Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 24 नवंबर 2025

बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा की विनोद ज्योति कोल्हान विश्वविद्यालय में ओड़िआ ऑनर्स की टॉपर, पाएंगी स्वर्ण पदक........

बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्र बिनोद ज्योति ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2020–22) में ओड़िआ ऑनर्स की विश्वविद्यालय टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आगामी 26 नवंबर को आयोजित होने वाले कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। विनोद जोती ने 2000 में 1620 अंक (81%) प्राप्त किए हैं। वह शासन जरूलिया, थाना–बहरागोड़ा की निवासी हैं। अपनी सफलता का श्रेय विनोद ने अपने पिता प्रभाकर ज्योति, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से बहरागोड़ा क्षेत्र में खुशी की लहर है और विनोद जोती की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking