बहरागोड़ा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बहरागोड़ा के काली संघ मैदान में रविवार को हर्षोल्लास के साथ शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन मैदान से शुरू होकर पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण कर पुनः मैदान में संपन्न हुआ।समापन समारोह में जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश ने संघ के 100 वर्ष के सफर और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने स्वर्णिम काल और कठिन दौर दोनों देखे हैं। अंग्रेजों के शासन में राष्ट्रीय स्वाभिमान को जगाने के लिए डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने सन 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना की।सत्य प्रकाश ने बताया कि संघ का प्रयास 100 वर्षों से यह है कि समाज के सभी भेदभाव भुलाकर एक संगठित हिंदू समाज बनाकर देश की सर्वांगीण उन्नति और विश्व कल्याण में योगदान दिया जाए।पाँच प्राणों पर समाज जागरण
विभाग प्रचारक ने बताया कि वर्तमान में संघ पाँच महत्त्वपूर्ण प्राणों पर समाज जागरण का कार्य कर रहा है:
सत्य प्रकाश ने कहा कि आज देश सामरिक दृष्टि से मजबूत और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने को समाज के एकजुट और स्वाभिमानी बनने का प्रतीक बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 100 वर्ष की संघ यात्रा से समाज परिवर्तन का सुंदर वातावरण दिखाई देगा।इस अवसर पर विभाग कार्यवाह मनोज कुमार गिरी, घाटशिला जिला सह संघ चालक आनंद अग्रवाल, बहरागोड़ा खंड कार्यवाह हरिहर माहिती, अर्धेन्दु पहराज, गौरांग घोष, गौरव पुष्टि, ऋषि षाड़ंगी, बापत्तू साउ, मानिक मंडल, संजय पहराज सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।
रविवार, 28 सितंबर 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य पथ संचलन, पूरे बाजार...........
बहरागोड़ा:-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य पथ संचलन, पूरे बाजार...........
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें