स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज चौधरी के नेतृत्व में सरायकेला ब्लड बैंक तथा काशी साहू महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज चौधरी ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
दोनों स्थानों पर आयोजित शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 122 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिसे सरायकेला ब्लड बैंक को सौंप दिया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को मनोज चौधरी की ओर से हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से जहां एक ओर रक्तदान को प्रोत्साहित किया गया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर मनोज चौधरी ने कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। हेलमेट वितरण का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है।”











0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें