Advertisement

Advertisement

Advertisement

सोमवार, 15 दिसंबर 2025

राँची: भयानक IED विस्फोट, दो जवान रांची एयरलिफ्ट

राँची : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया।छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा गांव के पास नक्सलियों द्वारा बिछाये गये IED में विस्फोट में CRPF की 209 कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल अलख दास और हेड कांस्टेबल नरायन दास के रूप में हुई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, इसी दौरान पहले से प्लांट किये गये दो IED में धमाका हुआ। जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जंगल से बाहर निकाला गया। बेतरह घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची एयरलिफ्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। बताया गया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।



0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking