जमशेदपुर : गोलमुरी उत्कल समाज के पूर्व उपाध्यक्ष एवं उत्कल सम्मिलनी के कार्यकारी सदस्य विभूति दास का निधन बुधवार को टाटा मेन हॉस्पिटल में हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से जमशेदपुर के ओडिया समाज ने एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।
स्वर्गीय विभूति दास ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया था। गोलमुरी उत्कल समाज कॉलेज के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे समाज हमेशा स्मरण रखेगा। वे समाज के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहते थे और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।
अपने पीछे वे दो पुत्र, पुत्रवधू तथा पोता-पोती को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सुवर्णरेखा शवदाह गृह में विधिवत संपन्न हुआ।
उनके निधन पर उत्कल सम्मेलन के अध्यक्ष श्री रविंद्रनाथ सतपति, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार दास, सचिव श्री प्रदीप कुमार दास, पर्यवेक्षक श्री जयराम दासपात्रा, सदस्य श्री बसंत श्रीचंदन तथा उत्कल एसोसिएशन साकची के महामंत्री श्री तरुण कुमार महंती सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें