Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 2 सितंबर 2025

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में पूर्व संध्या करम महोत्सव का किया गया आयोजन।

खरसावां ः उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में मंगलवार को पूर्व संध्या करम महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में खरसावाँ प्रखंड के बीपीओ पंकज कुमार महतो उपस्थित थे।


जिन्होने करम परब के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक बताएं और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य, संगीत की सराहना करते हुए उनका हौसला-अफ़ज़ाई किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धरमेंद्र महतो ने प्राकृतिक पर्व करम की पवित्रता और उसके नेग नियम के बारे में बच्चों को वीस्तार पूर्वक बताएं।

विद्यालय के शिक्षक तुषार कांति महतो,प्रदीप कुमार माहतो, प्रशांत कुमार प्रधान व ब्रज किशोर कुमार बेदिया ने कर्म पर्व से जुड़ी लोगों की आस्था, नियमों व लोक कथा से बच्चों को अवगत कराएं।साथ ही विद्यालय के शिक्षक तुषार कांति महतो ने कहा की करम पर्व झारखंड के महान प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्व है।यह पर्व भाई बहनो के प्रति प्रेम को भी दर्शाता है। 

इस दौरान विद्यालय में वर्ग सप्तम से दशम तक के विद्यार्थीयों ने अलग-अलग समूहों में करम नृत्य प्रस्तुत किए। जिसमें साक्षी, राधा, मंजू, सुमित, चक्रो, प्रतिक्षा, वसुंधरा, ऋषिकेश, दशरथ, राज, पुर्णिमा बानरा विशेष रूप से सम्मीलित हुई।

इन सभी नृत्यों में सबसे अधिक आकषर्ण का केंद्र रहा अंतिम समूह नृत्य। जिसमें वर्ग 1 से 10 तक के लगभग सभी विद्यार्थीयों ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा संगीता प्रामाणिक ने की और धनयवाद ज्ञापन शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान ने दी।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक, लक्ष्मण साहू, मनोज पांडे, प्रदीप कुमार महतो,स्वागता सिंह, छंदा रानी माजि, संध्या प्रधान, नीलमोहन महतो, मौसमी दास, लवली कुमारी,दिनेश महतो, लोकनाथ माहतो, विशेश्वर महतो, सुप्रिया साहदेव व युद्धिशथिर पान मौजूद थे।





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें