Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 5 जनवरी 2026

क्यों बनी बॉर्डर 2? रिकॉर्ड नहीं, यह है असली मकसद

आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। फिल्म के रिलीज से पहले ही लोग इसकी तुलना 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर से कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने इस पर अपनी बात रखी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई चर्चा: हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने फिल्म बॉर्डर के मशहूर गाने संदेशे आते हैं का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ सवाल पूछा गया कि क्या बॉर्डर 2, बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। इस पोस्ट को निधि दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया।



निधि दत्ता ने बताया फिल्म का असली मकसद: निधि दत्ता ने साफ शब्दों में लिखा कि बॉर्डर 2 को बनाने का मकसद बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ना कभी नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके पिता जे.पी. दत्ता ने बॉर्डर जैसी बेहतरीन फिल्म बनाई थी और उस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ सकता। उनके अनुसार बॉर्डर और बॉर्डर 2 दोनों का उद्देश्य केवल भारतीय सैनिकों की सच्ची और भावनात्मक कहानी दिखाना है।

नया गाना घर कब आओगे हुआ रिलीज: फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में बॉर्डर 2 का गाना घर कब आओगे रिलीज किया है। यह गाना बॉर्डर के आइकॉनिक गाने संदेशे आते हैं का रीक्रिएशन है। इस गाने को सोनू निगम, दिलजीत दोसांझ, विशाल मिश्रा, रूप कुमार राठौड़ और अरिजीत सिंह ने गाया है। इसका संगीत मिथुन ने दिया है और बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

बॉर्डर फिल्म की यादें: 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। इसमें सनी देओल, बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म आज भी देशभक्ति सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।

बॉर्डर 2 में कौन-कौन आएगा नजर: बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

झारखंड: ड्राइवर के उतरते ही धधक उठा 18 चक्का ट्रेलर, मची खलबली

झारखंड : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैनम लिंक रोड पर बरमसिया अस्पताल मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां खड़े टाटा कंपनी के 18 चक्का ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर का नंबर JH 02BV 8938 बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से कुछ देर पहले तक वाहन का चालक केबिन में ही मौजूद था। चालक जैसे ही अपनी गाड़ी छोड़कर दूसरी गाड़ी में गया, वैसे ही ट्रेलर से अचानक धुआं और लपटें निकलने लगीं। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।



कोयला परिवहन में लगा था ट्रेलर: जानकारी के अनुसार यह ट्रेलर पचवाड़ा सेंट्रल कोल परियोजना के तहत डीबीएल कोल कंपनी के माध्यम से कोयला परिवहन का कार्य कर रहा था। वाहन आलुबेड़ा से पाकुड़ रेलवे साइडिंग तक कोयला ले जाने में लगा था और बरमसिया स्थित डब्लूबीपडीसीएल अस्पताल के समीप खड़ा किया गया था।

ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा नुकसान: आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने बिना देर किए पास में मौजूद पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे ट्रेलर को भारी नुकसान होने से बचा लिया गया।

समय रहते बुझी आग, राहत की सांस: स्थानीय लोगों की सतर्कता और सामूहिक प्रयास से आग फैलने से पहले ही बुझा ली गई। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

राँची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

राँची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला. कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और राज्य के समग्र विकास, जनकल्याण और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ने की कामना की.



रांची शहर गाइड: प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक प्रदीप यादव, विधायक जयमंगल सिंह, विधायक राम सूर्य मुंडा, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा तथा रांची की पूर्व महापौर रमा खलखो शामिल थे.

शिबू सोरेन की जयंती पर जमशेदपुर में होगा “दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप–2026” क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन


झारखण्ड राज्य के जननायक एवं दिशोम गुरू शिबू सोरेन जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में “दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल कप–2026” दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 10 एवं 11 जनवरी 2026 को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में संपन्न होगी।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पूर्वी सिंहभूम जिला की कुल 16 टीमें भाग लेंगी। इनमें जिले के 11 प्रखंडों से 11 प्रखंड स्तरीय टीमें, 4 नगर क्षेत्रों से 4 नगरीय टीमें तथा 1 जिला स्तरीय टीम शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस आयोजन में जिले के विधायकगण सहित जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के लगभग 240 पदाधिकारी खिलाड़ी के रूप में अपनी खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी, जिसमें प्रत्येक मैच 8-6 ओवर का होगा। हर मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट के समापन पर श्रेष्ठ बल्लेबाज, श्रेष्ठ गेंदबाज एवं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के विजेता दल को ₹51,000 की नकद राशि के साथ दिशोम गुरू मेमोरियल कप प्रदान किया जाएगा, जबकि उप-विजेता दल को ₹31,000 की नकद राशि एवं दिशोम गुरू मेमोरियल कप से सम्मानित किया जाएगा।

टूर्नामेंट के पहले दिन 10 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे झंडोत्तोलन के पश्चात खेल का शुभारंभ होगा। वहीं, दूसरे दिन 11 जनवरी 2026 को अपराह्न 12:15 बजे दिशोम गुरू शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही जमशेदपुर के पूर्व शहीद सांसद सुनील कुमार महतो के जन्मदिवस पर भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। फाइनल मुकाबले से पूर्व जिले के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ महिला नेत्रियों के लिए फन गेम का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता झारखण्ड आंदोलन की मूल भावना, एकता एवं अनुशासन को समर्पित है। साथ ही यह आयोजन पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। 




कपाली ओपी क्षेत्र में 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार स्कूटी व आईफोन बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कल दिनांक- 04.01.2026 को संध्या में कपाली ओ०पी० अन्तर्गत हासाडुंगरी पुल पास एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान एक संदेहास्पद स्कूटी- JH05DJ 2883 को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन स्कूटी चालक वहां से भाग निकला। शक होने पर उक्त स्कूटी की घेराबंदी कर कपाली ओ०पी० अंतर्गत हासाडुंगरी, काला ईटा भट्ठा के पीछे पकड़ा गया एवं स्कूटी सवार रेशमा परवीण, उम्र करीब 44 वर्ष, पति- मो० परवेज अंसारी, स्थायी पता- ए० रोड़, वार्ड नंबर- 19, मुस्लिम बस्ती, थाना-आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां वर्तमान पता- महबूब आलम के मकान में किरायेदार, हासाडुंगरी, काला ईंट भट्ठा के पिछे, कपाली, थाना- चाण्डिल (कपाली ओ०पी०), जिला- सरायकेला-खरसावाँ से कड़ाई से पूछताछ किया गया। महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा स्कूटी सवार रेशमा परवीण की तलाशी लेने पर इनके पास से कुल- 15.99 gram ब्राउन सुगर (अनुमानित कीमत- 3,20,000/-) बरामद किया गया एवं अवैध रूप से ब्राउन सुगर के परिवहन एवं खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त रेशमा परवीण को आज दिनांक- 05.01.2026 को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।



बरामद वस्तुः-

1. कुल- 15.99 gram ब्राउन सुगर (अनुमानित कीमत- 3,20,000/-)।

2. ब्लू रंग का सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी संख्या- JH05DJ 2883।

4. सफेद रंग का एप्पल आईफोन 13 मोबाईल-01 (एक)।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम और पताः-

(01) रेशमा परवीण, उम्र- करीब 44 वर्ष, पति- मो0 परवेज अंसारी, स्थायी पता- ए० रोड़, वार्ड नंबर- 19, मुस्लिम बस्ती, थाना-आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां वर्तमान पता- महबूब आलम के मकान में किरायेदार, हासाडुंगरी, काला ईंट भट्ठा के पिछे, कपाली, थाना- चाण्डिल (कपाली ओ०पी०), जिला- सरायकेला-खरसावाँ।

छापेमारी दल के सदस्यः-

1. धीरंजन कुमार, प्रभारी, कपाली ओ०पी० ।

2. अनिता सोरेन, पु०अ०नि० (अनुसंधानकर्ता), कपाली ओ०पी० ।

3. रंजीत कुमार सिंह, पु०अ०नि०, कपाली ओ०पी० ।

4. बशीर खाँ, स०अ०नि०, कपाली ओ०पी० ।

5. आ0 18 बिपुल कुमार तिवारी, टाईगर मोबाईल ।

6. आ0 172 दस्तगीर आलम, टाईगर मोबाईल ।

महालिमोरूप ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सक डॉ. भीम महतो के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत महालिमोरूप गांव स्थित मार्केट परिसर में स्थानीय लोगों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक डॉ. भीम महतो के आकस्मिक निधन पर रविवार संध्या श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय डॉ. भीम महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।



श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुरुप पंचायत के पूर्व मुखिया एवं महालिमोरूप निवासी धनुराम महाली ने कहा कि डॉ. भीम महतो के निधन से पंचायत के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। वे केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि समाज के मार्गदर्शक भी थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गुराडीह के ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार सिंहदेव ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम महतो सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और गरीब व असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करते थे।

स्थानीय युवा सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. भीम महतो द्वारा महालिमोरूप एवं आसपास के गांवों के लोगों को दी गई चिकित्सीय सेवाएं अविस्मरणीय रहेंगी।

कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध प्रमाणिक ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शंभु महाली द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो, दासियाडीह के ग्राम प्रधान बाउरीबंधु महतो, अजीत प्रधान, योगेश्वर मंडल, शंभु महाली, जीवन प्रमाणिक, बरुण मंडल, डॉ. परमेश्वर महतो, गोबर्धन महतो, निताय प्रमाणिक, शिवकुमार प्रमाणिक, शंकर महाली, महेश्वर महाली, बहादुर प्रमाणिक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय डॉ. भीम महतो की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि 47 वर्षीय डॉ. भीम महतो का शुक्रवार रात हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वे शोभापुर, सिंदरी, सीनी के निवासी थे और पेशे से एक कुशल चिकित्सक थे। वे पिछले लगभग 20 वर्षों से महालिमोरूप मार्केट में क्लिनिक का संचालन कर रहे थे। इसके साथ ही वे आसपास के गांवों में घर-घर जाकर न्यूनतम शुल्क पर चिकित्सा सेवा प्रदान करते थे।

डॉ. भीम महतो अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों सहित पूरे
 क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।









डहरे टुसू शोभा यात्रा में पारंपरिक लोकसंस्कृति की छटा, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पत्नी सुधा गुप्ता संग हुए शामिल

 


वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के द्वारा डिमना चौक से साकची आमबगान तक निकलने वाली डहरे टुसू शोभा यात्रा में पारंपरिक चौड़ल, टुसू प्रतिमा, लोकनृत्य और लोकसंगीत के बीच पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता  पत्नी सुधा गुप्ता के साथ शामिल हुए..




एआईसीसी प्रभारी के. राजू 7 जनवरी को रांची में बलजीत सिंह बेदी से करेंगे अहम मुद्दों पर चर्चा

 


मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि श्री के. राजू, एआईसीसी प्रभारी झारखंड, ने मुझे आपको एक महत्वपूर्ण संदेश देने का निर्देश दिया है।

श्री के. राजू जी ने निम्नलिखित विषयों पर आपकी राय लेने के लिए आपसे मिलने की इच्छा व्यक्त की है:

(a) बीस सूत्री समितियाँ

(b) पीसीसी कमेटी का पुनर्गठन

(c) एमजीएनआरईजीए, पीईएसए पर समितियों का गठन

(d) बीएलए की नियुक्ति में तेजी लाना

(e) ब्लॉक स्तर पर जीपीसीसी सदस्यों और एमपीएल वार्ड कांग्रेस कमेटी सदस्यों के साथ संवाद

(f) एमजीएनआरईजीए बचाओ संघर्ष पर झारखंड भर में एक प्रभावी अभियान चलाना

आपसे अनुरोध है कि आप 7 जनवरी 2026 को 12:45 बजे राज्य अतिथि गृह, रांची में श्री के. राजू जी से मिलें।





बास्की चौक में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया नववर्ष 2026

 

दुमका जिले के अंतर्गत बास्की चौक में नववर्ष 2026 का स्वागत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जामा की विधायिका डॉ. लुईस मरांडी रहीं। वहीं जिला परिषद दुमका के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेन्द्र कुमार सिन्हा, रामगढ़ प्रमुख बाबूलाल मुर्मू कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा रामगढ़ प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अपने संबोधन में अतिथियों ने नववर्ष के अवसर पर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और विकास की कामना की तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन का माहौल बेहद खुशनुमा रहा।

कुल मिलाकर बास्की चौक में आयोजित नववर्ष 2026 का यह कार्यक्रम सुंदर, सुव्यवस्थित एवं सफल रहा, जिसने क्षेत्रवासियों के बीच नई ऊर्जा और उमंग का संचार किया। 





रविवार, 4 जनवरी 2026

सरायकेला: क्षेत्रीय गौड़ समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित गौड़ सेवा संघ के 35वें संकल्प दिवस को सफल बनाने की बनी रणनीति

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप स्थित दैवीस्थल माता ठाकुरानी दरह परिसर में रविवार को क्षेत्रीय गौड़ समाज (महालिमोरुप) द्वारा वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय गौड़ समाज एवं गौड़ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने माता ठाकुरानी देवी की पूजा-अर्चना कर समाज व परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

वनभोज सह मिलन समारोह के दौरान सामाजिक गतिविधियों पर विस्तृत परिचर्चा करते हुए विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आगामी 23 जनवरी को आदित्यपुर के आसंगी में आयोजित गौड़ सेवा संघ के 35वें संकल्प दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया तथा समाज के लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।



समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पितोवास प्रधान ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च शिक्षा और आपसी एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक चेतना से ही समाज में एकता आती है और इसी उद्देश्य से गौड़ सेवा संघ लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। हाल ही में आयोजित गौड़ जनजागरण रथ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आरक्षण रोस्टर की स्थिति के कारण विधायक, सांसद या मुखिया बनना संभव नहीं हो पा रहा है, लेकिन सत्ता और प्रशासन के शिखर तक पहुंचने के लिए समाज को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देकर आईएएस, आईपीएस एवं अन्य उच्च पदों तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

क्षेत्रीय गौड़ सेवा संघ के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए सभी को एक मंच पर आकर एकजुट होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान, अभिमन्यु गोप एवं नागेश्वर प्रधान ने भी संबोधित किया।

समारोह का संचालन जिला सचिव मुरली प्रधान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय प्रवक्ता उमाकांत प्रधान ने किया। कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण कर वनभोज का आनंद लिया।

मौके पर नागेश्वर प्रधान, परमेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, प्रह्लाद गोप, हेमसागर प्रधान, उमाकांत प्रधान, यशवंत प्रधान, मुरली प्रधान, पंचु प्रधान, आकाश प्रधान, सूर्य प्रधान, अर्जुन प्रधान, भैरव प्रधान, तीर्थो प्रधान, सीतानाथ प्रधान, दीनबंधु प्रधान, शैलेंद्र प्रधान, जगदीश प्रधान समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Breaking