Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 12 जनवरी 2026

सरायकेला : राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवक शम्भु बेहरा ने किया सातवीं बार रक्तदान

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय स्वयंसेवक शम्भु शंकर बेहरा ने सातवीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।


शम्भु शंकर बेहरा ने कहा कि
रक्तदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो युवाओं को सेवा, त्याग और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। ऐसे अवसर पर किया गया यह रक्तदान कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना।

स्थानीय नागरिकों और आयोजकों ने शम्भु शंकर बेहरा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking