बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत अंतर्गत शासन ग्राम में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पंडित शशांक शेखर दास और पंडित आशुतोष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।वहीं बैठक के दौरान डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने ग्रामीणों की सुविधा हेतु शासन ढालभूम क्लब के लिए अलमारी दान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "सच्चा जनप्रतिनिधि वही है जो केवल बातें न करे, बल्कि जरूरत के समय अपने कार्यों से समाज के सामने मिसाल पेश करे।" उनके इस कदम की ग्रामीणों ने सराहना की।साथ ही बैठक में गांव के गौरवशाली इतिहास पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि यह क्षेत्र कभी ओडिशा के मयूरभंज राजाओं के प्रभाव में था। सन 1993 में मयूरभंज की सेना (राजा) द्वारा शासन गांव में एक क्लब भवन का निर्माण कराया गया था। समय के साथ जर्जर हो चुके इस भवन का ग्रामीण आशुतोष मिश्रा के प्रयासों से पुनरुद्धार किया गया, जिसे आज 'शासन क्लब' के नाम से जाना जाता है।
इस अवसर पर रामानंद गोसाई, हुकूम महतो, मुन्ना दास, मनोरंजन गिरी, देवदत्त उपाध्याय, तापस घोष, जयंत प्रहराज, महादेव नायक, अनूप नायक, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
शुक्रवार, 9 जनवरी 2026
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने शासन ढालभूम क्लब को अलमारी दान करने का दिया आश्वासन...........
बहरागोड़ा:-पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने शासन ढालभूम क्लब को अलमारी दान करने का दिया आश्वासन...........
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें