चांडिल में भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ा। मुनका स्मृति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि भारत अब स्वदेशी उत्पादन के बल पर दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादियों पर स्वदेशी शस्त्रों से स्ट्राइक कर यह साबित कर दिया कि देश अब आत्मनिर्भरता की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
आदित्य साहु (राज्यसभा सांसद): स्वदेशी अपनाना ही सशक्त भारत की पहचान है। इस दीपावली में देशी दीये जलाएं, करंज तेल का उपयोग करें, ताकि गांव और कारीगरों को प्रोत्साहन मिले।
वहीं भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने चांडिल–मानीकुई–कांड्रा सड़क की जर्जर स्थिति पर चिंता जताई और राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सड़क ईचागढ़ विधानसभा की लाइफलाइन है, लेकिन अब तालाबनुमा गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
भाजपा नेत्री अनिता पारित ने कहा कि ग्रामीण उत्पादों को प्राथमिकता देने से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष मनोज महतो ने स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग की।
मंच पर भाजपा झंडों और बैनरों के साथ उत्साही भीड़ स्वदेशी अपनाओ–भारत बनाओ लिखे पोस्टर और नारों की गूंज सभा स्थल पर मौजूद महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों की झलक
चांडिल में हुए इस आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में ‘स्वदेशी अपनाओ, भारत बनाओ’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें