बहरागोड़ा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को बहरागोड़ा के नयाग्राम और केरुकोचा में शहीद सबुआ हांसदा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने एनएच-18 के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आगमन पर भाजपा नेता सौमित्र ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।नयाग्राम चौक से हांसदा के पैतृक आवास और फिर केरुकोचा चौक तक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
चंपई सोरेन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सबुआ हांसदा जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए शहीद हुए। वे प्रकृति के सच्चे संरक्षक थे और उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है। उन्होंने लोगों से उनके दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सबुआ हांसदा का बलिदान हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उनका त्याग हमें जल, जंगल और जमीन के महत्व को याद दिलाता रहेगा।
शुक्रवार, 12 सितंबर 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-सबुआ हांसदा शहादत दिवस – चंपई सोरेन और सांसद महतो ने दी श्रद्धांजलि......
बहरागोड़ा:-सबुआ हांसदा शहादत दिवस – चंपई सोरेन और सांसद महतो ने दी श्रद्धांजलि......
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें