथ मिलकर 1.60 करोड़ की ठगी की थी। जिसमें अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है। इसी कड़ी में शिव के भाई शंभू रविदास को भी दिल्ली पुलिस ढूंढ रही थी। लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि निरसा के तिलतोड़िया स्थित ससुराल में उसने शरण ले रखी है। साक्ष्य जुटाने के बाद टीम शिव को लेकर वापस लौट गयी। 



लोगों में गुस्सा: बरडंगाल का रविदास टोला साइबर ठगी का सेफ जोन बना हुआ है। दर्जनों परिवार वर्षों से साइबर ठगी के काले कारोबार में शामिल हैं। ठगी में नाबालिगों को शामिल किया गया है। जिनका काम ठगी किये गये रूपये को एटीएम से निकालना है। लोगों का कहना है कि कई युवा लोभ में साइबर ठग टीम में शामिल हो रहे हैं। टीम को बड़ी राजनीतिक पार्टी का युवा नेता संचालन कर रहा है। उसके पास विभिन्न बैंक खातों के एटीएम कार्ड भी है। जिसे साइबर ठगी में इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस को बड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।

झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

राँची: झारखण्ड में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कई जिलों में 31 दिसंबर तक सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी आशंका जताई गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। सोमवार को राँची का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में करीब एक डिग्री अधिक रहा।



बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार कांके में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राँची के कई ग्रामीण इलाकों में पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राँची केंद्र ने झारखण्ड के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूँटी और राँची में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से सुबह और देर रात के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। वाहन चालकों को कोहरे के दौरान धीमी गति से चलने और जरूरत पड़ने पर फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं, ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत बताई गई है।

कतरास: व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो प्राथमिकता — श्रीमती शारदा सिंह

कतरास स्थित प्रसिद्ध ज्वेलरी प्रतिष्ठान जमनादास बिसेसरलाल ऑर्नामेंट्स में कल रात्रि चोरी की गंभीर घटना ने पूरे व्यापारी वर्ग को चिंता में डाल दिया है। इसकी सूचना मिलते ही आज प्रातः धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह जी कतरास पहुंचकर पीड़ित व्यवसायियों से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली।



श्रीमती शारदा सिंह जी ने कहा कि, *"व्यवसायियों की सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।"* उन्होंने स्थानीय लोगों व व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, इसके लिए हर स्तर पर पहल की जाएगी।

मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक श्री श्रवण खेतान जी एवं श्री नवदीप खेतान जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

राहुबांधा में मानकी–मुण्डा संघ का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न, परंपरा और एकता पर दिया गया जोर

खूंटपानी के राहुबांधा में मानकी, मुंडा, डाकुवा व दिकरी संघ का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न, मानकी–मुण्डा परंपरा आदिवासी समाज की पहचान और स्वशासन की मजबूत नींव है-गागराई


खूंटपानी अंचल के राहुबांधा में मानकी, मुण्डा, डाकुवा, दिकरी संघ अंचल कमेटी (खुटपानी) की वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई अपनी धर्मपत्नी बासंती गागराई के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि मानकी–मुण्डा परंपरा आदिवासी समाज की पहचान और स्वशासन की मजबूत नींव है। इसे सहेजकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं बसंती गागराई ने महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक समरसता को और सशक्त करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानकी मुण्डा संघ के अध्यक्ष तुरी पुरती (मुंडा) ने की। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, पारंपरिक भोजन और सामाजिक संवाद के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से संघ के उपाध्यक्ष: झंडा हाईकुरु मुण्डा, सचिव हरियल दोगो मुण्डा, सह सचिव: बबलु गोडसोरा, कोषाध्यक्ष योसेप तियु मानकी, सिताराम बानरा, कमल किशोर हेंब्रम, गोनो बानरा, दर्शन हाईबुरू, केदार हेम्ब्रम, रमेश बोदरा, सतीक्षानंद ईचागुड्डू,तुराम केयांगी, सिदिउ हाईपुरु मानकी, श्रीराम हाईबुरू मानकी, सोनाराम बानरा, सोया कांडेयाग, नेहरू तियु, रामदेव बानरा, काडेराम तियु, रवीन्द्र बानरा, सालुका कुदादा, विजय सिंह मेलगाड़ी, अफलेश हेम्ब्रम, खेत्र मोहन जामुदा, मुकेश पूर्ति, शंकर हाईबुरू आदि उपस्थित थे।













सोमवार, 29 दिसंबर 2025

इत्तेफाक : धनबाद स्टेशन से बिना हार्न चल पड़ी भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों में मची भगदड़*

धनबाद :* धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भुवनेश्वर जाने वाली स्पेशल ट्रेन बिना किसी पूर्व सूचना या हार्न के अचानक खुल गई।


प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री यह समझ रहे थे कि ट्रेन विलंब से प्रस्थान करेगी, लेकिन शाम चार बजते ही अचानक ट्रेन के पहिए घूमने लगे। बिना सिग्नल या चेतावनी के ट्रेन खुलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई।

कई यात्री अपना सामान लेकर इधर-उधर दौड़ने लगे, जबकि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते नजर आए। अचानक उत्पन्न हुई इस स्थिति से प्लेटफॉर्म पर चीख-पुकार का माहौल बन गया। हालात को बिगड़ता देख एक जागरूक यात्री ने तत्परता दिखाते हुए चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन कुछ दूरी पर जाकर रुक गई।

करीब दस मिनट तक प्लेटफॉर्म पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। रेलवे कर्मियों के हस्तक्षेप और यात्रियों के शांत होने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ट्रेन को पुनः रवाना किया गया।

बताया गया कि यह स्पेशल ट्रेन धनबाद से बोकारो, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए भुवनेश्वर तक जाती है। घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की मांग की।


राष्ट्रपति के कार्यक्रम बना आदिवासियों के लिए गर्व का पल*

जमशेदपुर :ऑल चिकि लिपि भाषा के 100 साल पुरे होने पर शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भारत के महामहिम राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू के भाषण सुनने के बाद आदिवासी समाज के मुख्य लोगो ने कहा आज का दिन काफ़ी गर्व और खुशी का पल था। वहीं करंडीह दिसुम जाहेर स्थान परिसर में ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन और करंडीह दिशोंम जाहेर स्थान कमिटी के द्वारा संजूक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जहाँ देश के हर कोने से आदिवासी समाज के मुख्य लोग कार्यक्रम में शिरकत कियें...वहीं महामहिम राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू के अलावा झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,भी मजूद रहें। वहीं राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू ने अपने भाषण में कहा की समाज के उत्थान के लिए सभी लोगो का योगदान काफ़ी जरुरी हैं,साथ ही महामहिम ने संथाली भाषा में गाना भी गाई। पंडित रघुनाथ मुर्मू के बड़ा पोता चुनियन रघु मुर्मू और करंडीह जाहेर स्थान के अध्यक्ष सी.आर माझी, मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हू मुर्मू, लुघूबुरु घंटा के सुरेन्द्र टुडू ने कहा आज का दिन काफ़ी यादगार रहा, राष्ट्पति के भाषण सुनकर हमलोग काफ़ी ख़ुश हुए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए काफ़ी कुछ कहा। साथ ही कई साहित्यकारों को सम्मानित भी राष्ट्पति के हांथो में किया गया।


राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखण्ड टीम महाराष्ट्र रवाना

 योगासन भारत द्वारा संगमनेर, महाराष्ट्र में आयोजित छठी सब जूनियर एवं सीनियर बी राष्ट्रीय योगासना प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जो 29 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक होंगी, जिसके लिए झारखण्ड की टीम आज टाटा स्टेशन से रवाना हुआ।

 इस प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, कोडरमा, लातेहार , धनबाद, बोकारो जिला के बच्चे भाग लें रहें है, रांची से सब जूनियर बालक वर्ग मे बिस्वास थापा, अगम कुमार बालिका वर्ग में पल्लवी रानी, काव्य और पुरुष बी वर्ग में रोशन थापा भाग लेंगे टीम में पुरुष वर्ग कोच आकाश सेठ व महिला वर्ग में निभा के नेतृत्व में टीम रवाना हुई ।


Breaking