झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट से कोलभोंगा गांव की फूलों धनवार (18) की मौत हो गई है। वहीं सलामी कुंडलना (28) और बरसी धनवार (35) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के पास जंगल में शुक्रवार को हुई, जब महिलाएं सियाल पत्ता तोड़ने गई थीं। मृतक महिला की पहचान कोलबोंगा निवासी फूलों धनवार के रूप में हुई है। विस्फोट इतना जोरदार था कि फूलों धनवार की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल महिलाओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जराईकेला थाना पुलिस और स्थानीय सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया तथा इलाके को सील कर दिया। एसपी अमित रेणु ने बताया कि नक्सलियों की यह कायराना हरकत आम ग्रामीणों के लिए खतरा बन रही है। सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सारंडा जंगल लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ रहा है। यहां पिछले कुछ महीनों में कई आईईडी विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें सुरक्षा बलों के जवान और ग्रामीण प्रभावित हुए। नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में विस्फोटक बिछा रहे हैं, लेकिन निर्दोष लोग चपेट में आ रहे हैं।ग्रामीणों में घटना से रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से जंगल में सुरक्षा बढ़ाने और नक्सल उन्मूलन अभियान तेज करने की मांग की है। पुलिस ने नक्सलियों की तलाश तेज कर दी है।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शनिवार, 29 नवंबर 2025
आदित्यपुर : मेडिनोवा नर्सिंग होम ने बचाई जुड़वा सतमासे बच्चों की जान, 960 ग्राम का नवजात हुआ डिस्चार्ज
मेडिनोवा नर्सिंग होम ने एक बार फिर नवजात चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया है। 30 सितंबर को टीएमएच में एक महिला कविता महतो (रायडीह, सरायकेला) ने 700-700 ग्राम के दो सतमासे जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जो कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। टीएमएच ने दोनों नवजातों को 6 अक्टूबर 2025 को बेहतर उपचार के लिए मेडिनोवा नर्सिंग होम रेफर किया था।
हॉस्पिटल के एनआईसीयू में गहन देखरेख के बाद एक बच्ची को एक माह के भीतर 1 किलो 100 ग्राम वजन होने पर स्वस्थ घोषित कर छुट्टी दे दी गई थी। वहीं, आज दूसरे नवजात (700 ग्राम वजन वाला लड़का) को भी 54 दिनों के बाद सफल उपचार उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। उसका वजन अब बढ़कर 960 ग्राम हो चुका है और डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया है।
मेडिनोवा नर्सिंग होम 2018 से संचालित एनआईसीयू के साथ कोल्हान का सबसे विश्वसनीय आयुष्मान भारत केंद्र बन गया है। नर्सिंग होम में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. पूजा अग्रवाल और डॉ. रश्मि वर्मा के द्वारा लगातार सफल इलाज किए जा रहे हैं। यहां टीएमएच, एमजीएम, मर्सी अस्पताल, सरायकेला व चाईबासा सदर अस्पताल, गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित पूरे कोल्हान से जटिल स्थिति वाले नवजात बेहतर उपचार हेतु लाए जा रहे हैं।
एनआईसीयू उपचार खर्च आमतौर पर काफी महंगा होता है, लेकिन आयुष्मान योजना के तहत यहां गरीब परिवारों को अत्यधिक राहत मिल रही है।
शुक्रवार, 28 नवंबर 2025
SHORTS 2025: 18 वर्षों से शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल की सफलता के साथ होते आ रही
जमशेदपुर का वार्षिक शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल SHORTS 2025 एक बार फिर लौट आया है। यह इसका 18वाँ वर्ष है। वर्ष 2008 में पहली बार आयोजित हुए SHORTS ने जमशेदपुर में शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल की परंपरा की शुरुआत की थी।
अपनी सभी पिछली कड़ियों में, फ़ेस्टिवल ने पेशेवर, उभरते हुए और छात्र फ़िल्म निर्माताओं की लघु फ़िल्मों का प्रदर्शन किया है। इन फ़िल्मों की सामग्री और प्रस्तुति अत्यंत रचनात्मक और प्रयोगात्मक रही हैं, जो शॉर्ट फ़िल्मों की वास्तविक शैली को दर्शाती हैं। कई फ़िल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित रही हैं, जिन्हें स्टील सिटी के फ़ेस्टिवल दर्शकों ने खूब सराहा है।
SHORTS का उद्देश्य हमेशा से झारखंड के उभरते फ़िल्म निर्माताओं को मंच प्रदान करना और उनके प्रतिभा को सामने लाना रहा है — और यह उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। पिछले 17 वर्षों में जमशेदपुर और राज्य के अन्य हिस्सों से आए कई युवा फ़िल्म निर्माताओं ने SHORTS में अपनी फ़िल्में प्रदर्शित कीं और उनमें से कई आज देश भर में पेशेवर फ़िल्म निर्माता के रूप में कार्यरत हैं।
स्थानीय फ़िल्म निर्माताओं के साथ ही देश और विदेश के फ़िल्मकार भी हर वर्ष इसमें हिस्सा लेते रहे हैं। यही वजह है कि SHORTS आज जमशेदपुर का सबसे प्रतीक्षित और सबसे लंबे समय तक लगातार आयोजित होने वाला शॉर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल बन गया है।
SHORTS 2025 में कुल 21 शॉर्ट फ़िल्में दो दिनों में प्रदर्शित की जाएंगी। ये फ़िल्में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जमशेदपुर तथा फ्रांस से सहभागिता के साथ शामिल हो रही हैं। फ़िल्में अंग्रेज़ी, हिंदी, बंगाली तथा साइलेंट फ़ॉर्मेट में हैं। 3 मिनट से 29 मिनट की अवधि वाली ये फ़िल्में मनोरंजन के साथ–साथ गंभीर चिंतन प्रस्तुत करती हैं।
सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस (जमशेदपुर), टाटा स्टील और टेक 5 कम्युनिकेशन्स (कोलकाता) — को विश्वास है कि इस 18वीं कड़ी को भी जमशेदपुर के फ़िल्म प्रेमियों का अपार स्नेह और उत्साह मिलेगा, जैसा कि अब तक सभी संस्करणों को मिलता आया है।
SHORTS 2025
📅 दिनांक: 29 व 30 नवंबर 2025
📍 स्थान: सेंटर फ़ॉर एक्सीलेंस (CFE), जमशेदपुर
⏰ समय: शाम 5 बजे से (दोनों दिन)
“जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद का नौ सदस्यीय दल राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने अमनौर पहुँचेगा”
जमशेदपुर। 29 - 30 नवम्बर को अमनौर (सारण) बिहार में आयोजित दो दिवसीय 'अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन' के 28 वें अधिवेशन में भाग लेने हेतु 'अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन झारखण्ड इकाई' एवं 'जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्' के बैनर तले सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅo अजय कुमार ओझा तथा राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य श्रीमती वीणा पाण्डेय 'भारती ' एवं श्रीमती माधवी उपाध्याय के अलावा डाॅo रागिनी भूषण, डाॅo भरत भूषण, कैलाश नाथ शर्मा 'गाजीपुरी ', डाॅo उदय प्रताप हयात, शकुन्तला शर्मा, पुनम शर्मा स्नेहिल सहित कुल 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अमनौर के लिए सडक मार्ग से रवाना हुए ।
अमनौर अधिवेशन में देश - विदेश से सैकडो भोजपुरी सेवी भाषाविद, साहित्यकार ,कलाकार पधार रहे हैं । कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे । इस आयोजन में साहित्य से लेकर कला - संस्कृति तक का भव्य संगम देखने को मिलेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री नितीन नवीन, सांसद और प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढी, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मंच साझा करेंगे ।
वहीं भोजपुरी फिल्म जगत से और संगीत दुनिया के चर्चित चेहरे अभिनेत्री अक्षरा सिंह, लोक गायिका कल्पना पटवारी, गायिका मनीषा श्रीवास्तव, गायक आलोक पाण्डेय, मास्टर विकास, उदय नारायण सिंह अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को रोशन करेंगे ।
इस मौके पर अधिवेशन स्मारिका एवं कई भोजपुरी पुस्तकों के साथ जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित डाॅo वीणा पाण्डेय भारती एवं कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी रचित काव्य संग्रह 'संउसे चांद अकासे 'तथा 'चल चलीं गंउवां के ओर 'का लोकार्पण भी होगा ।
सरायकेला–खरसावाँ में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत व्यापक जागरूकता अभियान
सरायकेला–खरसावाँ: “सेवा का अधिकार सप्ताह” के सफल क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता हेतु जिले के विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़-नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित — आमजन को पंचायत स्तरीय शिविर में भाग लेने हेतु किया गया प्रेरित
इन कार्यक्रमों के अंतर्गत नुक्कड़-नाटक, गीत-संगीत, संवाद आधारित प्रस्तुति एवं जन-संदेश कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों, उपलब्ध सेवाओं तथा पंचायत स्तरीय शिविर में मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों की टीम ने सरल भाषा में प्रभावी ढंग से बताया कि पंचायत स्तरीय शिविर में—
जाति, आय एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
नया राशन कार्ड
दाखिल-खारिज, भूमि मापी एवं भूमि धारण प्रमाण पत्र
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन
वर्ष 2011 में सूचीबद्ध अन्य सेवाएँ
तथा शिकायत निवारण सेवाएँ
एक ही स्थान पर त्वरित एवं सुगमता से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने निकटतम पंचायत शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें, तथा अपने परिवार और समुदाय के अन्य लोगों को भी इन सेवाओं से लाभान्वित होने हेतु प्रेरित करें।
पूर्वी सिंहभूम: पुतला दहन एवं भारी विरोध प्रदर्शन कर जिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार से काले श्रम कानून वापस लेने की मांग की
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भाजपा सरकार द्वारा लाये गये काले श्रम कानून के खिलाफ नरेंद्र मोदी एवं मनसुख मानडविया श्रम मंत्री का पुतला दहन कर श्रमिक के अधिकार हनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ मजदूर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में लगातार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। अब तो श्रमिक अपने अधिकारों के रक्षार्थ युनियन का गठन भी नही कर सकते है।
फैक्ट्री इंस्पेक्टर के अधिकार बहाल करने की मांग की गई, जिसके तहत कारखाने का औचक निरिक्षण, श्रमिकों के कार्य स्थल की जांच कर सुरक्षा मानकों का जांच करना, श्रमिकों के कैन्टीन व्यवस्था का निरिक्षण करन के अधिकारों को छिन लिया गया है। नये कानून से श्रमिकों के आवाज और अधिकार छिन लिए गये है। भाजपा की नीति सामंतवादी नीति साबित हो रही है।
नये कानून के कारण युनियन गठन करने का अधिकार को समाप्त की जा रही है। पूर्व में किसी भी संस्थान में न्युनतम 7 कर्मचारी होने पर युनियन गठन की मान्यता मिलती थी। इस लिए मजदूर हित में नये कानून वापस ली जाए।
भाजपा सरकार के कुचक्र के कारण अब श्रमिकों से 12-12 घंटा काम लेने का नियम बनाए गये है। इसे बंधुआं मजदूरी प्रथा का आगमन होगा, मजदूरों पर अत्याचार बढ़ेगा, मजदूरों का स्वास्थ्य बिगड़ेंगे। ये सब काला कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं श्रम मंत्री मनसुख मानडविया के देखरेख में हो रहा है। मजदूरों के अधिकारों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण में विजय खान पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, डाॅ परितोष सिंह, रियाजुद्दीन खान, राजकिशोरयादव, शशि कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र तिवारी. अंसार खान, रजनीश सिंह, चिन्ना राव, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, विश्वजीत जेना, रविन्द्र मौर्या, राजा सिंह राजपूत. सुरेन्द्र शर्मा. राकेश साहू. शिबू सिंह शमशेर आलम इरशाद हैदर विनोद यादव कौशल प्रधान प्रताप यादव हरिराम टुडू जेएस पादरी सुनीता ओझा अजय शर्मा सुरेंद्र सिंह अरुण कुमार सिंह मनोज सिंह सनी सिंह संध्या दास नौशाद संजय यादव फिरोज खान निखिल तिवारी सुरेंद्र सिंह रंजीत झा रणजीत सिंह अबू बकर तनवीर शहजाद बिट्टू सिंह अखिलेश यादव रामदास मेहता बिट्टू शर्मा अजय दास ज्योति मिश्रा मुन्ना सिंह नमिता सिंह इंदु देवी मुन्ना मिश्रा मुन्ना सिंह सेवादल पप्पू दुबे. संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
आदित्यपुर में चेन छिनतई का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी इस्माईल आलम उर्फ चोच गिरफ्तार
आदित्यपुर :दिनांक 09.11.2025 को वादिनी जमशेदपुर से आदित्यपुर बाइक से आ रही थी इसी क्रम में नया पुल पार करने के बाद बाईक पर सवार दो युवकों के द्वारा उसके गले से चेन छीन लिया था। इस आशय के एक लिखित आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना कांड सं0-344/25, दिनांक 09/11/2025, घारा 304(2) बी० एन० एस० दर्ज किया गया।
बरामद वस्तु :-
1) सोना का चेन,
2) एक काला रंग का बाईक जिसका रजि नं0-JH05BH-5895
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पताः-
1) इस्माईल आलम उर्फ चोच, पे० गुलाम सरवर, पता ग्रीनवैली रोड़ नं0-17, क्रास रोड़ नं0-04, हा0नं0-93, थाना आजादनगर, जिला पूर्वी सिंहभूम
छापामारी दल के सदस्यः-
1. पु०नि० सह थाना प्रभारी आदित्यपुर थाना बिनोद तिर्की
2. पु०अ०नि० कौशल कुमार
3. पु०अ०नि० बिनोद टुडू
4. टाईगर आ0/372 नितिश कुमार पाण्डेय
5. टाईगर आ0/513 दीपक कुमार एवं सशस्त्र बल
भारत🇮🇳 की अंतरिक्ष🌛🌕 में ऊंची छलांग: PM मोदी ने लॉन्च किया विक्रम-I, Gen-Z की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के Gen-Z की तारीफ करते हुए कहा कि देश के जेन-जी भारत के स्पेस सेक्टर को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश आगे बढ़ने का मौका देता है, तब युवा पीढ़ी सबसे पहले आगे आती है और देश को प्राथमिकता दोती है।
पीएम मोदी 29-30 नवंबर को छत्तीसगढ़ में 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 नवंबर, 2025 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ में महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग में फोरेंसिक विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।
यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है।
यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है। यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की सुविधा प्रदान करता है, साथ ही अपराध से निपटने, कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आंतरिक सुरक्षा खतरों का जवाब देने में पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण की सुविधा भी प्रदान करता है।
गौरतलब हो, पीएम मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है तथा एक ऐसा माहौल तैयार किया है जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें। व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं।
वर्ष 2014 से पीएम मोदी के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है। यह सम्मेलन गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नई दिल्ली, जयपुर (राजस्थान) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित किया जा चुका है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए, इस वर्ष 60वां पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली : मेरी पूंजी मेरा अधिकार' से लोगों को मिलेगा बैंक में फंसा पैसा: CM रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ मुहिम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों से इस अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को उनके बैंक खाते में फंसे रुपए मिलने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय में बड़ी संख्या में लोगों के पैसे बैंक में फंसे हुए हैं। ऐसी स्थिति में इस योजना से लोगों को उनके पैसे बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सरकारों को आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं रहता है, लेकिन हमारी सरकार ऐसी नहीं है। वह आम जनता के हितों को हमेशा से ही सर्वोच्च प्राथमिकता देती हुई आई है। यह उसी का नतीजा है कि आज की तारीख में 'मेरी पूंजी, मेरा अधिकार' स्कीम शुरू की गई है। अब तक इस योजना से अनेक लोग लाभान्वित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि कई बार पिता बैंक में पैसे जमा कराकर रखते हैं, लेकिन बेटे को इस बारे में जानकारी नहीं होती है। किसी ने म्युचुअल फंड में निवेश किया था, लेकिन परिवार में किसी को इस बारे में पता नहीं होता। पिता की मृत्यु के बाद उनकी तरफ से जमा कराए गए पैसे कहां-कहां रखे गए हैं? कभी-कभी इस बारे में भी बेटे को जानकारी नहीं होती है। ऐसी स्थिति में यह योजना काफी कारगर साबित होगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना के माध्यम से हमारी सरकार यही चाहती है कि आम जनता को उनका पैसा मिले। यह हमारी सरकार की पारदर्शिता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आम जनता का एक भी पैसा बैंक न फंसा रहे। उन्हें उनका पैसा मिले। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इस योजना के माध्यम से यह भी साफ हो चुका है कि हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ काम करती है। बात जब पारदर्शिता की आती है तो हम किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
दिल्ली की सीएम ने बताया कि अब तक केंद्र सरकार के वित्त विभाग की तरफ से आम जनता को 85 हजार करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। इससे आम जनता को उनका फंसा हुआ पैसा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...































