Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गुरुवार, 20 नवंबर 2025

पटना: नीतीश की दसवीं पारी शुरू, नयी कैबिनेट में कौन-कौन

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के साथ नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद संभाल लिया है। उनके साथ दो डिप्टी सीएम और 26 सदस्यीय टीम को शपथ दिलाई गई। पहली ही झलक से साफ है कि इस मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं और कुछ नए चेहरों का ऐसा मिश्रण बनाया गया है, जो आने वाले दिनों में सरकार की कार्यशैली और दिशा तय करेगा। नई टीम के नाम सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश ने इस बार किस संतुलन और रणनीति के तहत अपनी कैबिनेट को खड़ा किया है।



कैबिनेट में कुल 26 सदस्य शामिल

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पूरी कैबिनेट सूची सामने आई। इसमें जेडीयू, बीजेपी और सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों को जगह मिली है।

नीचे पूरी सूची दी गई है:

नीतीश मंत्रिमंडल

नीतीश कुमार (सीएम)

सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम)

विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)

विजय चौधरी

विजेंद्र प्रसाद यादव

श्रवण कुमार

मंगल पांडेय

दिलीप जायसवाल

अशोक चौधरी

लेशी सिंह

मदन सहनी

नितिन नवीन

रामकृपाल यादव

संतोष सुमन

सुनील कुमार

जमा खान

संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद

सुरेंद्र मेहता

नारायण प्रसाद

रमा निषाद

लखेंद्र कुमार रोशन

श्रेयसी सिंह

प्रमोद कुमार

संजय कुमार सिंह

दीपक प्रकाश


बेंगलुरु में दिनदहाड़े ₹7.11 करोड़ की लूट, RBI अधिकारी बनकर एटीएम कैश वैन को लूटा

बेंगलुरु :बेंगलुरु में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में ₹7.11 करोड़ से अधिक की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. कर्नाटक की राजधानी में हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. बुधवार दोपहर इनोवा कार में सवार छह से सात लोगों के एक गिरोह ने एटीएम में पैसे डालने जा रही कैश वैन को साउथ एंड सर्कल के पास जयदेव डेयरी सर्कल पर रोका. बदमाशों ने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक का अधिकारी बताया और गनमैन समेत सभी कर्मचारियों को धमकाकर वैन से उतार दिया



सिदगोड़ा: देर रात बाजार में आग का तांडव, छह दुकानें राख

जमशेदपुर :- सिदगोड़ा बाजार में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग देखते ही देखते आधा दर्जन दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशंका है कि किसी असामाजिक तत्व ने दुकानों में आग लगा दी। रात करीब 12 बजे दुकान से उठती लपटों को देख लोगों ने तुरंत दुकान मालिकों को सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी तुरंत खबर दी गई, लेकिन काफी देर बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश देखा गया। तब तक स्थानीय लोग और दुकानदार खुद ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे, इस आगजनी की घटना में करीबन 20 लाख से ज्यादा का नुकसान संभावना हैं।



झारखंड: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, अंचल के बड़ा बाबू 5500 रुपए लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

पलामू जिला के चैनपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल के बड़ा बाबू विनोद कुमार को 5500 रूपए पैसा लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है, वादी से नकल निकालने के एवज में पैसा ले रहा था, गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम ने आगे की कार्रवाई में जुटी।



रांची: झारखंड सरकार देने जा रही है नियुक्ति पत्र, 28 नवंबर को राजधानी में होगा कार्यक्रम

रांची: झारखंड में 28 नवंबर को 8,514 नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा. रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8000 सहायक आचार्यों के अलावा झारखंड लोक सेवा आयोग के 342 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे.



मोरहाबादी मैदान में 207 उप समाहर्ता, 35 डीएसपी, 56 राज्य कर पदाधिकारी, 2 कारा अधीक्षक, 10 झारखंड शिक्षा सेवा पदाधिकारी, 1 जिला समादेष्टा, 8 सहायक निबंधक, 14 श्रम अधीक्षक, 6 प्रोबेशन पदाधिकारी, 3 उत्पाद निरीक्षक, 22 दंत चिकित्सक, 8 हजार सहायक आचार्य और 150 कीटपालक को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.

गौरतलब है कि कई महीनों से ये नौजवान नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं. झारखंड में सरकार नौकरी और रोजगार के लिहाज से हेमंत सरकार कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है.

कीर्तिमान गढ़ेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा. गौरतलब है कि नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि 2 बार पहले भी निर्धारित की गई थी लेकिन आखिरकार 28 नवंबर को समारोह के आयोजन की तिथि तय की गई. अभ्यर्थियों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

नई दिल्ली: गवर्नर की शक्तियों पर सुप्रीम फैसला आज

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को राष्ट्रपति के रेफरेंस पर अपनी राय जारी करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोर्ट से पूछा है कि क्या राज्य विधानसभाओं द्वारा पास किए गए बिलों पर कार्रवाई के लिए गवर्नर पर कोई समय सीमा तय की जा सकती है, जब संविधान में ऐसी कोई निश्चित टाइमलाइन न हो।



चीफ जस्टिस बी.आर. गवई की अगुवाई वाली बेंच ने 11 सितंबर को केंद्र और विपक्ष शासित राज्यों की ओर से 10 दिन तक सुनवाई की और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

यह मामला तमिलनाडु बिल विवाद से शुरू हुआ था। अप्रैल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत तमिलनाडु में 10 बिलों को मंजूरी देने में गवर्नर की देरी को गैर-कानूनी ठहराया था। कोर्ट ने विधानसभा द्वारा पास किए गए बिलों को राष्ट्रपति और गवर्नर के सामने मंजूरी के लिए तीन महीने की डेडलाइन तय की थी।

अब राष्ट्रपति ने आर्टिकल 143 के तहत कोर्ट से यह भी पूछा है कि गवर्नर को बिल पर अपने विकल्प इस्तेमाल करते समय मंत्रिमंडल की सलाह लेना जरूरी है या नहीं। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या गवर्नर संवैधानिक विवेक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि आर्टिकल 361 के तहत उनके निर्णयों पर ज्यूडिशियल रिव्यू नहीं हो सकता।

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला संविधान, गवर्नर के अधिकार और राष्ट्रपति की एडवाइजरी शक्तियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खरसावा: बिहार में NDA की जीत पर खरसावां में जश्न, भाजपा नेताओं ने फोड़े पटाखे व बांटे लड्डू

बिहार में NDA को जीत पर खरसावा में जिला परिषदअध्यक्ष सह खरसावा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने खरसावा के केरसे मुंडा चौक में बिहार में NDA सरकार बनने को खुशी में पटाखे फोड़े गए साथ में लोगों के बीच लड्डू वितरण किया । भाजपा कार्यकर्ता ने खुशी मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद नारा लगाते हुए देखा गया। मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, लाल सिंह सोय, प्रदीप सिंह देव, विवेकानंद प्रधान, विश्वजीत प्रधान, विजय महतो, लादूराम हेंब्रम, होपना सोरेन, प्रशांत महतो, कृष्णा सोय, सुदाम हाईबुरु,कान्डी सुबरुई, ईश्वर महतो, राउतु हाईबुरू,बिषकठ प्रधान, मंगल सिंह मुंडा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






Bahragora: बहरागोड़ा में भूमि विवाद समाधान दिवस, विवादित जमीन के मामलों को......

बहरागोड़ा संवाददाता 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा में गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य था कि आम जनता को भूमि संबंधी समस्याओं से तुरंत राहत दी जाए। इस पहल के चलते प्रखंड के कई ग्रामीणों ने अपने विवादित मामलों का मौके पर समाधान पाया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा मौजूद थे। उनके साथ अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने मामलों के दस्तावेजीकरण और समाधान में मदद की।समाधान दिवस के दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद के कई मामले दर्ज किए गए। कई मामलों का तुरंत निपटारा किया गया। कुछ जटिल मामलों को अंचलाधिकारी की टीम ने मौके पर सुलझाया, जिससे विवादित पक्षों को तत्काल राहत मिली। शेष मामलों के लिए अधिकारियों ने संबंधित पक्षों को शीघ्र और प्रभावी निपटारे का आश्वासन दिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने कहा कि प्रशासन हमेशा जनता के सहयोग के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार के भूमि विवाद या समस्या होने पर विशेष आयोजन या सामान्य कार्य दिवसों में अंचल कार्यालय से सीधे संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन सभी मामलों के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है और आम जनता को पूरा सहयोग प्रदान करेगा।इस तरह के आयोजन केवल विवादों को कम करने में मदद नहीं करते, बल्कि जनता में सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास भी बढ़ाते हैं। बहरागोड़ा में यह भूमि विवाद समाधान दिवस इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के छात्रों का सेरिकल्चर एवं तसर केंद्र का शैक्षिक भ्रमण, रेशम उत्पादन प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन

प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के लिए आयोजित शैक्षणिक उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत सेरिकल्चर एवं तसर केंद्र, सरायकेला-खरसावां, झारखंड का एक शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।



इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को सेरिकल्चर संबंधी व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था, जिसमें रेशीम कीट पालन, पौष्टिक पौधों की खेती, कोकून प्रसंस्करण तथा तसर रेशम उत्पादन तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन शामिल रहा। छात्रों ने रेशम उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं को निकट से देखा और क्षेत्र के विशेषज्ञों से बातचीत की, जिन्होंने झारखंड में सेरिकल्चर के वैज्ञानिक, आर्थिक और पारिस्थितिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

साथ गए संकाय सदस्यों ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं, विशेष रूप से कीट जीवविज्ञान, आर्थिक वनस्पति, ग्रामीण विकास तथा सतत आजीविका जैसे क्षेत्रों में।

छात्रों ने इस शैक्षिक अनुभव के प्रति उत्साह प्रकट किया और बताया कि इस भ्रमण ने उनके पाठ्यक्रम से संबंधित वास्तविक प्रक्रियाओं को समझने में अत्यंत सहायता की। इसने स्थानीय पारंपरिक उद्योगों के प्रति उनकी जागरूकता को भी बढ़ाया तथा जैव-आधारित उद्यमिता की संभावनाओं को उजागर किया।

प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग ने सेरिकल्चर एवं तसर केंद्र के अधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।








बिहार: राजद के घर में उठी बगावत की लपटें, नारे, पुतला दहन…

बिहार चुनाव 2025 में मिली करारी हार ने राजद के घर का सन्नाटा जैसे चीर दिया हो। पटना की हवा में बुधवार को एक नया शोर था, दर्द का भी, नाराजगी का भी और बगावत की पहली खुली दस्तक का भी। राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर दर्जनों कार्यकर्ता जमा हुये। हाथों में पुतले, गुस्से से कांपते नारे और एक ही आवाज “संजय हटाओ, राजद बचाओ।” संजय यादव और विधान पार्षद सुनील सिंह के विरोध में कार्यालय के सामने पुतलों को आग के हवाले किया गया। भभकती लपटों में कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी जल उठी, “संजय यादव गो बैक!” “राजद बचाओ।” कार्यकर्ताओं का आरोप साफ है कि संजय यादव और सुनील सिंह ने पार्टी को बर्बादी की ओर धकेला है। वहीं, यह हार उनकी वजह से ही हुई है। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ता पृथ्वीराज चौहान की जुबान में गुस्सा कम, लेकिन दर्द ज्यादा था, “संजय यादव और सुनील सिंह ने लालू जी की विचारधारा को ही ध्वस्त कर दिया है। चुनाव में जो हार मिली, इसकी सबसे बड़ी वजह वही लोग हैं। RJD को बचाना है तो इन्हें बाहर करना ही होगा।” कार्यकर्ता धर्मेंद्र यादव बोले “जब तक संजय यादव को हटाया नहीं जायेगा, हमारा आंदोलन रुकेगा नहीं। RJD बचानी है तो उनको बाहर करो। और हां, बिहार को बिहार चलायेगा, हरियाणवी नहीं।” यह तीर सीधे तेजस्वी यादव के ‘करीबी सलाहकार’ संजय यादव पर साधा गया था। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी पहले ही मोर्चा खोल चुकी हैं। उनका आरोप है कि संजय यादव ने पार्टी हाईजैक कर ली है, परिवार में भी फूट डाल रहे हैं लेकिन तेजस्वी यादव ने उनके लिये चप्पल तक उठा ली। यह आरोप परिवार की दीवारों पर लगी दरारों की गवाही है। तेजप्रताप यादव तो पहले से ही संजय को ‘जयचंद’ कहकर निशाना साधते आये हैं। उनका आरोप है कि संजय यादव पार्टी से जुड़े बड़े–बड़े फैसले खुद लेते हैं, जिससे पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं में उपेक्षा गहराती जा रही है।



Breaking