हम अत्यंत दुःख के साथ सूचित कर रहे हैं कि बारिडीह जाहेर थान माझी बाबा, श्री गोविंद सोरेन (आयु 67 वर्ष) का आज निधन हो गया।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सोमवार, 6 अक्टूबर 2025
बारिडीह माझी बाबा गोविंद सोरेन नहीं रहे, समाज में शोक की लहर
जमशेदपुर: तुलसी भवन में विजया मिलन सह महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित
जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में 'विजया मिलन समारोह ( काव्य कलश) सह आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅo रागिनी भूषण तथा संचालन श्रीमती नीलिमा पाण्डेय ने की । सरस्वती वंदना डाॅo वीणा पाण्डेय भारती एवं स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने प्रस्तुत किया । जबकि श्री अशोक पाठक स्नेही ने महर्षि वाल्मीकि का जीवन परिचय प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित द्वारा किया गया । मौके पर अतिथिद्वय शिक्षाविद डाॅo मुदिता चंद्रा एवं संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया सहित मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी मंचासीन रहे ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवल, माँ दुर्गा एवं महर्षि वाल्मीकि के तस्वीर पर पुष्पार्पण की गई।
तत्पश्चात काव्य पाठ के आरंभ में डाॅo वीणा पाण्डेय भारती, डाॅo संध्या सिन्हा, विन्ध्यवासिनी तिवारी, लक्ष्मी सिंह रुबी एवं रीना गुप्ता ने संयुक्त रुप से माता की आरती "जगदम्बा घर में दीयना बार अइलीं हे..." प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की । तदनुपरांत शहर के कुल 59 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ एवं माता का भजन प्रस्तुत किया ।
काव्य पाठ करने वालों में सर्वश्री/ श्रीमती नीलाम्बर चौधरी, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, डाॅo आशा गुप्ता, मंजू कुमारी, वीणा कुमारी नंदिनी, निवेदिता श्रीवास्तव, जय प्रकाश पाण्डेय , डाॅo उदय प्रताप हयात, विनोद बेगाना, सुदीप्ता जेठी राउत , ममता कर्ण मनस्वी, सुस्मिता मिश्रा, सविता सिंह मीरा, वसंत जमशेदपुरी, राजेन्द्र साह राज, रीना सिन्हा सलोनी, आरती श्रीवास्तव विपुला, हरभजन सिंह रहबर, सोनी सुगंधा, प्रेमलता कुमारी,भंजदेव देवेन्द्र कुमार 'व्यथित' , कवलेश्वर पाण्डेय , राजेन्द्र सिंह, हरिकिशन चावला, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, सूरज सिंह राजपूत, सुनील सैलानी, पूनम सिंह, रीना गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, अरविन्द कुमार तिवारी, कमलेश उपाध्याय, नीता सागर चौधरी, नीलम पेड़ीवाल, विन्ध्यवासिनी तिवारी, लक्ष्मी सिंह रुबी, संतोष कुमार चौबे एवं यमुना तिवारी व्यथित प्रमुख रहे ।
जबकि तुलसी भवन कार्यकारिणी के विद्यासागर लाभ, साहित्य समिति के सचिव डॉo अजय कुमार ओझा , अजय प्रजापति, हरि मित्तल, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, हरिहर राय चौहान , क्षमाश्री दुबे, डाॅo सुनीता बेदी, सूर्या चौबे, अरुणा झा, अनीता सिंह , मुकेश रंजन एवं सुजय कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही ।
खरसावांः खेलो झारखंड प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
खरसावांः जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक विजेताओं को विद्यालय प्रांगण में किया गया सम्मानित।
खरसावांः जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता 2025 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किया।
स्वर्ण पदक विजेताओं मे शतरंज प्रतियोगिता मे आयुष प्रधान (अंडर-19), गोला फेंक (अंडर -17) नाव्यांजलि हेंब्रम, ऊंची कूद (अंडर- 17) गंगा महतो, एवं फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14) के टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
साथ ही लंबी कूद (अंडर -14) शांति हेंब्रम और राधा कुमारी गोप (अंडर- 17) को कांस्य पदक प्राप्त हुई।
विदित हो की जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही अपने जिले का प्रतिनिधित्व रांची में 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होने वाले विभिन्न खेलों में करेंगे।
विभिन्न खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक विजेताओं को सोमवार को विद्यालय के प्रार्थना सभा में पूरे उत्साह के साथ विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, तुषार कांति महतो ने सारे विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा। साथ ही खेल में हार-जीत की परवाह किए बगैर, खेल को खेल भावना से खेलकर अपने विरोधियों के प्रति भी सम्मान देने को कहा।
विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि हमें खेल नियमों का पालन कर बिल्कुल निष्पक्ष भाव से किसी भी खेल में भाग लेना चाहिए। आपकी निष्पक्षता ही आपके विश्वास को बढ़ाने का काम करती है।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक धरमेंद्र महतो, तुषार कांति महतो, लवली कुमारी, प्रदीप कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, स्वागता सिंह, अनीशा लकड़ा, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, युधिष्ठिर पान आदि उपस्थित थे।
झारखंड की अधिकारी पारुल सिंह को वैश्विक मान्यता पुरस्कार — प्रशासनिक सेवाओं में रचा नया इतिहास
पारुल सिंह को वैश्विक मान्यता पुरस्कार झारखंड की अधिकारी ने प्रशासनिक सेवाओं में रचा नया इतिहास
पारुल सिंह एक समर्पित सिविल सेवक हैं, जिनकी सार्वजनिक प्रशासन की यात्रा साहस, करुणा और परिवर्तनकारी नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत करती है। वर्तमान में वे आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं, और इससे पहले सरायकेला तथा जमशेदपुर की उप-मंडल पदाधिकारी (एसडीएम) रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर को शासन को गरिमा, न्याय और सशक्तिकरण की शक्ति में बदलने के लिए समर्पित किया है।
उनकी सेवा असाधारण बहादुरी और प्रत्यक्ष नेतृत्व के लिए जानी जाती है। उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे नागरिकों को बचाने के लिए खुद जल में उतरकर राहत कार्य किए, नक्सल प्रभावित चाईबासा में सीआरपीएफ शिविरों के साथ राहत अभियानों का नेतृत्व किया, और जमशेदपुर में सबर बस्ती जैसे आदिम जनजातीय समूहों के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य किया।
कोविड-19 महामारी के दौरान, उन्होंने बड़े पैमाने पर चिकित्सा किटों और आवश्यक राशन के वितरण की निगरानी की, यह सुनिश्चित करते हुए कि सहायता सबसे अधिक कमजोर समुदायों तक पहुँचे।
पारुल सिंह ने अनेक प्रमुख सरकारी कल्याण योजनाओं का प्रभावी रूप से कार्यान्वयन किया है, जिनमें शामिल हैं —
प्रधानमंत्री आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, सावित्री बाई फुले योजना और कन्यादान योजना, जिससे लाखों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
उनके प्रशासन ने मनरेगा (MNREGA) के तहत कई नवाचारात्मक कार्य किए, जिससे उन्हें राज्य स्तरीय प्रशंसा प्राप्त हुई, और उन्होंने अपने प्रखंड में पहले पीएमएवाई-जी (PMAYG) घर को पूर्ण कराने का महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया।
उनके योगदानों को अनेक पुरस्कारों और सम्मानों से मान्यता मिली है, जिनमें शामिल हैं —
श्रेष्ठ भारत पुरुष्कार, जिला स्वच्छता पुरस्कार, निर्वाचन प्रशंसा पत्र, और कोविड-19 रोकथाम पुरस्कार।
जनता के बीच वे “लेडी सिंघम” के नाम से जानी जाती हैं — जो निडर ईमानदारी और जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक हैं।
सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव एवं भारत माता पूजन
सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, सरायकेला में विजयादशमी उत्सव एवं भारत माता पूजन बड़े ही धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से परिपूर्ण माहौल में मनाया गया। रविवार, 05 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी आचार्य जी दीदीजी, विद्यत परिषद के सभी मान्यवर सदस्य और प्रबंध कारिणी समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में उल्लास, भक्ति और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री रमानाथ आचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारत का परचम विश्व के हर कोने में लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म और संस्कृति के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए और अपने देश के गौरव को बनाए रखना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ के आदर्शों और कार्यों का भी उल्लेख किया गया। श्री आचार्य जी ने विस्तारपूर्वक बताया कि संघ ने पिछले एक शताब्दी में देश की एकता, संस्कार और समाज सेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संघ के आदर्शों को अपनाएँ और एक संस्कारवान, अनुशासित तथा राष्ट्रभक्त नागरिक बनें।
दीदी जी और आचार्य जी ने भी सनातन संस्कृति की व्याख्या करते हुए कहा कि यह संस्कृति प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर देशभक्ति गीत और छोटे-छोटे भाषण प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम और भी रोचक बन गया।
कार्यक्रम के अंत में संघ प्रार्थना और भारत माता की जय के नारों के साथ उत्सव का समापन हुआ। पूरे परिसर में देशभक्ति और गर्व की भावना गूंज उठी।
यह विजयादशमी उत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और सनातन मूल्यों का सजीव प्रतीक रहा, जिसने प्रत्येक विद्यार्थी के हृदय में राष्ट्रप्रेम और सदाचार की भावना को प्रज्वलित किया।
घाटशिला प्रखंड में बिद्युत बरन महतो ने शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
घाटशिला प्रखंड के तामुकपाल गांव में आज सांसद बिद्युत बरन महतो पहुंचे, जहाँ हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए ट्रेलर दुर्घटना में एक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। सांसद महतो ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन, जिलाध्यक्ष श्री चंडी चरण साव, अभय सिंह, मनोज प्रताप सिंह, लखन मार्डी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी दुर्घटनाग्रस्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और प्रशासन से सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की मांग की।
गुड़ाबांदा: भालकी व फोरेसब्लॉक पंचायत के झामुमो कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प
गुड़ाबांदा प्रखण्ड के भालकी पंचायत और फोरेसब्लॉक पंचायत के झामुमो बूथ कमिटी के सदस्यों ने नेताजी टाउन हॉल में आयोजित चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर झामुमो के संभावित प्रत्याशी श्री समेश चन्द्र सोरेन को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने पर जोर दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और एकता के साथ श्री सोरेन की जीत सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम में झामुमो के कई पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष समूह के संस्थापक मदन मोहन सिंह हुए सम्मानित, ब्रम्हर्षि विकास मंच के विजया मिलन सह सम्मान समारोह में मिला सम्मान
जमशेदपुर। ब्रम्हर्षि विकास मंच द्वारा आयोजित विजया मिलन सह सम्मान समारोह में नेताजी सुभाष समूह के संस्थापक एवं नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में ब्रम्हर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह, कर्नल आर.पी. सिंह, राजकिशोर सिंह, आर.एन. सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजनगर: मंत्री व सांसद ने राजनगर में झामुमो कार्यालय का किया उद्घाटन
राजनगर के सिद्धू-कान्हू चौक में झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का रविवार को उद्घाटन हुआ। मंत्री दीपक बिरुवा व सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पूर्व मंत्री और सांसद ने सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
सांसद ने कहा पार्टी कार्यालय में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान का प्रयास करूंगी। इस दौरान सीताराम हांसदा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने झामुमो का दामन थामा। मंत्री और सांसद ने सभी को फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, विशु हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशीला तांती, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, डब्बा सोरेन, रासमनी हांसदा समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपायुक्त के निर्देश पर चली बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की अवैध शराब जब्त — नगर निगम की भूमिका पर उठे सवाल
आदित्यपुरः गम्हरिया बाजार में उत्पाद विभाग की फिल्मी स्टाइल छापेमारी, अवैध शराब माफिया बापी दास गिरफ्तार:
आदित्यपुर, संवाददाता।
नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बाजार में रविवार देर रात उत्पाद विभाग ने फ़िल्मी अंदाज में छापेमारी कर अवैध शराब माफिया बापी दास को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में यह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। विभाग को लंबे समय से गम्हरिया बाजार में अवैध महुआ शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। जानकारी के आधार पर टीम ने अचानक छापा मारा और बापी दास को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि बापी दास अवैध शराब के काले कारोबार से करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन चुका है। हाल ही में उसने करोड़ों रुपये के एक फ्लैट की रजिस्ट्री भी कराई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बापी दास को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, इसी कारण अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। लेकिन इस बार उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद यह सफलता मिली।
छापेमारी के बाद नगर निगम की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं आखिर किसकी अनुमति से बाजार के अंदर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही थी, और नगर निगम अब तक मूकदर्शक क्यों बना रहा?
छापेमारी देर रात उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने की।
बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की गई।
आरोपी बापी दास को रंगे हाथ पकड़ा गया।
अवैध कारोबार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप।
नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर है। 19 नवम्बर 2025 को स्नातकोत्तर एवं ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...

























































