Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शुक्रवार, 2 जनवरी 2026
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा के लुगाहारा में एक जंगली हाथी..........
सिर्फ साल नहीं, झारखंड का भविष्य भी बदलेगा : कल्पना सोरेन
राँची: सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने नववर्ष 2026 के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कल्पना सोरेन ने कहा कि नया वर्ष केवल तारीख या समय का बदलाव नहीं है, बल्कि यह झारखंड को और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का एक नया अवसर भी है। उन्होंने कहा कि राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा।
वीर पुरखों के सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी
कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड वीर पुरखों के संघर्ष और सपनों से बना राज्य है। इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि राज्य का समग्र विकास तभी संभव है, जब समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे और अंतिम व्यक्ति भी इस यात्रा का हिस्सा बने।
सीएम हेमंत का नये साल पर बड़ा संदेश- 2050 तक समृद्ध होगा झारखंड
राँची: सीएम हेमंत सोरेन ने नये साल 2026 के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश के जरिए नए साल को झारखंड के भविष्य से जोड़ा। सीएम ने अपने संदेश में लिखा कि नव वर्ष 2026 केवल एक नए कैलेंडर वर्ष की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह वीर पुरखों के सपनों के सोना झारखंड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नया साल हमें नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है।
2025 में खोए महान व्यक्तित्वों को किया याद
सीएम हेमंत सोरेन ने साल 2025 को याद करते हुए कहा कि इस दौरान झारखंड राज्य निर्माता दिशाेम गुरुजी शिबू सोरेन और महान आंदोलनकारी रामदास सोरेन सशरीर इस दुनिया से विदा हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वे प्रकृति की गोद से झारखंडवासियों को आशीर्वाद दे रहे हैं।
संघर्ष और संकल्प की यात्रा का जिक्र
सीएम ने कहा कि झारखंड ने बीते वर्षों में संघर्ष, संकल्प और संभावनाओं की लंबी यात्रा तय की है। इस यात्रा में राज्य के नागरिकों, खासकर आदिवासी, मूलवासी, किसान, श्रमिक, महिलाएं और युवा वर्ग की भूमिका बेहद अहम रही है।
सामाजिक न्याय और विकास की दिशा में कदम
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय, जनकल्याण और समावेशी विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अब युवा झारखंड का लक्ष्य पहले से ज्यादा स्पष्ट है, वर्ष 2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और सतत झारखंड का निर्माण।
अबुआ सरकार की प्राथमिकताएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को केंद्र में रखकर नीतियां और योजनाएं आगे बढ़ा रही है। साथ ही स्थानीय समुदायों के अधिकार और सम्मान को भी सरकार की प्राथमिकता बताया।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड रूपी विशाल वृक्ष की जड़ों को मजबूत करना सरकार का लक्ष्य है, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। यही सरकार की प्रतिबद्धता है।
2050 तक अग्रणी राज्यों में शामिल होने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 25 वर्षों के लिए एक साझा विजन के साथ युवा झारखंड आगे बढ़े और वर्ष 2050 तक झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो, यही उनका लक्ष्य है। अंत में मुख्यमंत्री ने कामना की कि नव वर्ष 2026 सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।
48 घंटे की हिरासत, फिर अस्पताल में मौ’त : एमजीएम पुलिस पर गंभीर आरोप
राँची : जमशेदपुर के एमजीएम थाना में पुलिस हिरासत के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोकुलनगर निवासी जीत महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोबाइल चोरी की जांच के नाम पर हिरासत का आरोप
परिजनों का आरोप है कि चोरी के एक मोबाइल फोन की जांच के नाम पर पुलिस ने जीत महतो को उसके घर से हिरासत में लिया था। परिवार के अनुसार, रविवार को पुलिस बिना किसी लिखित नोटिस या पूर्व सूचना के जीत को घर से उठा ले गई। परिजनों का कहना है कि जीत ने 500 रुपये में एक मोबाइल फोन खरीदा था, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह मोबाइल चोरी का है।
बीमार हालत में भी नहीं छोड़ा गया युवक
परिवार ने बताया कि जीत महतो उस समय पहले से बीमार था और ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, इसके बावजूद उसे हिरासत में ले लिया गया। परिजनों के मुताबिक, जीत करीब 48 घंटे तक पुलिस हिरासत में रहा और इस दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।
अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत
मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस ने जीत को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें सूचना दी गई। जब तक परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने जीत महतो को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जुट गए। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की।
पुलिस ने मारपीट के आरोपों से किया इनकार
वहीं एमजीएम थानेदार सचिन दास ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि जीत महतो को चोरी के मोबाइल से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए थाना लाया गया था। थानेदार के अनुसार, पूछताछ के दौरान ही युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस का दावा है कि मौत मारपीट से नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गोकुलनगर और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मनोज कौशिक बनें ADG, कौशल किशोर DIG पलामू… देखें 18 IPS अधिकारियों की लिस्ट
झारखंड सरकार ने राज्य के कई IPS अधिकारियों के ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की घोषणा कर दी है। सरकार ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न जिलों और विभागों में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकारी आदेश में कहा गया है कि IPS अधिकारियों की पोस्टिंग राज्य प्रशासन की जरूरतों और उनके अनुभव के आधार पर की गई है। इससे पहले जिन अधिकारियों ने लंबे समय तक किसी विशेष जिले या विभाग में काम किया था, अब उन्हें अन्य क्षेत्रों में भेजा गया है ताकि पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
आदित्यपुर में पत्रकार पर हमला, परिवार सहित बेरहमी से पिटाई
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिजनों पर सुभाष यादव के परिवार के सदस्यों ने जानलेवा हमला किया। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जिसमें अंकित शुभम समेत उनके परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित पत्रकार के पिता ने बताया कि हमलावरों ने उनके बेटे को चारों ओर से घेरकर बेरहमी से पीटा। बचाने की कोशिश करने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि चार पहिया वाहन से कुचलकर जान लेने का प्रयास भी किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। हमले के दौरान अंकित शुभम के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश भी की गई।
हजारीबाग जेल ब्रेक मामला: सुरक्षा में बड़ी चूक, दो हेड वार्डन निलंबित, 18 जेलकर्मी जांच के घेरे में
प्रयागराज:3 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला, शाही स्नान की तिथियां तय - जानिए धार्मिक महत्व और पूरी जानकारी
प्रयागराज: नववर्ष की शुरुआत के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज में आस्था का सबसे बड़ा आयोजन माघ मेला शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी 2026 (पौष पूर्णिमा) से होगी और यह 15 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि तक चलेगा। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है, वहीं प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।
देवताओं के स्नान की मान्यता: धार्मिक मान्यता है कि माघ मेले के दौरान देवता भी पृथ्वी पर आकर संगम में स्नान करते हैं। इसी कारण इस अवधि को कल्पवास का सर्वोत्तम समय माना जाता है। माघ मेला को कुंभ मेले का लघु रूप भी कहा जाता है। जिन वर्षों में कुंभ या अर्धकुंभ नहीं होता, उन वर्षों में भी माघ मेले का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाता है।
शाही स्नान का विशेष महत्व: गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर लगने वाले माघ मेले का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण आयोजन शाही स्नान होता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु पुण्य लाभ के लिए संगम में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
शाही स्नान के दिन अखाड़ों के साधु-संत, नागा संन्यासी और महंत पारंपरिक शोभायात्रा के साथ संगम तट पर पहुंचते हैं। शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच होने वाला यह स्नान अत्यंत दिव्य और भव्य माना जाता है। शाही स्नान के बाद ही आम श्रद्धालुओं को स्नान की अनुमति मिलती है।
माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व
3 जनवरी 2026 – पौष पूर्णिमा (मेला व कल्पवास आरंभ)
14 जनवरी 2026 – मकर संक्रांति (शाही स्नान)
18 जनवरी 2026 – मौनी अमावस्या (शाही स्नान)
23 जनवरी 2026 – बसंत पंचमी (शाही स्नान)
1 फरवरी 2026 – माघी पूर्णिमा
15 फरवरी 2026 – महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान व मेले का समापन)
माघ मेला श्रद्धा, साधना और सनातन संस्कृति का ऐसा संगम है, जहां हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालु आकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं और भारत की आध्यात्मिक विरासत को सजीव अनुभव करते हैं।
धनबाद (कतरास) : प्रेस क्लब कतरास के पत्रकारों ने नए साल पर खेला मैत्री क्रिकेट मैच
नववर्ष के अवसर पर कतरास के रानी बाजार स्थित मैदान में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में प्रेस क्लब कतरास के पत्रकारों की टीम ने गाइडेंस क्लब कतरास के साथ खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में पत्रकारों की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह और जोश पूरे मैच के दौरान बना रहा।
प्रेस क्लब कतरास की टीम की कप्तानी न्यूज़ टुडे धनबाद के संपादक सोहन कुमार विश्वकर्मा ने की, जबकि क्रिकेट टीम का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार एवं बिहार ऑब्जर्वर के बाघमारा प्रभारी जितेंद्र पासवान ने किया।
मैच के दौरान उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कमलेश सिंह, मोदी समाज के युवा अध्यक्ष रौनक गुप्ता और भाजपा नेता विकेश सिंह ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक संदेश जाता है और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए तथा उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने नए साल की शुरुआत को खेल और सौहार्द के संदेश के साथ यादगार बना दिया।
स्विट्जरलैंड: नए साल के जश्न के दौरान स्विट्जरलैंड के लग्जरी बार में विस्फोट, कई मौतों की आशंका
स्विट्जरलैंड: नए साल के जश्न के बीच स्विट्जरलैंड के मशहूर अल्पाइन पर्यटन शहर क्रांस-मोंटाना में गुरुवार तड़के एक लग्जरी बार में जोरदार विस्फोट होने की खबर है। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि अनेक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्विस पुलिस के अनुसार, विस्फोट स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे कांस्टेलेशन बार में हुआ, जहां उस समय न्यू ईयर सेलिब्रेशन चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सर्विस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...
































