Advertisement

Advertisement

Advertisement

रविवार, 14 सितंबर 2025

सरायकेला: वृहद झारखण्ड मोर्चा की चिंतन बैठक, विस्थापन-नियोजन और स्थानीय नीति लागू करने पर बनी रणनीति

सरायकेला में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक, विस्थापन, नियोजन और स्थानीय नीति लागू कराने पर बनाई रणनीति, सालों से हितैषी बनकर ठगते रहे राजनीतिक पाटियां-बिरसा सोय,

खरसावां सरायकेला में वृहद झारखण्ड मोर्चा झारखण्ड की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय चिंतन बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, सिंचाई, पलायन पर विचर विमर्श करते हुए झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों का उत्थान और विस्थापन नीति, नियोजन नीति और स्थानीय लागू कराने को लेकर रणनीति बनाई गई। 


मौके पर श्री सांय ने कहा कि अलग झारखंड राज्य बने 25 साल का सफर तय कर चुका है। इसके बावजूद झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों का उत्थान नहीं हुआ। ऐसे में सोना-रूपी झारखंड के दिशा और दशा के बारे में गहन चिंतन-मनन कि आवस्यकता है। झारखंड में कई सरकार बनी और चली गई। लेकिन आदिवासी व मूलवासियों के हक़-अधिकार नही मिला है। उन्होने कहा कि भाजपा-आजसू व झामुमो-कांग्रेस आदिवासी व मूलवासियों के हितैषी बनकर और कितने सालों तक ठगते रहेंगे और लुटते रहेंगे। झारखंड के आदिवासी और मूलवासी सदियों से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। इसीलिए वृहद झारखण्ड मोर्चा ने तय किया है कि झारखण्ड में किसी भी हाल में विस्थापन नीति, नियोजन नीति और स्थानीय नीति लागू कराई जाएगी। उन्होने जबरन उधोग लगाने के खिलाफ एकजूटता का आवहान किया। जबकि केन्द्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि झारखंड के आदिवासी व मूलवासियों के हक़-अधिकार के लिए बनी सीएनटी-एसपीटी एक्ट, विल्किंसन रूल, और पेसा कानून, पांचवीं अनुसूची आदि को धरातल पर उतारने का प्रयास तक नहीं किया और ना ही करेगे। इसलिए वृहद झारखण्ड मोर्चा का गठन किया गया है। ताकि लोगों को हक और अधिकार दिलाया जा सके। वही केन्द्रीय संगठन सचिव चूड़ी पुरती ने कहा कि पुरे झारखण्ड अवैध रूप से कब्जा किए गए आदिवासी मूलवासियों कि जमीनों को अबिलंब खाली कराने की जरूरत है। इसके लिए सबकी सहभागिता और सबका सहयोग की जरूरी है। केन्द्रीय सचिव सारंगधर हेंब्रम ने कहा कि झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पतालों कि तरह चलाई जाए ताकि आम जनताओं को सम्पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिल सके साथ ही गांव के हर स्वास्थ्य केन्द्रों में 24 घंटा डॉक्टर और. स्वास्थ्य कर्मी की मौजूदगी रहे। बैठक में वृहद झारखण्ड मोर्चा के लक्ष्य, उदेश्य व कार्यसूची तैयार किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से वृहद झारखण्ड मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय, महासचिव भरत सिंह गागराई, चूड़ी पुरती सारंगधर हेंब्रम अभय सिंह जामुदा दुर्गा चरण पुरती दुर्गा चरण पुरती मोहन सिंह मुंडा सावन बरला जयद्रथ दोंगो बुढ़न सिंह जमुदा देवेंद्र दोंगो गरम सिंह जामुदा जेवियर जामुदा सुकराम पुरती सुनील पुरती तूरी सोय राम पुरती देवेन पुरती रामराय पुरती पांडे राम पुरती पप्पू पुरती,पांडे राम पुरती सोय चम्बरा सोय आदि उपस्थित थे।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें