बहरागोड़ा: बरसोल थाना पुलिस ने रविवार को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांड्रा पंचायत के लोधानवाणी गांव (पानीसोल के पास) में चल रही एक मिनी देसी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है और इसे आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेचा जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस बल ने चिन्हित स्थान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब निर्माण में संलिप्त कारोबारी झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने के बड़े बर्तन, उपकरण, गैस चूल्हा और कच्चा माल जब्त किया। साथ ही शराब बनाने वाली भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया ताकि दोबारा वहां निर्माण कार्य न हो सके।
पुलिस की छापेमारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंपथाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सांड्रा पंचायत के इन गांवों में अवैध शराब बनाने का कारोबार पुराना है। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर भट्टियां तोड़ती है, लेकिन कुछ समय बाद कारोबारी फिर से सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
सोमवार, 12 जनवरी 2026
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-बरसोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई पानीसोल में अवैध शराब फैक्ट्री.............
बहरागोड़ा:-बरसोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई पानीसोल में अवैध शराब फैक्ट्री.............
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें