रांची नगर निगम क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल और नर्सिंग होम में होने वाले जन्म-मृत्यु का आवेदन अस्पताल स्तर से भेजा जा रहा है। लेकिन कई अस्पतालों द्वारा आवेदन करने के दौरान नाम, पता, जन्म-मृत्यु की तिथि में त्रुटि की जा रही है।
ऑनलाइन भरे जा रहे सैकड़ों आवेदन का डेटा आवेदकों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे दस्तावेज से मेल नहीं खा रहे हैं। इस वजह से निगम ने अभी तक 359 आवेदन आवेदकों को वापस कर दिया है। निगम प्रशासक ने सभी अस्पताल प्रबंधकों को ऑनलाइन पोर्टल पर नाम व डेटा सही तरीके से भरने का निर्देश दिया है। इधर, निगम में जन्म प्रमाण पत्र के 2,486 मामले और मृत्यु प्रमाण पत्र के 1,408 मामले पेंडिंग थे। इस वजह से लोगों को निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगम प्रशासक ने एक टीम का गठन किया है। नई टीम को पेंडिंग मामलों का निपटारा तेजी से करने का निर्देश दिया है।







0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें