Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 14 जनवरी 2026

उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी रहस्यमय हालात में लापता, चांडिल में मिली कार

बिष्टुपुर सीएच एरिया निवासी और शहर के जाने-माने उद्यमी देवांग गांधी के 24 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर करीब दो बजे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही न सिर्फ गांधी परिवार, बल्कि पूरे शहर के कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैरव गांधी का **अंतिम मोबाइल लोकेशन सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर** में ट्रेस किया गया था। इसके बाद मामले में नया मोड़ तब आया, जब उनकी **क्रेटा कार सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा के पास झाड़ियों से बरामद** की गई। कार मिलने के बाद कैरव गांधी के लापता होने की घटना को और भी गंभीर माना जा रहा है।

बताया जाता है कि कैरव गांधी के पिता **देवांग गांधी आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष** हैं। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में **इंपीरियल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड** सहित उनके कई औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। गांधी परिवार को शहर का एक सभ्रांत और रसूखदार परिवार माना जाता है।

फिलहाल **जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस संयुक्त रूप से** कैरव गांधी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।


पुलिस का कहना है कि **जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट** हो पाएगी। वहीं, परिवार और शुभचिंतकों में कैरव गांधी की **सुरक्षित वापसी** को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking