आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा नामित केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी श्री विकास सिंह, निदेशक, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आज समाहरणालय सभागार में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सूचकांक-आधारित (Indicator-wise) विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लोनायत, उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा सहित विभिन्न संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बुधवार, 24 दिसंबर 2025
सरायकेला–खरसावां: आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने की सूचकांकों पर विस्तृत समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
मानगो में न्यू गर्ग स्टोर के पांचवें आउटलेट का भव्य शुभारंभ
जमशेदपुर:- मानगो में न्यू गर्ग स्टोर के पांचवें स्टोर का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समाजसेवी एवं उद्यमी सुधीर कुमार ने फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग और शुभचिंतक उपस्थित रहे।
इस मौके पर न्यू गर्ग स्टोर के संचालक कमल अग्रवाल और सचिन अग्रवाल ने बताया कि यह न्यू गर्ग स्टोर का पांचवां आउटलेट है, जहां ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स के साथ सभी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर, वाशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी एक ही छत के नीचे मिलेंगे। उन्होंने बताया कि मोबाइल एसेसरीज भी काफी किफायती कीमत पर उपलब्ध रहेंगी, वहीं हर खरीदारी पर ग्राहकों को निश्चित उपहार भी दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए स्टोर के शुभारंभ पर संचालकों को शुभकामनाएं दीं और व्यवसाय की सफलता की कामना की।
पलामू की बेटी गुंजन बनीं झारखंड खो-खो टीम की कप्तान, पलामू वासियों के लिए गौरव का क्षण
राजकीयकृत +2 हाई स्कूल, नीलाम्बर पिताम्बरपुर के लिए यह क्षण गर्व और गौरव से भरा है। ग्रामीण परिवेश के एक सरकारी विद्यालय से निकलकर राष्ट्रीय खेल मंच तक पहुँचना जिस सपने जैसा लगता है, उसे विद्यालय की छात्रा गुंजन कुमारी ने साकार कर दिखाया है। गुंजन का चयन खो-खो राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहाँ वह झारखंड प्रदेश टीम का नेतृत्व करेंगी और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
नीलाम्बर-पिताम्बरपुर की बेटी गुंजन की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही विद्यालय और क्षेत्र में पहुँची, खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। सीमित संसाधनों के बावजूद गुंजन ने अपने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत के सामने कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।
गुंजन की इस सफलता के पीछे विद्यालय परिवार की सामूहिक भूमिका रही है। विशेष रूप से विद्यालय के शिक्षक विशाल गुप्ता और विजय रविदास ने उनकी खेल प्रतिभा को पहचाना और निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन व सहयोग देकर उन्हें आगे बढ़ने का संबल दिया। शिक्षकों के समर्पण और छात्रा की मेहनत ने मिलकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई।
गुंजन की यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त संदेश भी देती है कि सरकारी विद्यालयों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती—ज़रूरत होती है तो बस सही मार्गदर्शन, अवसर और विश्वास की।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और सहपाठी गुंजन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। आज गुंजन अपने विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा की मिसाल बन चुकी हैं।
मंगलवार, 23 दिसंबर 2025
सिंहभूम: सुरेश चन्द्र झा, हरिकिशन चावला एवं कन्हैयालाल अग्रवाल साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित l
23 दिसम्बर (मंगलवार) को महामना मालवीय एवं कविवर अटल जयंती के अवसर पर सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा स्वदेश स्मृति साहित्य भूषण सम्मान, सांस्कृतिक संध्या सह लिट्टी भोज का आयोजन किया गया । इस वर्ष नगर के दो साहित्य सेवियों सर्वश्री सुरेश चन्द्र झा, और हरि किशन चावला को 'स्वदेश स्मृति साहित्य भूषण सम्मान-2025 ' एवं कन्हैयालाल अग्रवाल को इसी वर्ष शुरु हुवे ' शीतल दुबे साहित्य भूषण सम्मान -2025 ' प्रदान किया गया । जिसके अन्तर्गत इन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह तथा 11000/- (ग्यारह हजार) की नगद राशि प्रदान की गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद एवं संचालन मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने की । जबकि स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के सह सचिव प्रसन्न वदन मेहता तथा धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के सचिव डाॅo अजय कुमार ओझा ने प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती एवं दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्पण तथा उपासना सिन्हा के सरस्वती वंदना से हुई ।
तच्पश्चात् भारत रत्न द्वय महामना मालवीय एवं कविवर अटल जी का संक्षिप्त परिचय विद्यासागर लाभ तथा वंदे शंकर सिंह ने प्रस्तुत किया । इसके बाद संस्थान के वयोवृद्ध न्यासी मुरलीधर केडिया तथा साहित्य समिति की प्रचार सचिव माधवी उपाध्याय को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्हें संस्थान द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर शुभकामनाएँ दी गई ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डाॅo अंगद तिवारी ने तुलसी भवन द्वारा हिन्दी साहित्य के विकास के लिये किये जा रहे कार्यो की भूरि - भूरि प्रशंसा की । जबकि विॆशिष्ट अतिथि संदीप मुरारका ने सम्मान पाने वाले तीनों साहित्यकारों को बधाई देते हुए कहा कि सम्मान आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है ।
कार्यक्रम के दुसरे सत्र में डाॅo रागिनी भूषण, राजेन्द्र राज, प्रकाश मेहता एवं अन्य द्वारा सांस्कृतिक संध्या के अन्तर्गत विभिन्न गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सामुहिक लिट्टी भोज का आयोजन किया गया । मौके पर साहित्य समिति के सभी सदस्यों के साथ शहर के शताधिक साहित्यकारों एवं उनके परिवार जनों की उपस्थिति रही ।
बहरागोड़ा:-ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के वार्षिक समारोह.............
सोना देवी विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना द्वितीय वार्षिक उत्सव ‘शंखनाद 2.0’
• धूमधाम से मनाया गया सोना देवी विश्वविद्यालय का द्वितीय वार्षिक उत्सव शंखनाद 2
• जीवन में आगे बढना है तो शिक्षा के प्रति गंभीर होना होगा- श्री प्रभाकर सिंह, कुलाधिपति, सोना देवी विश्वविद्यालय
• सोना देवी विश्वविद्यालय SDUSAT नाम से छात्रवृति योजना चला रही है
• घाटशिला में मेडिकल कॉलेज लाने का प्रयास करेंगे- श्री सोमेस चंद्र सोरेन
• सोना देवी विश्वविद्यालय की स्थापना इस क्षेत्र के लोगों के शैक्षिक और आर्थिक विकास के लिए की गई है- प्रो डॉ ब्रज मोहन पत पिंगुआ, कुलपति, सोना देवी विश्वविद्यालय
पलामू टाइगर रिजर्व के नेतृत्व में झारखंड में टाइगर एस्टिमेशन का काम जारी
पलामू। झारखंड में पलामू टाइगर रिजर्व के नेतृत्व में बाघों की गिनती (टाइगर एस्टिमेशन) की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्य के लिए सीसीएफ सह पलामू टाइगर रिजर्व के निदेशक एस. आर. नटेश को झारखंड का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। राज्य के पलामू टाइगर रिजर्व, सारंडा, रांची, हजारीबाग, बोकारो और दुमका रीजन में यह सर्वे किया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश समिति ने मुरली प्रधान को बनाया सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष
सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत पूर्व भाग के मुरली प्रधान को भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में भाजपा प्रदेश समिति के द्वारा चयन किया गया था। मंगलवार को नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का सीनी के पवित्र मां दुर्गा मंदिर के परिसर पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान को अंग वस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान मुरली प्रधान ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को संगठन के प्रति ईमानदारी पूर्वक से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को लेकर संगठन को मजबूत करूंगा। स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन के पश्चात प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि सरायकेला में भाजपा प्रखंड कार्यालय खोलने का भी प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि आगामी 1 जनवरी 2026 को सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में खरसावा वोर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान, प्रखंड प्रतिनिधि अश्विनी सिंह देव, मनोज कुमार शर्मा, निरंजन सिंह , दुर्योधन प्रधान, राजेंद्र प्रधान, निधि सिंह देव, शंभू महतो, कालीचरण महतो, जोगेंद्र महतो, मुकेश प्रधान, लोकनाथ पाल, रंगलाल प्रसाद, अविनाश सिंह, पदमालोचन मंडल, नेपाल महतो, सिंह राय सोरेन विदुर सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा
रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह बढ़ोतरी स्लीपर, वातानुकूलित और NON AC Mail व एक्सप्रेस ट्रेनों पर लागू होगी।
हालांकि राहत की बात यह है कि 215 किलोमीटर तक के सफर में किसी तरह की किराया वृद्धि नहीं की जाएगी।
लंबी दूरी पर प्रति किलोमीटर बढ़ेगा किराया: रेलवे के अनुसार 215 किलोमीटर से अधिक दूरी के सफर पर किराया बढ़ेगा। Express Mail और NON AC ट्रेनों में प्रति किलोमीटर दो पैसे और एसी श्रेणी में प्रति किलोमीटर एक पैसा अतिरिक्त लिया जाएगा। इसका असर लंबी दूरी की ट्रेनों के कुल किराए पर पड़ेगा।
रांची से दिल्ली जाने वालों पर पड़ेगा असर: रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के किराए में करीब 23 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। संबलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस में रांची से सफर करने पर यात्रियों को लगभग 26 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में रांची से दिल्ली का किराया करीब 25 रुपये बढ़ेगा।
अन्य ट्रेनों के किराए में भी इजाफा: हटिया–बेंगलुरु एक्सप्रेस (Hatia–Bengaluru Express) में किराया लगभग 37 रुपये बढ़ेगा। रांची–हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस में करीब 8 रुपये, रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में लगभग 9 रुपये और रांची–कामाख्या एक्सप्रेस में करीब 24 रुपये की बढ़ोतरी अनुमानित है।
वंदे भारत के किराए में कितना फर्क: रांची–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi–Howrah Vande Bharat Express) में 462 किलोमीटर के सफर के लिए अभी CC AC श्रेणी में 1160 रुपये किराया लगता था, जो बढ़कर करीब 1169 रुपये हो जाएगा।
वहीं EC क्लास में पहले जहां 2210 रुपये देने पड़ते थे, अब यह किराया करीब 2219 रुपये हो सकता है।
अनुमानित हैं नए किराए: रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी ट्रेनों के नए किराए अनुमानित हैं। 26 दिसंबर से लागू होने के बाद वास्तविक किराया टिकट बुकिंग के समय स्पष्ट होगा।
किराया बढ़ने से यात्रियों की जेब पर हल्का असर जरूर पड़ेगा, लेकिन रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी न्यूनतम रखी गई है।
धनबाद: रात के अंधेरे में बेकाबू कार ने मचाया तांडव
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में बेलाटांड़ आठ लेन सड़क पर बीती रात तेज रफ्तार से चल रही एक कार ने अफरातफरी मचा दी। मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर हुए इस हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हुंडई कार (जेएच10आर 9354) तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान कार ने आगे चल रही एक अन्य कार को पीछे से टक्कर मारी। पीछे से आ रही जेएच10एबी 8756 नंबर की कार ने भी हुंडई कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद हुंडई कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी जेएच10बीएल 6969 नंबर की कार सहित अन्य वाहनों और बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने हुंडई कार से शराब भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाना बताई जा रही है।
वहीं, जिस कार को हुंडई ने पीछे से टक्कर मारी थी, उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। कार में विकास कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटियां थीं, जो स्कूल कार्यक्रम से लौट रहे थे।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...










































