Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 12 जनवरी 2026

आदित्यपुर वार्ड 34 में समाजसेवियों ने बांटे 200 कंबल, रिंकी देवी ने जनसेवा से किया चुनावी आगाज़

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में रविवार को समाजसेवी संजय कुमार और उनकी पत्नी रिंकी देवी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 200 गरीब और असहाय परिवारों को कंबल प्रदान किए गए।

संजय कुमार और रिंकी देवी लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संजय कुमार ने बताया कि सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और आगे भी जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वार्ड संख्या 34 महिला आरक्षित होने के कारण आगामी नगर निगम चुनाव में रिंकी देवी भावी प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगी।




इस मौके पर रिंकी देवी ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि वार्डवासियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए ईमानदारी से काम करना है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद मिला तो वे वार्ड के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगी।

कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और समाजसेवियों की इस पहल की सराहना की। लोगों ने ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए की गई इस मदद को सराहनीय बताया।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking