Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 14 सितंबर 2025

सरायकेला-खरसावां:संत कबीर सेवा संस्थान में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित

मेरा युवा भारत- माय भारत सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा _"हिन्दी दिवस"_ का आयोजन संस्कारोदय अकैडमी, धीराजगज के प्रागण में किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच हिन्दी के प्रति उत्सुकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन और क्विज़ प्रतियोगिता शामिल थीं।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान पार्षद अभिजीत महतो उपस्थित हुए। वहीं संस्थान और विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ. दिग्विजय भारत ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. भारत ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट करके सम्मानित किया।



प्रतियोगिता के विजेता:

*भाषण प्रतियोगिता:* प्रथम स्थान - चंदन बेहरा, द्वितीय स्थान - पाखी सिंह मुण्डा, तृतीय स्थान - सिद्धार्थ भारत

- *स्लोगन लेखन प्रतियोगिता:* प्रथम स्थान - मनी कुमार, द्वितीय स्थान - सिद्धार्थ भारत, तृतीय स्थान - मोहित कवि

- *निबंध लेखन प्रतियोगिता:* प्रथम स्थान - शिवम पांडे, द्वितीय स्थान - श्रेज्या महतो, तृतीय स्थान - कंचन कुमारी

- *क्विज़ प्रतियोगिता:* प्रथम स्थान - मोहित कवी, द्वितीय स्थान - राहुल कुमार, तृतीय स्थान - श्रेज्या महतो

कार्यक्रम में विशेष सहयोग:शिक्षिका मोनिका कुमारी, पम्मी कुमारी, अर्चना सिंह और शिक्षक सुनील सरदार एवं संगीता सत्पथी व माही कुमारी ने कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति एवं सहयोग दिया।

समापन: कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों में हिन्दी के प्रति उत्सुकता और बढ़ी और उन्होंने हिन्दी भाषा के महत्व को समझा।





0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें