खेलो झारखंड प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण मैं उपस्थित हुए मुख्य अतिथि खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, खरसावां अर्जुना स्टेडियम में झारखंड सरकार सह जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि खरसावां अनूप सिंह देव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
खेलो झारखंड प्रतियोगिता के समापन पर विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट एवं मैडल से पुरस्कृत किया। मौके पर खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि झारखंड सरकार खिलाड़ियों के प्रति सम्मान के साथ-साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका राष्ट्रीय स्तर में दे रही है जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिल रही है। श्री सिंह देव ने कहा कि पूर्व में भी बहुत सारे ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जिन्होंने झारखंड प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर में किया है। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि खेल के माध्यम से शरीर स्वस्थ रहता है बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा एवं खेल इंसान का पहली प्राथमिकता है।
इस तीन दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस 200 मीटर रेस, फुटबॉल प्रतियोगिता बास्केटबॉल प्रतियोगिता खेलकूद प्रतियोगिता ,बॉलीबॉल, जैसे खेल का आयोजन किया गया है। अंडर 16, 17, 18, खिलाड़ियों को अपना प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रही है। खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि खरसावां अनूप सिंह देव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खरसावां, प्रखंड शिक्षा खरसावां के सभी पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालय से आए प्रधान अध्यापक शिक्षक गण, खेलो झारखंड प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे*।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें