Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गुरुवार, 25 दिसंबर 2025
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के बानियाकुंदर में मना क्रिसमस..........
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बछड़े का कटा सिर मिलने से तनाव
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में क्रिसमस के दिन बछड़े का कटा सिर मिलने से इलाके में भारी तनाव और हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
डॉ. दास ने कहा, "यह घटना हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। यह एक सुनियोजित साजिश है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सरायकेला में झामुमो ने मनाई वीर शहीद निर्मल महतो की 76वीं जयंती, दी श्रद्धांजलि
सरायकेला में झामुमो नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य जी के नेतृत्व में झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो कि 76 वा जन्म जयंती मनाई गई । सरायकेला में सांसद जोबा माझी केम्प कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती ने कहा कि 25 दिसंबर 1950 को जमशेदपुर में जन्मे निर्मल महतो झामुमो के संस्थापक सदस्य थे और दो बार पार्टी के केंद्र अध्यक्ष भी थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी मूलवासी गरीब गुरुबा, किसान मजदूर के मसोहा थे। उन्होंने अलग राज्य आंदोलन को और अधिक धार देने के लिए विद्यार्थियों एवं नौजवानों को लेकर all Jharkhand student union की स्थापना की और झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
जमशेदपुर: 31 दिसंबर को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के बीच होगा भोग वितरण
जमशेदपुर : 31 दिसंबर को धार्मिक वातावरण में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ की जाएगी, जिसके पश्चात निरंतर हरि कीर्तन का आयोजन होगा। कीर्तन संपन्न होने के बाद सभी भक्तजनों के लिए भोग वितरण की व्यवस्था की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह ने मीडिया के समक्ष बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य भक्तों में भक्ति, शांति और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।
आयोजकों के अनुसार, पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल रहेगा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह कार्यक्रम क्षेत्र में धार्मिक समरसता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करेगा।
जमशेदपुर: भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 101वीं जयंती पर जमशेदपुर में अटल स्मृति रक्तदान शिविर का आयोजन
जमशेदपुर: भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर 2025 को अटल स्मृति रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक केबुल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी, जमशेदपुर में आयोजित हुवै इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के राष्ट्रसेवा, मानवता और सामाजिक समर्पण के विचारों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने शहर के युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
रांची: मुख्यमंत्री आवास में क्रिसमस की रौनक, CM से मिले यें
राँची : रांची स्थित CM आवास में बुधवार को क्रिसमस की खुशियों की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से फादर अजीत खेस, फादर मेडॉट और मिशनरी ऑफ चैरिटी की रिजनल सुपीरियर सिस्टर जोस स्लेटा समेत सिस्टर्स के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
इस मौके पर सभी ने प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की खुशी में क्रिसमस पर्व मनाया और एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सौहार्द और सद्भाव का संदेश भी दिया गया। CM आवास में यह मुलाकात क्रिसमस के उल्लास और आपसी भाईचारे की मिसाल बन गई।UP- हथौड़ा-छैनी से पत्नी का काम तमाम, फिर पहुंचा थाने
UP : बागपत के खेकड़ा इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या से हड़कंप मच गया। प्रॉपर्टी विवाद ने रिश्ते की सारी सीमायें तोड़ दीं। गुस्से में बौखलाये पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली और वारदात के बाद सीधे थाने जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी रमन पाल (55) प्रॉपर्टी डीलर है। उसने दो साल पहले गाजियाबाद के शाह गार्डन इलाके में एक मकान खरीदा था, जिसे पत्नी संगीता (50) के नाम किया गया था। आरोप है कि संगीता ने बिना बताये वही मकान अपने ममेरे भाई राजीव के नाम कर दिया। जब पति को इसकी जानकारी हुई और उसने विरोध किया, तो पत्नी ने बाकी संपत्ति भी राजीव के नाम करने की बात कह दी। यहीं से विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया।
बुधवार सुबह रमन पाल खेकड़ा पहुंचा, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में रमन ने संगीता को बेतरह मारा-पीटा। फिर हथौड़ा-छैनी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था। इसके बाद रमन पाल सीधे थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम और आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं, दोनों शादीशुदा हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
राँची: बड़ा फैसला, इतने बच्चे वाले नहीं लड़ पायेंगे नगर निकाय चुनाव
राँची : झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा सख्त कदम उठाया है। अब दो से अधिक बच्चे वाले उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इतना ही नहीं, हर प्रत्याशी को नामांकन के वक्त शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा कि तय कट-ऑफ तिथि तक उसके केवल दो ही बच्चे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस नियम को सख्ती से लागू कराने के निर्देश सभी जिलों को जारी कर दिये हैं। आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि नगर विकास विभाग की पहले जारी चिट्ठी के आधार पर यह फैसला लागू किया जा रहा है और किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जायेगी।
चुनावी तैयारियां तेज: आयोग ने साफ किया है कि सभी जिलों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और रिपोर्ट भी मिल चुकी है। जल्द ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी जिलों के डीसी-एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जायेगी। आरक्षण के चलते अगर कोई उम्मीदवार अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पा रहा है, तो उसे राहत दी गई है। नगर निगम क्षेत्र का वोटर किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है, बशर्ते उस वार्ड में लागू आरक्षण नियमों का पालन करना होगा।
सच निकलीं बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां, नये साल और डरावनी
साल 2025 अपनी विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते यह साल अपने साथ डर, तबाही और अनसुलझे सवाल छोड़ गया है। प्राकृतिक आपदाओं से कराहती दुनिया को देखकर अब एक नाम फिर सुर्खियों में है, बाबा वेंगा। जिनकी भविष्यवाणियों को कभी कोरी कल्पना कहा गया, आज वही बातें लोगों की रूह कंपा रही हैं। साल 2025 के खत्म होते-होते दुनिया के कई देशों में भयानक प्राकृतिक आपदायें भूकंप, बाढ़ और मौसम का विकराल रूप ने तबाही मचा दी। बाबा वेंगा ने सालों पहले चेताया था कि 2025 में प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखायेगी। अब जब धरती कांपी, शहर डूबे और जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, तो माना जाने लगा कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित हो गई। दृष्टिहीन होते हुये भी भविष्य देखने का दावा करने वाली बल्गेरिया की रहस्यमयी महिला जिनकी भविष्यवाणियों ने 9/11, सुनामी, वैश्विक संकट जैसी घटनाओं से पहले ही दुनिया को चौंका दिया था।
2026: डर का साया और गहरा
2025 की घटनाओं के बाद अब नजरें टिकी हैं 2026 की भविष्यवाणियों पर, जो और भी ज्यादा भयावह बताई जा रही हैं। बाबा वेंगा के अनुसार 2026 में भयानक युद्ध की आशंका है। देशों के बीच बड़े टकराव हो सकते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मानव का एलियंस से संपर्क हो सकता है। यही वजह है कि लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं क्या 2026 भी डर की नई इबारत लिखेगा? एक बात तय है जब भविष्य की बात आती है, तो बाबा वेंगा का नाम आज भी लोगों की धड़कनें तेज कर देता है।
न्यू दिल्ली: H-1B वीजा की लॉटरी खत्म, अब हुनर और मोटी सैलरी
न्यू दिल्ली : अमेरिका जाने का सपना संजोये बैठे लाखों भारतीय IT और तकनीकी पेशेवरों के लिये यह खबर चौंकाने वाली है। अमेरिका ने H-1B वीजा की रैंडम लॉटरी प्रणाली को खत्म करने का फैसला कर लिया है। अब किस्मत नहीं, कौशल और वेतन तय करेगा कि किसे अमेरिका में काम करने का मौका मिलेगा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के इस बड़े फैसले के तहत अब ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन पाने वाले विदेशी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जायेगी। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के अनुसार, यह नया नियम 27 फरवरी 2026 से लागू होगा और वित्त वर्ष 2027 के H-1B पंजीकरण में पहली बार इसका इस्तेमाल किया जायेगा।
लॉटरी सिस्टम खत्म, अब ‘वेटेड सिस्टम’
अब तक H-1B वीजा का चयन पूरी तरह रैंडम लॉटरी से होता था। यानी, योग्यता समान होने पर भी किसे वीजा मिलेगा, यह किस्मत पर निर्भर करता था। लेकिन अब तस्वीर बदलेगी। नई ‘वेटेड प्रणाली’ के तहत उच्च कौशल, उच्च वेतन, विशेषज्ञता वाले प्रोफाइल को वीजा मिलने की संभावना ज्यादा होगी। ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि पुरानी व्यवस्था का कई कंपनियां दुरुपयोग कर रही थीं और कम वेतन पर विदेशी कर्मचारियों की भर्ती की जा रही थी, जिससे अमेरिकी कामगारों को नुकसान हो रहा था।
भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर सीधा असर
H-1B वीजा पर अमेरिका जाने वालों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारतीयों की है, खासतौर पर IT, सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस और इंजीनियरिंग सेक्टर से जुड़े पेशेवरों की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नये नियमों के बाद कम सैलरी वाले ऑफर, शुरुआती स्तर की नौकरियां अब H-1B पाने में पिछड़ सकती हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे मिड-लेवल भारतीय प्रोफेशनल्स को सबसे ज्यादा चुनौती मिलेगी। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (USCIS) का कहना है कि नई प्रणाली से वीजा प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होगी। H-1B कार्यक्रम की विश्वसनीयता बढ़ेगी। अमेरिकी नियोक्ता बेहतर टैलेंट को ज्यादा वेतन पर रखने के लिये प्रेरित होंगे। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था की प्रतिस्पर्धी क्षमता मजबूत होने का दावा किया जा रहा है।
पहले से सख्त हैं नियम
H-1B वीजा को लेकर सख्ती पहले ही बढ़ चुकी है। नये आवेदनों पर 1 लाख डॉलर तक अतिरिक्त शुल्क लगेगा। 15 दिसंबर से H-1B और H-4 वीजा की कड़ी जांच होगी। सोशल मीडिया प्रोफाइल की भी जांच होगी। इन सख्त कदमों का असर भारत में साफ दिख रहा है। कई वीजा इंटरव्यू टल चुके हैं, वीजा स्टैंपिंग के लिये भारत आये लोग महीनों से फंसे हुये हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि “वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक सुविधा है।” हर आवेदन की राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा के नजरिये से गहन जांच की जा रही है। हर साल अमेरिका 65,000 H-1B वीजा और 20,000 अतिरिक्त वीजा (अमेरिकी यूनिवर्सिटी से उच्च डिग्री वालों के लिये) जारी करता है। लेकिन नये नियम लागू होने के बाद H-1B पाना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल और प्रतिस्पर्धी होने वाला है। कहने का मतलब साफ है कि अब अमेरिका जाने का रास्ता किस्मत से नहीं बल्कि कौशल, अनुभव और मोटी सैलरी से खुलेगा। भारतीय युवाओं के लिये यह साफ संकेत है कि अगर अमेरिका जाना है, तो खुद को ‘हाई-वैल्यू प्रोफेशनल’ बनाना ही होगा।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






























