आदित्यपुर,झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में आदित्यपुर स्थित ईमली चौक पर झारखंड युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और माझी बाबा के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगलू सोरेन ने कहा:
"दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के लिए छत के समान थे। वे एक ऐसे महापुरुष थे जिनका संघर्ष और आंदोलन हमारे दिल, आत्मा और रग-रग में समाया हुआ है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"
*Link 🔗 पूरी वीडियो देखें
https://youtu.be/D7HtnsUPX2o?si=pQs5aezTgCAqpCve
इस अवसर पर महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुशीला तांती समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई JMM के वरिष्ठ नेता एवं सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य रूप से
वीरेंद्र प्रधान, बाबू तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, लालबाबू सरदार, गुरमीत सिंह, विकास तिवारी, गणेश हेबराम, नटवरलाल करवा, बंसीलाल सरदार, मोहर्रम अली, शेख हसन, गुरुचरण मुखी, अभी मुखी, अनित करी, सोनामणि लोहार, कविता दास, वैजयंती बारी, माधुरी मंडल, अनीता जी, मेरी मुखी, अनीता कराय एवं कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे |
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें