Advertisement

Advertisement

Advertisement

बुधवार, 14 जनवरी 2026

झारखंड: मशहूर उद्योगपति देवान गांधी का बेटा लापता, NH-33 पर लावारिस मिली कार

सराईकेला : आदित्यपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवान गांधी के बेटे कैरव गांधी के अचानक लापता होने से शहर में हड़कंप मच गया है। परिवार और उद्योग जगत के लोग इस घटना से बेहद चिंतित हैं।

एनएच 33 पर सड़क किनारे मिली लावारिस कार: मंगलवार देर शाम कैरव गांधी की कार एनएच 33 पर कांदरबेड़ा के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। कार मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बिष्टुपुर थाना को इसकी जानकारी दी गई।



देर रात तक नहीं लौटे थे घर: परिजनों के अनुसार कैरव गांधी मंगलवार को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई।

पुलिस ने शुरू की जांच: सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

हाल ही में जमशेदपुर लौटे थे कैरव: कैरव गांधी ने मुंबई से एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। करीब छह महीने पहले ही वे जमशेदपुर लौटे थे और इसके बाद परिवार के व्यवसाय में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। देवान गांधी की आदित्यपुर में एम्पायर ऑटो प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी है। पूरा परिवार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया में रहता है।

शहर में चिंता का माहौल: घटना के बाद शहर के उद्योग जगत और परिचितों में चिंता का माहौल है। परिजन कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही कोई अहम जानकारी सामने आ सकती है।

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

Breaking