आरपीएफ रांची मंडल के निर्देशानुसार श्री पवन कुमार, आरपीएफ द्वारा सतर्क ड्यूटी के दौरान दिनांक 09.01.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं सीआईबी रांची की टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर, रांची पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saubhagya Bharat News
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
The Saubhagya Bharat
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
शनिवार, 10 जनवरी 2026
रांची: आरपीएफ रांची द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया।
चाईबासा में हाथी का तांडव और सिस्टम की हार : बेकाबू हाथी ने वनकर्मी समेत 3 को पटका, 9 दिनों में 22 मौतें
झारखंड: रक्षक ही असुरक्षित, तो जनता किसके भरोसे? चाईबासा में हाथी का तांडव और सिस्टम की हार : बेकाबू हाथी ने वनकर्मी समेत 3 को पटका, 9 दिनों में 22 मौतें
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के बेनीसागर में जंगली हाथी ने खूनी खेल जारी रखते हुए एक वन विभाग के कर्मचारी सहित तीन और लोगों की जान ले ली है। जिले में पिछले 9 दिनों के भीतर हाथियों के हमले में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा अब 22 पहुंच गया है।
एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सरकारी तंत्र की विफलता का प्रमाण
चाईबासा के बेनीसागर से आई हालिया तस्वीर केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सरकारी तंत्र की विफलता का प्रमाण है। जब एक गजराज पूरे जिले को बंधक बना ले और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाला वन विभाग खुद अपने कर्मचारी को न बचा पाए, तो समझ लीजिए कि स्थिति ‘खतरे के निशान’ को पार कर चुकी है।
खोखली साबित हुई सुरक्षा की रणनीति
हाथियों को खदेड़ने के नाम पर हर साल करोड़ों का बजट खर्च होता है, लेकिन जमीन पर नतीजा क्या है? 9 दिनों में 22 मौतें! यह कोई साधारण आंकड़ा नहीं है, यह एक मानवीय त्रासदी है। वन विभाग अक्सर दावा करता है कि उनके पास ‘क्विक रिस्पांस टीम’ (QRT) है, लेकिन हकीकत यह है कि जब हाथी गांव में घुसता है, तो विभाग के पास केवल टॉर्च और पटाखों के अलावा कुछ नहीं होता।
जब ‘रक्षक’ ही लाचार है…
बेनीसागर की घटना ने वन विभाग की पोल खोल कर रख दी है। विभाग जो जनता को हाथियों से बचाने का वादा करता है, आज उसका अपना ही कर्मचारी हाथी के पैरों तले कुचल दिया गया। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि जो विभाग सुरक्षा देने वाला है, वह आज खुद सबसे ज्यादा असुरक्षित है। जब विभाग अपने प्रशिक्षित कर्मियों को सुरक्षा उपकरण और सही ट्रेनिंग नहीं दे पा रहा, तो आम ग्रामीणों से यह उम्मीद करना कि वे खुद का बचाव कर लेंगे, बेईमानी है।
ओडिशा सीमा पर समन्वय का अभाव
ग्रामीणों की मानें तो हाथी बीती रात से ही झारखंड-ओडिशा सीमा पर मौत बांट रहा था। सवाल यह है कि जब हाथी की लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है, तो समय रहते गांवों को अलर्ट क्यों नहीं किया गया? क्यों प्रशासन तब जागता है जब लाशें सड़क पर बिछ जाती हैं?
मुआवजे से नहीं, समाधान से बचेगी जान
सरकार मौतों के बाद मुआवजे का मरहम लगा देती है, लेकिन क्या किसी की जान की कीमत चार लाख रुपये है? कोल्हान की जनता को मुआवजा नहीं, बल्कि हाथियों के आतंक से ‘मुक्ति’ चाहिए। हाथियों के कॉरिडोर की मैपिंग, ट्रेंकुलाइजिंग गन्स की उपलब्धता और हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने के लिए सौर बाड़ (Solar Fencing) जैसे स्थायी समाधानों पर धूल जम रही है।
एटीएम फ्रॉड का खुलासा: बिहार से एक अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.54 लाख की ठगी का मामला सुलझा
चाईबासा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चाईबासा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुए एटीएम फ्रॉड कांड का सफल उद्भेदन किया गया है।
दिनांक 14 दिसंबर 2025 को चिरची निवासी मुकु बारी (पिता – स्व. मागों बारी) एटीएम से पैसा निकालने गए थे। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसा दिया। बाद में कार्ड चोरी कर पीड़ित को फर्जी हेल्पलाइन नंबर के झांसे में लेकर ओटीपी हासिल किया गया और विभिन्न एटीएम से कुल ₹1,54,390 की अवैध निकासी कर ली गई।
पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना कांड संख्या 107/25 (दिनांक 17.12.2025), धारा 303(2)/318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
सीसीटीवी से खुला राज, बिहार से गिरफ्तारी: तकनीकी शाखा की मदद से सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने अभियुक्त की पहचान कर प्रिंस कुमार (26 वर्ष), पिता सत्येंद्र कुमार, निवासी बलेया भनैल, थाना नेमदारगंज, जिला नवादा (बिहार) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर एटीएम कार्ड फंसाकर, फर्जी हेल्पलाइन नंबर के जरिए ओटीपी लेकर दूसरे एटीएम से पैसे निकालता था। उसने झारखंड के अन्य स्थानों पर भी एटीएम फ्रॉड में संलिप्तता स्वीकार की है।
फातिमा शेख: लड़कियों की शिक्षा की अग्रदूत, भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक
नई दिल्ली, 9 जनवरी: आज फातिमा शेख का जन्मदिन है, जिन्हें भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने जियोती राव फूल और सावित्रीबाई फूल के साथ मिलकर 150 साल पहले लड़कियों के लिए शिक्षा की मशाल जलाई थी।
फातिमा शेख का जन्म 9 जनवरी 1831 को हुआ था। उन्होंने अपने भाई उस्मान शेख के साथ मिलकर लड़कियों की शिक्षा के लिए काम किया। उस समय लड़कियों की शिक्षा को समाज में अच्छा नहीं माना जाता था, लेकिन फातिमा शेख ने हार नहीं मानी और लड़कियों को पढ़ाने का काम जारी रखा।
फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फूल के साथ मिलकर कई स्कूलों में पढ़ाया और लड़कियों को शिक्षा दिलाने के लिए काम किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा की महत्ता समझाई और उन्हें अपनी लड़कियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
फातिमा शेख की सेवाएं न केवल लड़कियों की शिक्षा के लिए बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने दिखाया कि एक महिला भी समाज में बदलाव ला सकती है और लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक कर सकती है।
आज फातिमा शेख के जन्मदिन पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके काम को याद करते हैं। उनकी कहानी हमें प्रेरित करती है कि हम भी समाज में बदलाव लाने के लिए काम करें और लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाएं।
नामदा बस्ती काली मंदिर के आस-पास से अतिक्रमण हटाएं : ज्योति सिंह मथारू
जमशेदपुर। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने जमशेदपुर भ्रमण के दौरान शुक्रवार को नामदा बस्ती काली मंदिर का दौरा किया। मंदिर के आस पास लगातार अतिक्रमण से लोगों में काफी रोष था। श्री मथारू ने स्थल निरक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, स्पेशल ऑफिर विश्वजीत, जुस्को अधिकारी निर्मल कुमार को निर्देश दिया कि मंदिर के आस पास से अतिक्रमण अविलंब हटाया जाय। मंदिर एवं आस पास की सड़क में पेवर ब्लॉक बिछाया जाय एवं फूलों से मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाय। उपस्थित अधिकारियों ने जल्द इस पर कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिलाया गया। स्थल निरक्षण में दौरान हिन्दू मंदिर कमिटी नामदा बस्ती के पदाधिकारी ने मुलाकात किया। इस अवसर पर सामंता कुमार, आमयो ओझा, पीयूष, ज्ञानेंद्र मालाकार, चंदन घोष, नेबेन्दू दास गुप्ता, अरुण सरकार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
शुक्रवार, 9 जनवरी 2026
सरायकेला:-हरे कृष्णा प्रधान को मिली सरायकेला खरसावां जिला भाजपा को कमान............
सरायकेला:-खुटपानी प्रखंड के बादेया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न.....
सरायकेला: भाजपा ने हरे कृष्णा प्रधान को बनाया सरायकेला-खरसावां का नया जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरे कृष्णा प्रधान को सरायकेला-खरसावां जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को सरायकेला स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 5:15 बजे आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई।
इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक जटाशंकर पांडे और चुनाव प्रभारी अमर कुमार बावरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालय ‘जय श्रीराम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।
बहरागोड़ा:-पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने शासन ढालभूम क्लब को अलमारी दान करने का दिया आश्वासन...........
जमशेदपुर: उत्कल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी विभूति दास का निधन, ओडिया समाज में शोक की लहर
जमशेदपुर : गोलमुरी उत्कल समाज के पूर्व उपाध्यक्ष एवं उत्कल सम्मिलनी के कार्यकारी सदस्य विभूति दास का निधन बुधवार को टाटा मेन हॉस्पिटल में हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से जमशेदपुर के ओडिया समाज ने एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।
स्वर्गीय विभूति दास ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया था। गोलमुरी उत्कल समाज कॉलेज के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे समाज हमेशा स्मरण रखेगा। वे समाज के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहते थे और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।
अपने पीछे वे दो पुत्र, पुत्रवधू तथा पोता-पोती को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सुवर्णरेखा शवदाह गृह में विधिवत संपन्न हुआ।
उनके निधन पर उत्कल सम्मेलन के अध्यक्ष श्री रविंद्रनाथ सतपति, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार दास, सचिव श्री प्रदीप कुमार दास, पर्यवेक्षक श्री जयराम दासपात्रा, सदस्य श्री बसंत श्रीचंदन तथा उत्कल एसोसिएशन साकची के महामंत्री श्री तरुण कुमार महंती सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गुहियापाल पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी क...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-BAPI बहरागोड़ा: बहरागोड़ा कॉलेज की छात्रा सुष्मिता कुईला ने कोल्हान विश्वविद्यालय (सत्र 2019–21) में बंग...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...



































