Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

ईरान: हालात बेकाबू, भारत ने तुरंत देश छोड़ने को कहा

ईरान आज अपने इतिहास के सबसे स्याह दौर से गुजर रहा है। बीते दो हफ्तों से ज्यादा समय से जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों ने पूरे मुल्क की नींव हिला दी है। मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक अब तक 2,572 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक और प्रदर्शनकारी शामिल हैं। ईरान की फिजा में इस वक्त केवल खौफ और बेचैनी तैर रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुये भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है। इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। 



एडवाइजरी में कहा गया है कि उपलब्ध सभी साधनों से देश छोड़ें, खासतौर पर कमर्शियल फ्लाइट्स का इस्तेमाल करें। प्रदर्शन स्थलों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहें। हर वक्त सतर्क रहें। अपने यात्रा दस्तावेज साथ रखें। ईरान के शीर्ष न्यायिक अधिकारियों द्वारा त्वरित सुनवाई और फांसी की सजा के संकेत ने हालात को और ज्यादा भयावह बना दिया है। इंटरनेट बंद है, जिसके चलते सच तक पहुंच मुश्किल हो गया है। संचार सेवायें ठप है। इंटरनेट पर सख्त पाबंदी है। भारत सरकार ने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर तेहरान स्थित भारतीय दूतावास हरसंभव मदद के लिए तैयार है।

नये साल में सस्ती उड़ान का तोहफा

देश की दो भरोसेमंद एयरलाइंस इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नये साल में यात्रियों के लिये ऑफर उतारे हैं। इंडिगो की न्यू ईयर सेल 13 से 16 जनवरी तक खुली है। इस दौरान बुक की गई टिकटों पर यात्री 20 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच उड़ान भर सकते हैं। बस शर्त इतनी कि टिकट यात्रा की तारीख से कम से कम सात दिन पहले बुक हो। घरेलू उड़ानों का एकतरफा किराया 1,499 रुपये से शुरू होगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआती कीमत 4,499 रुपये होगी। 



सीट चयन, फास्ट फॉरवर्ड और अतिरिक्त बैगेज पर भी शानदार छूट दी जायेगी। खास बात यह है कि दो साल तक के बच्चे घरेलू उड़ानों में मात्र 1 रुपये में सफर कर सकेंगे उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी यात्रियों के लिये ‘टाइम टू ट्रैवल सेल’ शुरू की है। इस ऑफर के तहत 16 जनवरी तक रियायती टिकट बुक किये जा सकते हैं। यात्रा की अवधि यहां भी 20 जनवरी से 30 अप्रैल रखी गई है। छुट्टियों की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिये कम खर्च में ज्यादा घूमने का सुनहरा मौका है।

राँची: अपहरण नहीं, अफवाह निकली पूरी कहानी

राँची : राजधानी रांची से सटे कांके थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के अपहरण की खबर से मचे तहलके पर अब पुलिस जांच ने विराम लगा दिया है। गहराई से जांच के बाद यह साफ हो गया है कि अपहरण की कोई घटना हुई ही नहीं, पूरा मामला एक भ्रम और गलतफहमी का नतीजा था। बीते 12 जनवरी को प्रेम नगर निवासी पूनम बाखला ने अपनी 12 साल की बेटी निधि बाखला के अपहरण का आरोप लगाते हुये कांके थाना में केस (कांड संख्या 08/2026) दर्ज कराया था। इल्जाम लगाया गया था कि दो बाइक सवार लड़कों ने स्प्रे मारकर बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की और फिर चारपहिया वाहन से ले जाने लगे, लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर लोग जुट गये। मामले की गंभीरता को देखते हुये रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर रूरल SP की देखरेख में DSP (मुख्यालय-1) के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम घटनास्थल के आसपास के करीब 3 किलोमीटर तक CCTV कैमरे खंगाले।



प्रेम नगर से कांके थाना चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांके, नगड़ी (कांके रिसॉर्ट के पास) तक सभी CCTV फुटेज खंगाले गये। जांच में सामने आया कि बच्ची पैदल प्रेम नगर से कांके थाना चौक होते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक गई। वहां से ऑटो (JH01CQ-8861) से वापस लौट रही थी, जांच में चौंकाने वाला सच यह सामने आया कि निधि बाखला उसी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रैबीज का चौथा डोज लेकर मां और छोटे भाई के साथ घर लौट रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक, “कुछ मामलों में रैबीज वैक्सीन के बाद अस्थायी रूप से मानसिक असंतुलन या भ्रम हो सकता है।” इसी प्रभाव में बच्ची कुछ समय के लिये भटक गई, हल्की बेसुध हालत में रोती मिली। एक ऑटो चालक ने बताया कि बच्ची के पास पैसे नहीं थे, रोते हुये प्रेम नगर छोड़ने की बात कही। बाजार टांड़ के पास उतारने का अनुरोध किया। पुलिस का साफ कहना है कि CCTV फुटेज, डॉक्टरों और ऑटो चालक की पूछताछ के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि निधि बाखला के अपहरण की कोई घटना घटित नहीं हुई।

UP: डूबने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, रो पड़ा गांव

UP : यूपी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर जो हुआ, उसने पूरे इलाके की रूह हिला दी। कुसुवां फाटक के पास तालाबनुमा एक गहरा गड्ढा अचानक मौत का मंजर बन गया। नहाने के लिये गये चार बच्चों की डूब कर मौत हो गई। मृतको में 19 साल के करण सोनकर, 12 साल के प्रतीक सोनकर, 11 साल के प्रियांशु सोनकर एवं 10 साल के प्रिंस सोनकर शामिल है। चारों हुसैनपुर पावन गांव के रहने वाले थे। मंगलवार दोपहर नहाने के लिये निकले और जैसे-जैसे शाम ढली, घरवालों की बेचैनी बढ़ती गई। परिजन और ग्रामीण पूरी रात तलाश में जुटे रहे। 



बुधवार सुबह जब तालाब की ओर नजर पड़ी, तो पानी में चार शव तैरते दिखे। इसके बाद गांव में चीख-पुकार मच गई, मातम पसरा और हर आंख नम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, तालाब मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर दूर है। गड्ढा काफी गहरा है, जो हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। एक साथ चार बच्चों की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद गांव रो पड़ा। हर कोई बेहद दुखी है।

कर्नाटक: चाइनीज मांझे से कट गया बाइक सवार का गला

कर्नाटक के बीदर में जानलेवा चाइनीज मांझे ने एक और जिंदगी छीन ली। सड़क पर खिंची नायलॉन की पतंग की डोर से गला कटने के बाद 48 साल के बाइक सवार संजू कुमार होसामणि की मौत हो गई। हादसा तलामदगी ब्रिज के पास हुआ, जहां तेज धार वाली डोर अचानक उनके गले में फंस गई और कुछ ही सेकेंड में खून बहने लगा। गंभीर हालत में गिरने के बाद भी होसामणि ने मोबाइल से बेटी को फोन करने की कोशिश की। वायरल वीडियो में वह खून से लथपथ हालत में मदद मांगते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों ने कपड़ा रखकर खून रोकने की कोशिश की, लेकिन एम्बुलेंस देर से पहुंची और इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि समय पर मेडिकल मदद मिलती तो जान बच सकती थी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर नायलॉन मांझे पर सख्त प्रतिबंध और बेहतर आपात सेवाओं की मांग की। मामले में मन्ना एकहेली थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





गौरतलब है कि चाइनीज मांझे से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 12 जनवरी 2026 को इंदौर में 45 साल के रघुवीर धाकड़ की इसी तरह मौत हुई थी, जबकि जुलाई 2025 में दिल्ली के रानी झांसी फ्लाईओवर पर 22 साल के कारोबारी यश गोस्वामी की जान गई थी।

उत्तर प्रदेश : चाइनीज मांझा पूरी तरह बैन फिर कैसे ले रहा लोगों की जान! - Uttar Pradesh: Why Is Deadly Chinese Manja Still Killing Despite a Ban? -

चाइनीज मांझे ने ली एक और जान, गला कटने से अधेड़ की मौत; उज्जैन में 6 हफ्ते में 8 मामले | indore ujjain chinese manjha accident biker death banned manjha road safety

रामगढ़ : लापता बच्चों को सकुशल बरामद कराने वाले बजरंगदल कार्यकर्ता सम्मानित

झारखंड: रामगढ़ जिले के चितरपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में धुर्वा मौसीबाड़ी से लापता हुए बच्चों को सकुशल बरामद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले बजरंगदल के युवा साथियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सम्मानित किया।



सम्मान समारोह के दौरान आदित्य साहू ने युवाओं की तत्परता, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को सेवा व सुरक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय आमजन की सहायता करना ही सच्ची समाज सेवा है।

इस अवसर पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सरायकेला में सड़क हादसे का कहर: बाइक सवार युवक की मौत, बच्चा घायल

 सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत चार्डी मोड़ से पहले एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब सरायकेला की ओर से आ रही बाइक संख्या JH 05EB 2808 सड़क किनारे खड़े ट्रक JH 06R 9122 से पीछे से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर बदला जा रहा था और वाहन सड़क पर ही खड़ा था। अंधेरा होने तथा ट्रक पर पर्याप्त संकेतक या रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण बाइक सवार को खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं हो सका और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे में घायल बच्चे को मौके पर पहुंचे संजय हांसदा, कालीचरण किस्कू और शिवचरण किस्कू ने तत्परता दिखाते हुए पीसीआर वाहन से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।मृतक की पहचान करनो कुंभकार, निवासी ग्राम आदरडीह (नीमडीह थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बीरबांस में रहकर रामकृष्णा फॉर्जिंग में कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस के साथ सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

सरायकेला: मुरुप फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता हुए सम्मानित

मकर संक्रांति के अवसर पर सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव की खेल विकास समिति की ओर से एक दिवसीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुरुप पंचायत समिति सदस्य अनिता प्रधान के प्रतिनिधि अजीत प्रधान एवं झामुमो प्रखंड सचिव गोराचांद हो ने संयुक्त रूप से किया।

फाइनल मुकाबले में स्टूडेंट क्लब कोयलाडुंगरी ने अनिल फ्रेंड क्लब को टाई-ब्रेकर में एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे।



मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कई बार गोल के अवसर बने, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपरों के शानदार प्रदर्शन के कारण कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहा। इसके बाद मुकाबले का फैसला टाई-ब्रेकर से हुआ, जिसमें कोयलाडुंगरी टीम के खिलाड़ी ने निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

मुख्य अतिथि मुरुप ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

स्थानीय युवा सामाजिक कार्यकर्ता हेमसागर प्रधान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा निखारने और समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहायक होती हैं।

फुटबॉल प्रतियोगिता के अलावा महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के लिए भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी विजेता एवं उपविजेताओं को अतिथियों के हाथों आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष कुशल महतो, हेमसागर प्रधान, अजीत प्रधान, गोराचांद हो, सपन महतो, प्रदीप महतो, हराधन महतो, सिनु हो, किरण हो, मनोरंजन प्रधान, प्रेमचंद प्रधान, पिंटू प्रमाणिक, भरत महतो, हेमंत महतो सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

राजनगर में यंग स्टार ग्रुप द्वारा तड़का दहन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

राजनगर: यंग स्टार ग्रुप बुरुडीह विक्रमपुर की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर तड़का दहन, खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरडीहा पंचायत के मुखिया निमाई सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य नारायण महतो उपस्थित रहे।

अतिथियों द्वारा लगभग 80 फीट ऊंचे तड़कासुर पुतले का दहन किया गया। तड़का दहन देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों समेत दूर-दराज से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

मुख्य अतिथि निमाई सोरेन ने ताड़का वध की कथा बताते हुए कहा कि ताड़का एक राक्षसी थी, जो ऋषि-मुनियों को परेशान करती थी। विश्वामित्र मुनि के निर्देश पर भगवान राम ने ताड़का का वध कर लोगों को उसके आतंक से मुक्त कराया। यह घटना असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।




कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका एवं बालक वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालिका वर्ग में मैजिक बॉल, चेयर रेस, सामान्य ज्ञान एवं बैलेंस बॉल प्रतियोगिताओं में निशा दास, सुमित्रा महतो, लक्ष्मी महतो और वर्षा केसरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं बालक वर्ग में मैजिक बॉल, म्यूजिक चेयर, सामान्य ज्ञान एवं बंदर पूंछ बचाओ प्रतियोगिता में करण महाराणा, विवेक कैर्वत, समीर सरदार, जीत कैर्वत एवं आदित्य कैर्वत विजेता रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका एवं बालक वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बालिका वर्ग में मैजिक बॉल, चेयर रेस, सामान्य ज्ञान एवं बैलेंस बॉल प्रतियोगिताओं में निशा दास, सुमित्रा महतो, लक्ष्मी महतो और वर्षा केसरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


वहीं बालक वर्ग में मैजिक बॉल, म्यूजिक चेयर, सामान्य ज्ञान एवं बंदर पूंछ बचाओ प्रतियोगिता में करण महाराणा, विवेक कैर्वत, समीर सरदार, जीत कैर्वत एवं आदित्य कैर्वत विजेता रहे।

नृत्य प्रतियोगिता में रितिका तांती ने प्रथम, स्वीटी मिश्रा ने द्वितीय एवं निशा मुखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार खुशबू मंडल, निशा दास, पूजा ग्रुप, लवली कैर्वत एवं नीतिका दास को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में समिति अध्यक्ष नकुल चंद्र दास, सचिव सोमनाथ पति, कोषाध्यक्ष संदीप सरदार, उपकोषाध्यक्ष मुकेश पति सहित सभी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।








सरायकेला: टुसू मेले की आड़ में हब्बा-डब्बा जुआ, सिकीदौह गांव में खुलेआम खेल जारी

झारखंड का प्रसिद्ध मकर पर्व, जिसे टुसू पर्व के नाम से जाना जाता है, 14 जनवरी से पूरे राज्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह मेलों का आयोजन हो रहा है, जहां खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और पारंपरिक आयोजनों की धूम है। हालांकि, कुछ स्थानों पर पर्व की आड़ में अवैध गतिविधियां भी सामने आ रही हैं।

ताजा मामला सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकीदौह गांव का है, जहां टुसू मेले में कथित रूप से हब्बा-डब्बा जुआ खुलेआम खेला जा रहा है। बताया जा रहा है कि दूर-दराज से मेला देखने पहुंचे लोग जल्दी पैसा कमाने के लालच में हजारों रुपये दांव पर लगा रहे हैं और कई लोग भारी नुकसान भी झेल चुके हैं।



स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह जुआ खेल मेला कमेटी के संरक्षण में संचालित हो रहा है। छह रंगों की गोटियों के सहारे खेले जाने वाले इस खेल में अधिकतर लोग ठगे जा रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है।

सामाजिक रूप से आस्था और संस्कृति से जुड़े टुसू पर्व में इस तरह के अवैध जुए का संचालन न केवल सामाजिक बुराई को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी नुकसान पहुंचा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस-प्रशासन इस मामले पर कब संज्ञान लेता है और मेले की पवित्रता बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाता है।

Breaking