विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड रूगुडीह पंचायत के सिमरपानी गांव में निर्माणाधीन नव प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य में निम्न स्तर के सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है. मिश्रण भी सही नहीं है. स्कूल भवन के पिलर से लेकर दिवारों की जोडाई, लिंटेन व छत की ढलाई कार्य के गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया. छत की ढलाई के बाद वहां पानी नहीं डाला जा रहा है. प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं हुआ है. निरीक्षण के पश्चात विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि स्कूल भवन निर्माण कर्य में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया. विधायक दशरथ गागराई ने इस मुद्दे पर विभाग पर घोर नाराजगी व्यक्त की. बताया गया कि करीब 21.84 लाख रुपये की लागत पहली बार एनपीएस, सिमरपानी में पहली बार स्कूल भवन का निर्माण हो रहा है. स्कूल भवन के निर्माण कार्य विलंब से शुरु होने के कारण अब तक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण नही हुई है. कुचाई के प्रखंड मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर बसा है रुगुडीह पंचायत का सिमरपानी गांव.
गुरुवार, 4 दिसंबर 2025
Home »
Kuchai
» कुचाई: सिमरपानी में विधायक दशरथ गागराई ने किया निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण, अनियमितता का लगाया आरोप
कुचाई: सिमरपानी में विधायक दशरथ गागराई ने किया निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण, अनियमितता का लगाया आरोप
यह इलाका पहाड़ी और घने जंगलों से घिरा हुआ है. सिमरपानी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में करीब 72 बच्चे नामांकित है. रोजाना करीब 55 बच्चे नियमित रुप से स्कूल आते है. यहां कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होती है. विधायक सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त को पत्र लिख कर स्कूल के निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने पत्र में कहा है कि नव प्राथमिक विद्यालय सिमरपानी में नये स्कूल भवन के निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है. उन्होंने स्कूल निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है.
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...











0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें