Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोमवार, 12 जनवरी 2026

सरायकेला: स्वामी विवेकानंद जयंती पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने लगाया रक्तदान शिविर, 122 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को मिला हेलमेट

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज चौधरी के नेतृत्व में सरायकेला ब्लड बैंक तथा काशी साहू महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज चौधरी ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

दोनों स्थानों पर आयोजित शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 122 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिसे सरायकेला ब्लड बैंक को सौंप दिया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को मनोज चौधरी की ओर से हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से जहां एक ओर रक्तदान को प्रोत्साहित किया गया, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर मनोज चौधरी ने कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। हेलमेट वितरण का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है।”




शिविर को सफल बनाने में सदर अस्पताल ब्लड बैंक, काशी साहू कॉलेज छात्र संघ तथा स्थानीय समाजसेवी संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में छात्र संघ के आलोक दास, अध्यक्ष प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, वकील बारिक, अमलेश सिन्हा, पंकज साहू, अविनाश कवि, अमिताभ मुखर्जी, भोला मोहंती, त्रिलोकी साहू, श्रीराम होंडा के आशीष अग्रवाल तथा सिविल सर्जन कार्यालय के रक्त कोष कर्मी अर्धनेन्दु सिंह सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

यह आयोजन सरायकेला में सामाजिक सेवा और जन-जागरूकता के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया, जहां रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा का संदेश भी मजबूती से दिया गया।











सरायकेला-खरसावां: सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत गिड्डीबेड़ा टोल प्लाजा पर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, कई वाहन चालकों पर कार्रवाई

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत रविवार को गिड्डीबेड़ा टोल प्लाजा, कांड्रा-चौका मार्ग पर जिला परिवहन विभाग द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, मोटरयान निरीक्षक एवं रोड सेफ्टी टीम की मौजूदगी में सघन वाहन जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की अल्कोहल जांच की गई, जिसमें नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।




जांच के क्रम में वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक भी किया गया।




इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के प्रवर्तन और जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोना देवी विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन

 

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के स्वामी विवेकानंद सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर भारत के महान संन्यासी, दार्शनिक, राष्ट्रचिंतक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा, गरिमा एवं बौद्धिक गंभीरता के साथ मनाई गई। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों, राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना एवं कर्तव्यबोध को जागृत करना रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री कुमारी निकिता ने अत्यंत प्रभावशाली, ओजस्वी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया। उनके कुशल संचालन ने कार्यक्रम को अनुशासन, स्पष्टता और गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुष्पांजलि अर्पण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ, जिससे सभागार आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक चेतना से परिपूर्ण हो उठा।

इस अवसर पर संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ० सुजीत कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके प्रेरक और मोटिवेशनल विचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए आत्मविश्वास, आत्मानुशासन, सेवा-भाव और निर्भीक चिंतन की अनुपम मिसाल है।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ० कंचन सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षा-दृष्टि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुसार शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नैतिक विकास और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास है। उन्होंने स्वामी जी की शिक्षा-दृष्टि को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम को सांस्कृतिक ऊँचाई प्रदान करते हुए गणित विभागाध्यक्ष श्री कृष्णेंदु दत्ता ने स्वामी विवेकानंद के प्रिय रवीन्द्र संगीत का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने भावविभोर होकर सराहा।

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ० शिवचंद झा ने स्वामी विवेकानंद के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 21वीं सदी में जब भारत विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष, अर्थव्यवस्था और वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयाँ छू रहा है, तब स्वामी विवेकानंद के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और परंपरा परस्पर विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे की पूरक हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आत्मनिर्भर, चरित्रवान और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली भारत के स्वप्न को साकार करने का आह्वान किया।

बंगला विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ० धरणी महतो ने स्वामी विवेकानंद के संघर्षपूर्ण जीवन और साधना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उनका आत्मविश्वास और संकल्प अडिग रहा, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कुलसचिव डॉ० नीत नयना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सकारात्मक सोच, कर्मनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि सजग, संस्कारवान और राष्ट्रहित में सोचने वाले नागरिकों का निर्माण करना है।

माननीय कुलपति प्रो० (डॉ०) ब्रज मोहन पट पिंगुवा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस आत्ममंथन, आत्मनिर्माण और आत्मविकास का अवसर है। यदि युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें, तो भारत भौतिक प्रगति के साथ-साथ नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त बनेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने स्वामी विवेकानंद के समग्र व्यक्तित्व एवं बहुआयामी कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक ऐतिहासिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन की समुद्री यात्रा के दौरान स्वामी विवेकानंद और जमशेदजी नसरवानजी टाटा के बीच हुई विचार-विमर्श ने आगे चलकर टाटानगर में टाटा स्टील की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। यह प्रसंग राष्ट्रनिर्माण में स्वामी विवेकानंद की दूरदर्शिता और अप्रत्यक्ष योगदान को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक गौरव की भावना का सशक्त संचार किया।





महादेवशाल के रतनबुरू के पास बाइक सवारों को मारकर फरार हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो युवकों की हालत गंभीर

 


एनएच 320डी में गोइलकेरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क के रतनबुरू मोड़ के पास सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गुलरुवां गांव के अशोक टुडू और लाल मरांडी को गोइलकेरा के युवकों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवारों को विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अशोक टुडू और लाल मरांडी बाइक संख्या JH01CR/7517 से गोइलकेरा आ रहे थे। महादेवशाल रतनबुरू मोड़ पर बालू ढोने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें सामने से धक्का मारा और फरार हो गया। मार्ग से गुजर रहे गोइलकेरा के आशुतोष पांडे और धर्मेंद्र साव ने घायलों को गिरकर सड़क पर तड़पते देखा। दोनों ने एक सवारी गाड़ी पर घायलों को लादकर अस्पताल लाया। सिर पर गंभीर चोट के कारण दोनों घायल युवकों की हालत गंभीर है। जिसके कारण उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है। 



तुलसी भवन में “कथा मंजरी” का आयोजन सम्पन्न

 

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक "कथा मंजरी" सह  हिन्दी साहित्य के 6 साहित्यकारों जैनेन्द्र कुमार,  मोहन राकेश, वृंदावन लाल वर्मा, शमशेर बहादुर सिंह , रांगेय राघव एवं जय शंकर प्रसाद की जयंती समारोह आयोजित  किया  गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅo यमुना तिवारी व्यथित तथा संचालन  सह सचिव श्रीमती नीता सागर चौधरी  ने की । मौके पर कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि तुलसी भवन के उपाध्यक्ष  राम नन्दन प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल अग्रवाल मंचासीन  रहे ।

दीप प्रज्वलन  के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅo वीणा पाण्डेय भारती ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य साहित्य समिति के उपाध्यक्ष अशोक पाठक स्नेही ने दिया । तदनुपरान्त  हिन्दी साहित्य के छह साहित्यकारों जैनेन्द्र कुमार,  मोहन राकेश, वृंदावन लाल वर्मा, शमशेर बहादुर सिंह, रांगेय राघव एवं जय शंकर प्रसाद की जयंती के अवसर पर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्रमश: अरुणा झा  , माधुरी मिश्रा, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, अशोक पाठक 'स्नेही, ममता कर्ण एवं डाॅ० वीणा पाण्डेय 'भारती'  ने उनका  साहित्यिक परिचय  प्रस्तुत किया । 

कार्यक्रम के दुसरे सत्र 'कथा मंजरी'  के मौके पर विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल 11 कहानियों का पाठ किया गया, जिसकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त डाॅo यमुना तिवारी  व्यथित ने अपने अध्यक्षीय  वक्तव्य के दौरान की । कार्यक्रम के दौरान कथा पाठ  इस प्रकार रहा --                     

क्रम         कथाकार                कहानी का शीर्षक


1)  श्री वसंत जमशेदपुरी             बड़े बूढे     

2)  श्रीमती नीता सागर चौधरी                       भूख

3)  श्रीमती माधुरी मिश्रा                      सुबह का भूला लौटा

4)  डाॅ० अरुण कुमार शर्मा                          ऐसे थे वे           

 5)  श्री सुरेश चन्द्र झा                                देवी कृपा                      

6) श्रीमती ममता कर्ण                               जरा सोचिए 

7)  श्रीमती अरुणा झा                                   अन्तर             

8)  डाॅo उदय प्रताप हयात                         ओले पे ओले            

9)  श्रीमती आरती श्रीवास्तव  विपुला            बदलते रिश्ते

10)  श्रीमती पूनम सिंह              फिर हर्ष के अंकुर फूटने लगे    

11)  श्रीमती रीना गुप्ता             बेटा पराया हो गया           

                    

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन  साहित्य समिति के उपाध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र झा ने की ।

इस अवसर पर मुख्य रुप से तुलसी भवन के साहित्य समिति के सचिव  डाॅ० अजय कुमार ओझा ,   कैलाश नाथ शर्मा  'गाजीपुरी'  ,  दिव्येंदु त्रिपाठी, महानंद, कवलेश्वर पाण्डेय , वीणा पाण्डेय भारती, रीना गुप्ता , वसंत कुमार, मनोज कुमार, केनेडी सोय, अमित  महतो सहित अनेक साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही। 



जमशेदपुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, ऑटो से 70 से अधिक तोते, हिरण का सींग व मोर का पंख बरामद, 3 गिरफ्तार

जमशेदपुर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात एक ऑटो से भारी संख्या में तोते बरामद किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हिरण का सींग और मोर का बड़ा पंख भी बरामद किया गया है। पूरी कार्रवाई साकची इलाके में की गई।




वन विभाग को वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से सूचना मिली थी कि साकची क्षेत्र में वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर देर रात साकची गोलचक्कर के पास एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभय गुप्ता नामक युवक के पास से करीब 35 तोते बरामद किए गए।

पूछताछ में अभय की निशानदेही पर गुड्डू और समीर अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भी लगभग 35 तोते, एक बड़ा मोर का पंख और हिरण का सींग बरामद हुआ। इस तरह कुल मिलाकर 70 से अधिक तोते जब्त किए गए हैं।

इस संबंध में डीएफओ सबा आलम ने बताया कि वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल से मिली सूचना के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई थी। सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वन विभाग पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है कि यह तस्करी कहां से और कहां तक फैली हुई है।





Telco कॉलोनी में 12 वर्षीय छात्रा ने कुत्तों से बचाया नन्हा उल्लू, वन विभाग को सुरक्षित सौंपा

Telco कॉलोनी में रविवार की सुबह उस समय खास बन गई, जब कक्षा सात की एक छात्रा ने अपनी सूझबूझ और साहस से एक नन्हे उल्लू की जान बचा ली। यह प्रेरणादायक घटना भुवनेश्वरी मंदिर के पास की है।

विद्या भारती चिन्मिया विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा शन्वी किरण महतो (12 वर्ष) सुबह अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसकी नजर कुछ कुत्तों की संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसने पाया कि कुत्ते एक नन्हे उल्लू को घेरकर उस पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।



स्थिति को भांपते हुए शन्वी ने बिना घबराए कुत्तों को वहां से भगाया और डरे-सहमे उल्लू को सुरक्षित अपने हाथों में उठा लिया। उसने देखा कि उल्लू उड़ने में असमर्थ था। इसके बाद वह उसे घर ले गई, जहां उसे पानी पिलाया और खाने के लिए मांस दिया।

इसके बाद शन्वी ने तत्काल पूर्वी सिंहभूम के जिला वन पदाधिकारी (DFO) सबा आलम को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के करीब एक घंटे के भीतर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उल्लू की जांच की।



वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उल्लू वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-एक (Schedule–I) में संरक्षित पक्षी है। इसके बाद शन्वी ने उल्लू को विधिवत वन विभाग को सौंप दिया।

वन विभाग के अधिकारी उत्तम महतो ने बताया कि उल्लू को बेहतर इलाज के लिए टाटा जू ले जाया जाएगा और स्वस्थ होने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने छात्रा शन्वी किरण महतो की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता दिखाना बेहद सराहनीय है।

शन्वी की बहादुरी और करुणा ने यह साबित कर दिया कि जागरूकता और संवेदनशीलता से हर नागरिक वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।















राजनगर में पॉक्सो आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

राजनगर थाना क्षेत्र के बरसासाई गांव में पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया है। न्यायालय के आदेश के आलोक में राजनगर पुलिस की टीम आरोपी सुशील रमाडी के आवास पर पहुंची और विधिवत रूप से इश्तेहार तामील कराया।

पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा है और कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इसी के बाद कोर्ट के निर्देश पर उसके घर के बाहर इश्तेहार चस्पा किया गया है, जिसमें निर्धारित समय के भीतर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।



इस कार्रवाई के बाद गांव में मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि गंभीर अपराधों में लिप्त और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और कानून से बचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।





पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी तय अवधि में न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती समेत आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।







जमशेदपुर: दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल कप 2026 में जुटे जनप्रतिनिधि, राजू गिरी बोले—खेल से संगठन को मिलती है मजबूती

जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में आयोजित दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल कप 2026 के उद्घाटन अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के सभी विधायकगण एवं पश्चिम सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा मांझी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

इस अवसर पर झामुमो नेता राजू गिरी ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से आम लोगों में उत्साह का संचार होता है और पार्टी के प्रति एकजुटता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है, जिससे संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनता है।


वहीं बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने इस भव्य आयोजन के लिए पार्टी के सभी सदस्यों, आयोजकों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।



टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भूमिका भी सराहनीय रही। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पूरे माहौल में उत्सव का माहौल बना रहा।

सरायकेला-खरसावां में युवा कांग्रेस ने किया एक दिवसीय उपवास, मजदूर और पंचायत अधिकारों की मांग

 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज, दिनांक 11/01/26, रविवार को सरायकेला-खरसावां महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय उपवास एवं प्रतिकारात्मक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, श्री राजा राम पाड़ेया ने की।

विरोध प्रदर्शन में निम्नलिखित चार प्रमुख मांगें रखी गईं:

• कामगारों के कानूनी अधिकारों की सुरक्षा

• समय पर मजदूरी का भुगतान

• पंचायत के अधिकारों की रक्षा

• VB-GRAM-G कानून को वापस लिया जाए

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष राजा राम पाड़ेया, जिला उपाध्यक्ष शंकर दिग्गी, गम्हरिया प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रूईदास चाकी, खरसावां विधानसभा अध्यक्ष सुखलाल होणगा, रमेश चाकी, बॉर्जू लोहार, मुर्तेज, सरायकेला प्रखंड सूत्र सदस्य राहुल मुंदरी, कालीचरण पान, अनिकेत सोय, कानूराम गुदवा, कृष्णा सोय, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेंब्रम, रामचंद्र लोहार सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सभी ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उपवास के माध्यम से अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और संबंधित प्राधिकरणों तक इसे पहुँचाने का संकल्प लिया।

Breaking