Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रविवार, 28 सितंबर 2025
गुडाबांदा:-अर्जूनबेड़ा में एकल हाथी का उत्पात, ग्रामीणों में दहशत......
आंदोलकारी सह झामुमो नेता स्वर्गीय दशरथ माण्डी जी के मृत्यु शरीर में विधायक श्री समीर कुमार मोहंती जी ने फूल माला देकर श्रद्धांजलि अर्पित..........
बहरागोड़ा:-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य पथ संचलन, पूरे बाजार...........
बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा साहित्य परिषद के तहत षाण्मासिक बहुरंगी पत्रिका "सारस्वत प्रतिभा का हुआ उन्मोचन.........
बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया में भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, स्वामी निगमानंद आश्रम के महाराज ने फीता काटकर किया उद्घाटन..........
जमशेदपुर: दुर्गोत्सव 2025 की शाम डांडिया की धुनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूँजा श्रीनाथ विश्वविद्यालय
श्रीनाथ विश्वविद्यालय का परिसर रंगों, संस्कृति और भक्ति से सराबोर हो उठा जब विश्वविद्यालय परिवार ने दुर्गोत्सव 2025 का शानदार आयोजन अत्यंत उत्साह और जोश के साथ किया। विभिन्न संकायों के हजारों छात्रों ने इस भव्य आयोजन में भाग लेकर कार्यक्रम को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
मीडिया संबोधन के दौरान माननीय कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने दुर्गोत्सव 2025 के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को नवरात्र की शुभकामनाएँ दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। श्रीनाथ विश्वविद्यालय का यह दुर्गोत्सव 2025 कार्यक्रम न केवल विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है, बल्कि यह विश्वविद्यालय परिवार की एकजुटता और सामूहिक भावना का भी प्रतीक है। यह आयोजन उल्लास, आशीर्वाद और आने वाले समय में और भी प्रेरणादायक भावों के वादे के साथ संपन्न हुआ।
आसानबनी कलाडुंरी में झारखंडी देश करम अखाड़ा का धूमधाम से समापन, हजारों की संख्या में जुटे दर्शक
आसानबनी कलाडुंरी में झारखंडी देश करम अखाड़ा धूमधाम से हुआ समापन , कार्यक्रम में सभी ने लिया अपनी भाषा संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड में रविवार को झारखण्डी देश करम अखाड़ा के द्वारा से देश करम अखाड़ा 28 -09-2025 को धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम करम डाल के लिए 101कन्याओं द्वारा गाजे बाजे के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे ,और पारंपरिक विधि विधान के साथ करम डाल को आखड़ा में स्थापित कर पूजा अर्चना की गई साथ ही बहनों ने उपवास रखकर भाइयों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद पुजारी ने करम पूजा के बारे में कहानी सुनाई। इस मौके पर कई अतिथियों आगमन हुआ । वही मांदर की थाप व झूमर की स्वर पर लोग खूब झूमे। झारखंडी देश करम अखाड़ा पर आसपास के सभी गांवों के करम दलों द्वारा एक से एक बढ़कर झूमर गीत से लोगों को झुमाया। करम पर्व देखने के लिए उड़ीसा , बिहार , बंगाल, झारखंड , आसपास दूरदराज के हजारों की संख्या में दर्शकगण पहुंचे थे। कार्यक्रम में सभी समाजसेवी उपस्थित हुए , वहीं सभी ने अपनी भाषा संस्कृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया , इस मौके पर समाजसेवी एवं कोई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए, झारखंडी देश करम अखाड़ा के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विजय प्रताप महतो ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की झारखंड के समस्त कुड़मी एवं आदिवासी करम त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं ,करम राजा हमें धन संपत्ति एवं सुख शांति प्रदान करती है। करम राजा का हम पर सदैव कृपा रहती है। आज झारखंड की जनजातियों के समक्ष अपनी संस्कृति विरासत को बचाए रखने की चुनौती है,इस तरह के आयोजन से हम अपने विलुप्त होती संस्कृत को बचा सकते हैं और आने वाले पीढ़ी के लिए इन्हें सुरक्षित रख सकते हैं आज कुड़मी समाज बिखरे पड़े हुए हैं जिससे हम अपने अधिकारों से वंचित हैं। हमें इसी तरह की एकता अपने समाज के उत्थान के लिए दिखाना होगा।अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ना होगा , जिससे हमारा समाज आगे बढ़े। कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची करना होगा।
समाजसेवी प्रभात रंजन ने कहा कि करम पर्व झारखंड की सभ्यता और संस्कृति का परिचायक है। यह पर्व प्रकृति के पर्व रूप मानते हैं।करम पर्व की पहचान ही हमारा झारखंड की सभ्यता है।
एवं सभी अतिथियों ने भी संबोधित किया। सभी ने सामाजिक उत्थान के लिए एकजुट रहने की अपील की। लोगों से नशा से दूर रहकर समाज को आगे बढ़ाने में अपने भागीदारी निभाने की अपील की गई।
देश करम अखाड़ा को सफल आयोजन के लिए देश करम अखाड़ा के हीरालाल महतो , प्रभात रंजन महतो , आदित्य प्रताप महतो , शंकर महतो , हराधन महतो , विजय प्रताप महतो, रघुनाथ महतो , रामधन महतो , करण महतो , लक्ष्मण महतो , प्रकाश महतो , आकाश महतो , नरेश महतो, मनोज महतो, रतनलाल महतो , टंकधर महतो ,महेश्वर महतो , रंगलाल महतो, जयचंद महतो, कनिष्ठ कुमार महतो , शिवचरण महतो , अनू महतो, हीरालाल महतो , लव किशोर महतो , दिनेश महतो, जीवन स्वर महतो, महेश्वर महतो, सुखदेव महतो , प्रकाश महतो, अखाड़ा के सभी सदस्यों , ग्रामवासीयों एवं सरायकेला प्रशासन का पुख्ता व्यवस्था किया गया। सुरक्षा के लिए पूरा देश करम मैदान परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए।
पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में 'जमशेदपुर हाट' निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जिले के कारीगरों व शिल्पकारों को मिलेगा साझा मंच
पूर्वी सिंहभूम जिले के कारीगरों और शिल्पकारों की आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा बाजार तक सीधी पहुंच स्थापित करने की दिशा में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट परिसर में 'जमशेदपुर हाट' निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी) श्री कृष्ण कुमार एवं धालभूम के एसडीएम श्री चंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
'जमशेदपुर हाट'- जिले के शिल्पकारों के लिए साझा मंच
'जमशेदपुर हाट' का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों के कारीगरों, शिल्पकारों एवं हस्तशिल्प से जुड़े समुदायों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन कर सकेंगे। इसमें बोडाम प्रखंड के अंधारझोर गांव के वाद्य यंत्र निर्माताओं के साथ-साथ जिले के अन्य कारीगरों के शिल्प एवं क्राफ्ट उत्पाद भी शामिल होंगे। इस पहल से पारंपरिक कारीगरी और स्थानीय हस्तशिल्प को न केवल पहचान मिलेगी बल्कि युवाओं और महिलाओं को भी स्व-रोज़गार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकेगा।
उपायुक्त ने कहा कि 'जमशेदपुर हाट' स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के लिए आजीविका संवर्धन का मजबूत माध्यम बनेगा। इससे उन्हें अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर बाज़ार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उत्पादों के विपणन, प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक से कारीगरों को जोड़ने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस पहल से जिले में स्वरोज़गार को बढ़ावा मिले और ग्रामीण इलाकों से जुड़ी प्रतिभाओं को नए अवसर प्राप्त हों ।
राउरकेला: जगदा में दिनदहाड़े युवक पर तेजाब से हमला इलाके में फैली दहशत,हत्या की साजिश पीड़ित से लूटपाट से मामला उलझा
राउरकेला: शहर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने एक युवक पर तेजाब डालकर उसकी जान लेने की कोशिश की और 16 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, जगदा सीडब्ल्यूएस निवासी अमित कीपोटा (28) किसी कार्य से सेक्टर-2 बहादुर गली में गया था। उसके पास ₹16,000 नकद थे। पहले से घात लगाए बैठे सेक्टर-2 निवासी बाबू उर्फ अभिनाश अपने साथियों संग उसके पीछे लग गया। जैसे ही अमित सेक्टर-1 दुर्गा चौक पहुंचा, आरोपियों ने उसे घेर लिया।
बदमाशों ने पहले बेरहमी से पिटाई कर पैसे लूटे और फिर उस पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल अमित को परिजनों ने राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और पुलिस प्रशासन से दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सेक्टर-3 थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यटन दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग द्वारा आज विश्व पर्यटन दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रृष्टि क्लब की ओर से अनेक शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, सेमिनार, क्विज़ प्रतियोगिता और रैम्प वॉक प्रमुख रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिमझिम कुमारी (यू.जी. सेमेस्टर 7) और द्वितीय स्थान दीप्ति नायक (यू.जी. सेमेस्टर 3) ने प्राप्त किया।नृत्य प्रतियोगिता में ज्योता (यू.जी. सेमेस्टर 3) विजेता रहीं, जिन्होंने बंगाल की पारंपरिक झूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। सेमिनार प्रतियोगिता में राखी सतपथी (पी.जी. सेमेस्टर 3) ने पर्यटन पर उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया।रैम्प वॉक प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत किया। इसमें प्रिया कुमारी (यू.जी. सेमेस्टर 3) ने झारखंड की संस्कृति प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जयन्ती महतो (पी.जी. सेमेस्टर 3) ने बंगाल की संस्कृति परिधान के माध्यम से प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रश्नों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर शिक्षिका प्रीति ने कहा कि पर्यटन केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक विविधता, शांति और आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम को और समृद्ध बनाते हुए शिक्षक सोमनाथ ने बंगाल के लोकगीत बाउल की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं, शिक्षिका नीतू कुमारी ने झारखंड के पर्यटन की विशेषताओं और संभावनाओं को विस्तार से समझाया। समापन सत्र में शिक्षिका आरती शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि “पर्यटन केवल देशों और संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य नहीं करता बल्कि यह छात्रों में रचनात्मकता, शोध और सामाजिक जागरूकता को भी प्रोत्साहित करता है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।”
पूरे आयोजन में छात्राओं की उत्साही भागीदारी और रचनात्मकता देखने योग्य रही, जिसने कार्यक्रम को अत्यंत सफल और यादगार बना दिया।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वप...
-
बहरागोड़ा संवाददाता{BAPI} बहरागोड़ा:-मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.जानकारी के म...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-बेबाशीष नायक बहरागोड़ा:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाडेय विधायक कल्पना सोरेन को बहरागोड़ा में जोरदार स्...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...