Advertisement

Advertisement

Advertisement

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

जमशेदपुर: वन्यजीव संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ वन्यजीव सप्ताह समारोह

दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अनूप मिश्रा को मिला प्रथम पुरस्कार,फोटोग्राफी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश



जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क एवं जमशेदपुर वन प्रभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025 का समापन रविवार को एक विशेष कार्यक्रम के साथ किया गया। यह समारोह टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के मुख्य लॉन में आयोजित हुआ, जिसमें जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं।



समारोह के दौरान दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का विषय "वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण" रखा गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फोटो जर्नलिस्ट अनूप मिश्रा को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि परितोष उपाध्याय, आईएफएस, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव संरक्षक, झारखंड द्वारा प्रदान किया गया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेतेशा, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), झारखंड उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया और आमजन से वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर डीएफओ सबा आलम अंसारी, रेंजर दिनेश चंद्रा, डॉ. सीमा रानी (बायोलॉजिस्ट सह शिक्षा अधिकारी, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क) एवं डॉ. संजय कुमार महतो (क्यूरेटर) समेत कई अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, पर्यावरण प्रेमी एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखी गई। सप्ताह भर चले इस समारोह का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन के प्रति समाज में चेतना फैलाना था।






0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking