जमशेदपुर। ब्रम्हर्षि विकास मंच द्वारा आयोजित विजया मिलन सह सम्मान समारोह में नेताजी सुभाष समूह के संस्थापक एवं नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
अपने संबोधन में मदन मोहन सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के हर तबके तक शिक्षा पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में निर्धन एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को विशेष रियायत दी जाती है ताकि कोई भी प्रतिभा आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रह जाए।
उन्होंने आगे कहा कि वह हर वर्ष एक नया इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही रांची में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की जाएगी, जिससे झारखंड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में ब्रम्हर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह, कर्नल आर.पी. सिंह, राजकिशोर सिंह, आर.एन. सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें