Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शनिवार, 10 जनवरी 2026

एटीएम फ्रॉड का खुलासा: बिहार से एक अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1.54 लाख की ठगी का मामला सुलझा

चाईबासा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चाईबासा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुए एटीएम फ्रॉड कांड का सफल उद्भेदन किया गया है।

दिनांक 14 दिसंबर 2025 को चिरची निवासी मुकु बारी (पिता – स्व. मागों बारी) एटीएम से पैसा निकालने गए थे। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में फेविक्विक लगाकर कार्ड फंसा दिया। बाद में कार्ड चोरी कर पीड़ित को फर्जी हेल्पलाइन नंबर के झांसे में लेकर ओटीपी हासिल किया गया और विभिन्न एटीएम से कुल ₹1,54,390 की अवैध निकासी कर ली गई।



पीड़ित के आवेदन पर सदर थाना कांड संख्या 107/25 (दिनांक 17.12.2025), धारा 303(2)/318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

सीसीटीवी से खुला राज, बिहार से गिरफ्तारी: तकनीकी शाखा की मदद से सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पुलिस ने अभियुक्त की पहचान कर प्रिंस कुमार (26 वर्ष), पिता सत्येंद्र कुमार, निवासी बलेया भनैल, थाना नेमदारगंज, जिला नवादा (बिहार) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर एटीएम कार्ड फंसाकर, फर्जी हेल्पलाइन नंबर के जरिए ओटीपी लेकर दूसरे एटीएम से पैसे निकालता था। उसने झारखंड के अन्य स्थानों पर भी एटीएम फ्रॉड में संलिप्तता स्वीकार की है।




बरामदगी व आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से

📱 Samsung Galaxy A16 मोबाइल फोन

🧥 KILLER कंपनी का जैकेट (ठगी के पैसों से खरीदा गया)

बरामद किया गया है: पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है और वह पहले बिहार के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के मामले में संलिप्त रह चुका है।

आगे की कार्रवाई जारी: अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

छापामारी दल में शामिल-

पु.अ.नि. सुनील कुमार चौधरी,

पु.अ.नि. चंद्रशेखर,

पु.अ.नि. धनंजय सिंह,

पु.अ.नि. अभय कुमार (तकनीकी शाखा),

सदर थाना के अन्य पुलिसकर्मी।

चाईबासा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अपराध की सूचना

📞 डायल 112 या

📱 पुलिस कंट्रोल मोबाइल: 9508243546

पर तुरंत दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।























फातिमा शेख: लड़कियों की शिक्षा की अग्रदूत, भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक

 

नई दिल्ली, 9 जनवरी: आज फातिमा शेख का जन्मदिन है, जिन्हें भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने जियोती राव फूल और सावित्रीबाई फूल के साथ मिलकर 150 साल पहले लड़कियों के लिए शिक्षा की मशाल जलाई थी।

फातिमा शेख का जन्म 9 जनवरी 1831 को हुआ था। उन्होंने अपने भाई उस्मान शेख के साथ मिलकर लड़कियों की शिक्षा के लिए काम किया। उस समय लड़कियों की शिक्षा को समाज में अच्छा नहीं माना जाता था, लेकिन फातिमा शेख ने हार नहीं मानी और लड़कियों को पढ़ाने का काम जारी रखा।

फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फूल के साथ मिलकर कई स्कूलों में पढ़ाया और लड़कियों को शिक्षा दिलाने के लिए काम किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा की महत्ता समझाई और उन्हें अपनी लड़कियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

फातिमा शेख की सेवाएं न केवल लड़कियों की शिक्षा के लिए बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने दिखाया कि एक महिला भी समाज में बदलाव ला सकती है और लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक कर सकती है।

आज फातिमा शेख के जन्मदिन पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके काम को याद करते हैं। उनकी कहानी हमें प्रेरित करती है कि हम भी समाज में बदलाव लाने के लिए काम करें और लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाएं।



नामदा बस्ती काली मंदिर के आस-पास से अतिक्रमण हटाएं : ज्योति सिंह मथारू

 


जमशेदपुर। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने जमशेदपुर भ्रमण के दौरान शुक्रवार को नामदा बस्ती काली मंदिर का दौरा किया। मंदिर के आस पास लगातार अतिक्रमण से लोगों में काफी रोष था। श्री मथारू ने स्थल निरक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, स्पेशल ऑफिर विश्वजीत, जुस्को अधिकारी निर्मल कुमार को निर्देश दिया कि मंदिर के आस पास से अतिक्रमण अविलंब हटाया जाय। मंदिर एवं आस पास की सड़क में पेवर ब्लॉक बिछाया जाय एवं फूलों से मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाय। उपस्थित अधिकारियों ने जल्द इस पर कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिलाया गया। स्थल निरक्षण में दौरान हिन्दू मंदिर कमिटी नामदा बस्ती के पदाधिकारी ने मुलाकात किया। इस अवसर पर सामंता कुमार, आमयो ओझा, पीयूष, ज्ञानेंद्र मालाकार, चंदन घोष, नेबेन्दू दास गुप्ता, अरुण सरकार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। 





शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

सरायकेला:-हरे कृष्णा प्रधान को मिली सरायकेला खरसावां जिला भाजपा को कमान............

सरायकेला संवाददाता:- सुशील कुमार 

सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरे कृष्णा प्रधान को सरायकेला-खरसावां जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को सरायकेला स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 5:15 बजे एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण घोषणा के अवसर पर मुख्य रूप से चुनाव पर्यवेक्षक जटाशंकर पांडे और चुनाव प्रभारी अमर कुमार बावरी उपस्थित थे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरे कृष्णा प्रधान के नाम पर मुहर लगाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। घोषणा होते ही कार्यालय परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया।सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरे कृष्णा प्रधान को सरायकेला-खरसावां जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को सरायकेला स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 5:15 बजे एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण घोषणा के अवसर पर मुख्य रूप से चुनाव पर्यवेक्षक जटाशंकर पांडे और चुनाव प्रभारी अमर कुमार बावरी उपस्थित थे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा हरे कृष्णा प्रधान के नाम पर मुहर लगाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। घोषणा होते ही कार्यालय परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया।

सरायकेला:-खुटपानी प्रखंड के बादेया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न.....

सरायकेला संवाददाता

सरायकेला:-खुंटपानी प्रखंड के अंतर्गत सारण युवा संघ बादेया दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मैच में विजेता टीम कुअर ब्र तुरिआर, उपविजेता टीम पंकज ब्रदर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि इस प्रकार खेल आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं की अपनी क्षमता दिखाने, आगे बढ़ने पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलता है। आज के युग में खेल मनोरंजन नहीं बल्कि भविष्य संवारने का साधन बन गया है। युवा नौकरी लेकर अपना भविष्य संवारने के लिए कड़ी मेहनत और लगन के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलवाड़ी अपने लक्ष्य और अनुशासन के साथ खेल कर राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएं। श्री बोदरा ने दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सफल बनाने में सारण युवा संघ बादेया के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है। इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दिया है।

सरायकेला: भाजपा ने हरे कृष्णा प्रधान को बनाया सरायकेला-खरसावां का नया जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सरायकेला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरे कृष्णा प्रधान को सरायकेला-खरसावां जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शुक्रवार को सरायकेला स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 5:15 बजे आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई।

इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक जटाशंकर पांडे और चुनाव प्रभारी अमर कुमार बावरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालय ‘जय श्रीराम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।



कार्यक्रम के दौरान केवल जिला अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि आदित्यपुर, आरआईटी, सरायकेला और राजनगर के मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों के नामों का भी आधिकारिक ऐलान किया गया।




पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में हरे कृष्णा प्रधान ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा,

“मेरा मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। हम सभी पुराने और नए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे, ताकि आगामी चुनौतियों का एकजुट होकर सामना किया जा सके।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की अपील की।















बहरागोड़ा:-पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने शासन ढालभूम क्लब को अलमारी दान करने का दिया आश्वासन...........

बहरागोड़ा संवाददाता 


बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की साकरा पंचायत अंतर्गत शासन ग्राम में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पंडित शशांक शेखर दास और पंडित आशुतोष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।वहीं बैठक के दौरान डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने ग्रामीणों की सुविधा हेतु शासन ढालभूम क्लब के लिए अलमारी दान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "सच्चा जनप्रतिनिधि वही है जो केवल बातें न करे, बल्कि जरूरत के समय अपने कार्यों से समाज के सामने मिसाल पेश करे।" उनके इस कदम की ग्रामीणों ने सराहना की।साथ ही बैठक में गांव के गौरवशाली इतिहास पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि यह क्षेत्र कभी ओडिशा के मयूरभंज राजाओं के प्रभाव में था। सन 1993 में मयूरभंज की सेना (राजा) द्वारा शासन गांव में एक क्लब भवन का निर्माण कराया गया था। समय के साथ जर्जर हो चुके इस भवन का ग्रामीण आशुतोष मिश्रा के प्रयासों से पुनरुद्धार किया गया, जिसे आज 'शासन क्लब' के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर रामानंद गोसाई, हुकूम महतो, मुन्ना दास, मनोरंजन गिरी, देवदत्त उपाध्याय, तापस घोष, जयंत प्रहराज, महादेव नायक, अनूप नायक, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जमशेदपुर: उत्कल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी विभूति दास का निधन, ओडिया समाज में शोक की लहर

जमशेदपुर : गोलमुरी उत्कल समाज के पूर्व उपाध्यक्ष एवं उत्कल सम्मिलनी के कार्यकारी सदस्य विभूति दास का निधन बुधवार को टाटा मेन हॉस्पिटल में हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से जमशेदपुर के ओडिया समाज ने एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।

स्वर्गीय विभूति दास ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया था। गोलमुरी उत्कल समाज कॉलेज के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे समाज हमेशा स्मरण रखेगा। वे समाज के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहते थे और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।

अपने पीछे वे दो पुत्र, पुत्रवधू तथा पोता-पोती को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सुवर्णरेखा शवदाह गृह में विधिवत संपन्न हुआ।



उनके निधन पर उत्कल सम्मेलन के अध्यक्ष श्री रविंद्रनाथ सतपति, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार दास, सचिव श्री प्रदीप कुमार दास, पर्यवेक्षक श्री जयराम दासपात्रा, सदस्य श्री बसंत श्रीचंदन तथा उत्कल एसोसिएशन साकची के महामंत्री श्री तरुण कुमार महंती सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

बहरागोड़ा:-गुहियापाल के ज्योति सती आश्रम में छह दिवसीय ज्योति पहाड़ी का सौंदर्यीकरण..............

बहरागोड़ा संवाददाता 


बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुहियापाल पंचायत अंतर्गत आस्था के प्रतीक ज्योति पहाड़ी में मकर पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्योति सती आश्रम ज्योति पहाड़ी में छह दिवसीय मेला अधिवास-16/01/2026 शुक्रवार-17/01/2026 शनिवार से हरि नाम संकीर्तन आराम्भ शुरू होगा।गुरुवार को 22/01/2026- दधी उत्सव एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा.मंदिरों के सौंदर्यीकरण काम चल रहा है, जिसमें पर्यटन और आस्था को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्य शामिल हैं, जैसे ज्योति सती आश्रम ज्योति पहाड़ी विकास जो मंदिरों के दर्शन को आसान बनाते हैं।मंदिर का सौंदर्यीकरण मंदिर कमेटी-पदमलचन बेरा, रविंन महाकुड़, नीमलेडू बेरा, सशधर उपाध्याय,कमैंलोचन बेरा आदि जुटे हुए हैं।

सरायकेला में नालसा ‘डॉन स्कीम 2025’ के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सरायकेला द्वारा नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नालसा ‘डॉन स्कीम 2025’ के तहत जिले में ओरिएंटेशन सत्र एवं व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह कार्यक्रम श्री रामाशंकर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, DLSA, सरायकेला के मार्गदर्शन तथा श्रीमती अनामिका किस्कू, सचिव, DLSA, सरायकेला के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, उसके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों, साथियों के दबाव (Peer Pressure) और उससे उत्पन्न होने वाले कानूनी परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना देता है और कई गंभीर अपराधों की ओर भी ले जा सकता है।



इस दौरान आमजन को नशा मुक्ति एवं विधिक सहायता हेतु नालसा के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। परा विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) द्वारा पोस्टर, बैनर एवं पैम्पलेट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।




प्रमुख आयोजन स्थल:

सेराइकेला हाट: पैम्पलेट वितरण व हेल्पलाइन नंबर का प्रदर्शन।

जिला कलेक्टरेट, सरायकेला: अधिकारियों व आमजन को नशा मुक्ति व विधिक सहायता की जानकारी।

सदर अस्पताल, सरायकेला: यहां कार्यक्रम का नेतृत्व श्री दिलीप शॉ, मुख्य LADC, सरायकेला ने किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव, साथियों के दबाव और कानूनी परिणामों पर विस्तार से चर्चा की तथा नालसा ‘डॉन स्कीम 2025’ और हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया।

ब्लॉक मुख्यालय: विभिन्न प्रखंडों में भी PLVs द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में परा विधिक स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने आमजन तक नशा मुक्ति और कानूनी सहायता का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







Breaking