Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 5 जनवरी 2026

बोकारो में जूता गोदाम में आग, करोड़ों का सामान खाक , बेसमेंट में था गोदाम, ऊपरी मंजिल पर रहते थे कर्मचारी, शॉर्ट सर्किट से हादसा

बोकारो : बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र अंतर्गत मनमोहन कॉपरेटिव परिसर में शनिवार की रात एक जूता व फुटवेयर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में रखा सारा सामान धू-धू कर जलने लगा।


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गोदाम में रखा करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका था।


*बेसमेंट में था गोदाम, ऊपर रहते थे कर्मचारी*

जानकारी के अनुसार, जिस दो मंजिला भवन में यह गोदाम संचालित हो रहा था, उसके बेसमेंट में जूता-चप्पल और अन्य फुटवेयर का भंडार था। वहीं फिनिशिंग का काम किया जाता था। गोदाम में भारी मात्रा में जूते और चप्पल रखे गए थे।


जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। भवन की ऊपरी मंजिल पर सुंदरम स्टील के करीब 25 से 30 कर्मचारी रहते थे। आग लगते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।

*रिहायशी इलाके में गोदाम संचालन पर उठे सवाल

यह इलाका पूरी तरह रिहायशी बताया जा रहा है। ऐसे में रिहायशी क्षेत्र में जूता व फुटवेयर गोदाम के संचालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचतीं, तो आग आसपास के घरों तक फैल सकती थी। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि यह भवन भरत सिंह का है। लंबे समय से यहां गोदाम का संचालन किया जा रहा था।

*शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जांच में जुटा प्रशासन*

गोदाम मालिक ओमकार पांडे ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य फैक्ट्री बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है, जबकि सेक्टर-12 में केवल गोदाम और फिनिशिंग का सीमित कार्य होता था। अग्निशमन अधिकारी भगवान कुमार झा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

जिले नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में एक महिला पर जमीन विवाद को लेकर ईंट से जानलेवा हमला किया गया।

 मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण एसपी ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा मामला नामकुम थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली प्रियंका कुजूर नाम की महिला अपने पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य कर रही थी।


 इसी दौरान रवि कुजूर ने महिला पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला प्रियंका कुजूर का इलाज राँची के सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक जारी, कई इलाकों में AQI 'बहुत खराब'; IMD का येलो अलर्ट!

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने शीत लहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।


MNREGA में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: बिहार में 47 दिनों तक चलेगा आंदोलन; विधानसभा घेराव का प्लान

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए 10 जनवरी से 25 फरवरी तक 'मनरेगा बचाओ संग्राम' आंदोलन की घोषणा की है। इसमें जिला-स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस, उपवास, पंचायत-स्तर पर जनसंपर्क, चौपालें, नुक्कड़ सभाएं, धरने, विधानसभा घेराव और अखिल भारतीय रैलियां शामिल होंगी।


गिग वर्कर्स को लेकर मोदी सरकार के फैसले पर राघव चड्ढा हुए गदगद, कहा- यह पहचान और सुरक्षा की शुरुआत

 आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स के लिए जारी ड्राफ्ट सोशल सिक्योरिटी नियमों की सराहना की है। उन्होंने इसे लाखों कामगारों के लिए पहचान, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत बताया।


28 साल के युवक का लिवर हुआ पूरी तरह डैमेज, कभी-कभार पीता था शराब; रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान

क्या आप भी यही मानते हैं कि थोड़ी मात्रा में शराब पीना सुरक्षित है? क्या आपको लगता है कि लिवर सिर्फ उन्हीं का खराब होता है जो बहुत ज्यादा पीते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपकी आंखें खोल देगी। डॉक्टर ने एक 28 साल के युवक का ऐसा मेडिकल केस शेयर किया है, जिसने इस गलतफहमी को पूरी तरह तोड़ दिया है।_


मुस्तफिजुर विवाद के बाद BCB का बड़ा फैसला, भारत में विश्‍व कप के मैच नहीं खेलेगा बांग्‍लादेश!

 बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पुष्टि की है कि बांग्लादेश 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगा। यह फैसला मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम से बाहर किए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच आया है_ 


त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, 200 गाड़ियां जलकर खाक

केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीषण आग लग गई, जिससे प्लेटफॉर्म 2 के पास पार्किंग में खड़ी 200 से अधिक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। सुबह करीब 6:45 बजे आग लगने की सूचना मिली, जो वाहनों में मौजूद ईंधन के कारण तेजी से फैल गई।


आओ और मुझे ले जाओ..', ट्रंप को चैलेंज देना मादुरो को पड़ा भारी, बेडरूम से उठा ले गए US कमांडो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देना वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को महंगा पड़ा। यूएस डेल्टा फोर्स ने 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' के तहत मादुरो और उनकी पत्नी को 59 मिनट में गिरफ्तार कर लिया।


यमुना अथॉरिटी बोर्ड ने लगाई न्यू आगरा प्लान पर मुहर, चंडीगढ़ मॉडल पर बनेगा शहर; लाखों लोगों को मिलेंगी नौकरियां

यमुना अथॉरिटी न्यू आगरा मास्टर प्लान को बोर्ड मीटिंग में मंजूरी दे सकती है। दिल्ली के SPA ने योजना की समीक्षा कर सुझाव YEIDA को भेजे हैं। इन सुझावों पर जल्द ही एक बैठक होगी, जिसमें YEIDA, SPA और आगरा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।


Breaking