खरसावां में रंगारंग सांस्कुतिक कार्यक्रम के बीच जिला फुटबॉल लीग-2025 “अर्जुना कप“ संपन्न्, तुडियांग एफसी बनी चैंम्पियन, खेल के माध्यम सेे हम एक नई परिवेश बनाए-अर्जुन मुंडा |


खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्टस एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 अर्जुना कप रंगारंग सांस्कुतिक कार्यक्रम के बीच संपन्न्ा हो गई। लगभग दो माह से चली आ रही जिला फुटबॉल लीग “अर्जुना कप“ लीग प्रतियोगिता में अंको के आधार पर माहिर एफसी सीनी के टीम को पराजित कर तुडियांग एफसी खरसावां की टीम लीग चैंम्पियन बनी। जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का विधिवत शुभआरंभ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा आदि ने गुबार छोडकर, खिलाडियो से प्ररिचय प्राप्त कर किया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन अभिन्न अंग है। खेल हमेशा रचानात्मक ताकत देता है और जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करता है। खेल के माध्यम से हम एक नई परिवेश बनाएं। नए तरीके से स्थान बनाएं. ताकि देश का नाम रोशन कर किया जा सके। उन्होने कहा कि खेल के माध्यम से नया परिवेश बनाने का अर्थ एक ऐसे सकारात्मक और सहयोगी वातावरण का निर्माण करना है। जहाँ बच्चे खेल-खेल में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से विकसित हो सकें। इसमें सुरक्षित माहौल में शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना, टीम वर्क और सहयोग सिखाना, और जीवन के महत्वपूर्ण कौशल जैसे लचीलापन और समस्या-समाधान विकसित करना शामिल है। ऐसा परिवेश बच्चों को सक्रिय रूप से सीखने, अपनी रचनात्मकता का उपयोग करने और अपने आसपास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है। श्री मुंडा ने कहा कि आप खरसावां फुटबॉल मैदान में जिला फुटबॉल लीग खेल रहे हैं। खेल के क्षेत्र में जीवन को आगे बढ़ाने की कहानी शुरू हो रहा है। कहां तक पहुंचना है। यह आपको सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि तराशने का काम डीएसए कर रहा है। खिलाड़ियों को इसके लिए तैयारी करना होगा। फुटबॉल हमारे जीवनशैली में जुड़ा है। श्री मुंडा ने कहा कि खेल को प्रोत्साहित करने और खेल के साथ जीने का आनंद लेते हुये सरायकेला खरसावां जिला ने वह चरित्र पैदा किया है और मुकाम के तरफ तेजी से आगे बढ़ा है। आज और अधिक खिलाड़ियों को तराशने की आवश्यकता है। पूर्व मुंख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों का उद्देश्य, लक्ष्य और विजन के साथ खेलना चाहिए। हम जब भी मैदान में खेलेंगे संकल्प के साथ खेलेंगे। इस दौरान जिला स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा आयोजित कोल्हान कप और अर्जुना कप के समापन समारोह में खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने एवं इस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए दस व्यक्तियों को अर्जुना खेल रत्न एवार्ड से सम्मानित किया गया।
जिले के खिलाडी भरी उंची उड़ान-सोनाराम
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यहॉ के युवाओं के खुन में खेल रंचा बसा है। डीएसए के निरंतर प्रगति के पथ पर गतिशील संगठन अपने भावी योजनाओं को अमली जामा पहनाने के प्रयास में है। संसाधनों के अभाव होने के बावजूद फुटबॉल, तैराकी, तीरदाजी व अन्य खेलों में जिले के खिलाडी उंची उड़ान भरी है और आगे भी भरने को तैयार है।
कलाकारों ने दर्शको को किया भावविभोर : अर्जुना कप के समापन समारोह में संस्कृति झलक देखने को मिली। राजकीय कन्या बालिका विधालय खरसावां और खरसावां छऊ नृत्य कला केन्द्र के कलाकारों ने स्वागत नृत्य और संबलपुरी नृत्य की भव्य प्रस्तृती देकर दर्शको को भावविभोर कर दिया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, डॉ अभिषेक सिंह मुंडा, रानी अपराजिता देवी, डीएसए सचिव मो दिलदार, उमेश सिंहदेव, उदय सिंहदेव, मनोज चौधरी, मुखिया सुनिता तापे, सुमंत महांती, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, पिनु दुबे, सत्यनारायण प्रधान, डोमनिक राज, संजय सुंडी, बलराम महतो, उमा कुमारी आदि मौजूद थे।
खरसावांः फोटो संख्या 1 जिला फुटबॉल लीग के समापन में गुबारा छोडकर शुभआरंभ करतें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंड़ा।
खरसावांः फोटो संख्या 2 खरसावां में जिला फुटबॉल लीग के चैंम्पियन टीम तुडियांग एफसी को सम्मानित करते पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंड़ा, जिल अध्यक्ष व अन्य।
खरसावांः फोटो संख्या 3 जिला फुटबॉल लीग के समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य करती कलाकार।