राजनगर: यंग स्टार ग्रुप बुरूडीह विक्रमपुर की ओर से मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आगामी 14 जनवरी 2026 को भव्य टुसू पर्व, तड़का दहन, खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरडीहा पंचायत के मुखिया निमाई सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य नारायण महतो और पूर्व पंचायत समिति सदस्य सूर्यकांत कैवर्त उपस्थित रहेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार लील बाबू सरदार अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु
अध्यक्ष: नकुल चंद्र दास,
सचिव: सोमनाथ पति,
कोषाध्यक्ष: संदीप सरदार,
उपकोषाध्यक्ष: मुकेश पति के नेतृत्व में कमेटी सक्रिय रूप से तैयारी में जुटी है।
कमेटी के सदस्यों में नुनु राम महतो, बबलू सरदार, देवनाथ पति, लाल बाबू सरदार, राकेश पति, जितेन दास, कृष्णा तांती, कृष्ण चंद्र महतो, प्रमोद मंडल, दुर्लभ मंडल, नीतीश महतो, गणेश चंद्र महतो, स्वरूप मंडल, शंकर तांती, आकाश मंडल, दिनेश मंडल, अजय महतो, विनोद सरदार सहित सभी सदस्य एवं ग्रामवासी सहयोग कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें