बहरागोड़ा:-भारतीय जनता पार्टी बहरागोड़ा मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी एवं जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव के द्वारा बहरागोड़ा के वीणापानी स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपनी मां की स्मृति 1 पेड़ लगाने का आह्वान किया है। हरित भारत के लिए भाजपा कार्यकर्ता वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनसहभाग सुनिश्चित करेंगे। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों वृक्षारोपण को जन अभियान के रुप में चलाया जायेगा। वृक्षारोपण के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई तथा कल -कारखानों के विषैले धुयें से पर्यावरण संकट में है। जलवायु परिवर्तन के कारण अति वृष्टि एवं अल्प वृष्टि तथा बादल फटने जैसे प्राकृतिक घटनायों का सामना करना पड़ रहा है। छायादार एवं फलदार वृक्ष प्रकृति में नमी बनाये रखते हैं। बारिश को अपनी ओर खिंचते हैं। स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। डॉ गोस्वामी ने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। वृक्षारोपण कर हम भावी पीढ़ी के स्वच्छ वायु प्राप्त करने के नैसर्गिक अधिकार को संरक्षित कर सकते हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अगुवाई में अर्चना दास, अपूर्व दास, मिहिर दोलाई, अशोक कर ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मिहिर बैठा,सूर्यकांत साव, प्रशांत नायक,समीर कबाट आदि उपस्थित थे।
शनिवार, 20 सितंबर 2025
Home »
बहरागोड़ा
» बहरागोड़ा:-भाजपा बहरागोड़ा मंडल ने एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया.....
बहरागोड़ा:-भाजपा बहरागोड़ा मंडल ने एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया.....
बहरागोड़ा संवाददाता
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें