जमशेदपुर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी। वहीं उपायुक्त समेत तमाम पदाधिकारीयों ने आज करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरिक्षण किया,और पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिया। हम आपको बता दे की राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी। वे दो कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
इसके बाद वे आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। वहीं उपायुक्त ने कहा की 29 दिसंबर को महामहिम राष्ट्पति का कार्यक्रम होना हैं उसको लेकर आज हमलोगो ने करंडीह दिशोम जाहेर परिसर का निरिक्षण किया और कमिटी के लोगो से भी मिलें और बैठक कर कई जानकारी ली।










0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें