Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saubhagya Bharat News

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

The Saubhagya Bharat

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती पर एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दुमका इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्कूल हॉस्टल परिसर में एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर विभाग सह संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के डॉ. संजीव सिंह ने कहा कि बैडमिंटन उनका पसंदीदा खेल है, क्योंकि इसमें निरंतर नई रणनीतियाँ सीखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल कौशल, एकाग्रता और परिश्रम की मांग करता है, साथ ही अत्यंत मनोरंजक भी है। कभी-कभी यह खेल चुनौतीपूर्ण हो जाता है, लेकिन यही इसकी विशेषता है।

उन्होंने बैडमिंटन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके नियमों का पहला अनौपचारिक सेट 1867 में भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवादियों द्वारा तैयार किया गया था। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि बॉल बैडमिंटन, जिसमें शटलकॉक के स्थान पर ऊनी गेंद का प्रयोग किया जाता है, भारत के दक्षिणी भागों में विशेष रूप से लोकप्रिय रहा है।

वहीं नगर अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र चांद गोईरी ने अपने संबोधन में कहा कि बैडमिंटन एक ऊर्जावान इनडोर खेल है, जो शारीरिक फिटनेस के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह खेल हल्के रैकेट और शटलकॉक से खेला जाता है तथा इसमें अधिक खिलाड़ियों की आवश्यकता नहीं होती। इसे एकल अथवा युगल रूप में खेला जा सकता है। उन्होंने भारत के उत्कृष्ट बैडमिंटन खिलाड़ियों का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र झा, नगर सह मंत्री विवेक धार, आदित्य कुमार, पंकज यादव, नवल कपड़े, आकाश कुमार, सुभाष मुर्मू, सुमित यादव, अभिनंदन कुमार, अभिषेक तिवारी, राज केसरी, अनु केरता एवं मनजीत सहित एबीवीपी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 





*Aditypur* श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मकर संक्रांति समारोह का आयोजन

 

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुखदेव महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह, प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा आकर्षक नाट्य मंचन भी किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने अपने संबोधन में सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व देशभर में विभिन्न नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वहीं महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती संगीता महतो ने झारखंड की लोक परंपरा से जुड़े टुसु पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांति के विशेष पारंपरिक पकवान विद्यार्थियों के बीच वितरित किए गए। अंत में प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पतंग उड़ाकर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन तूफान मंडल एवं बरखा कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक विनय शांडिल्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु, सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।






*dumka* सृष्टि पार्क कुरूवा में 14 जनवरी को होगा काइट फेस्टिवल – आसमान में लहराएँगी रंग-बिरंगी पतंगें

 

सृष्टि पार्क कुरूवा, एवं जामा प्रखंड अवस्थित पर्यटन क्षेत्र तातलोई  में 14 जनवरी को संध्या 3 बजे से काइट फेस्टिवल (पतंग महोत्सव) का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव का उद्देश्य स्थानीय लोक परंपराओं को बढ़ावा देना, समुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों और युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 3 बजे पारंपरिक पतंग उड़ान के साथ होगा। जिला खेल सह पर्यटन पदाधिकारी तुफान कुमार पोद्दार के अनुसार इस उत्सव काफ़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में क्रिएटिव काइट डिजाइन प्रतियोगिता

को भी शामिल किया गया है जिसमें अच्छे एवं डिजाइनर पतंग बनाने एवं उड़ाने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा।

 बच्चों के मनोरंजन के लिए एंट्री निःशुल्क रहेगी , जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि परिवार और मित्रों के साथ उत्सव में शामिल होकर इस रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लें।

सृष्टि पार्क कुरूवा का आसमान 14 जनवरी की शाम रंग-बिरंगी पतंगों से जगमगाएगा – आइए और इस यादगार उत्सव का हिस्सा बनें। 




दुमका में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वालों को किया गया जागरूक

 

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आज डीसी चौक एवं गांधी मैदान के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था।

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका द्वारा बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को फूल की माला एवं तिलक लगाकर हेलमेट पहनने का अनुरोध किया गया। वहीं बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चालकों से भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई। इस दौरान जरुरत मंद दो लोगों को  जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका द्वारा हेलमेट दिया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट न केवल कानूनी बाध्यता हैं, बल्कि जीवन रक्षक भी हैं। थोड़ी सी सावधानी से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।

इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, यातायात से जुड़े पदाधिकारी एवं कई समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने आम लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की |




ट्रंप ने फिर दोहराई ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात, NATO को लेकर क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति?

ट्रंप ने एक बार फिर ग्रीनलैंड को हासिल करने की बात कही है। डेनमार्क की भूमिका को खारिज करते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि आर्कटिक द्वीप पर रूस या चीन का प्रभाव हो सकता है।



मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से की गई तातलोई मेला परिसर की साफ-सफाई

 

दुमका, आज मंगलवार से तीन दिवसीय प्रसिद्ध तातलोई मेला शुरू हो गया, जो 15 जनवरी तक चलेगा| मेले में राज्य ही नहीं बिहार एवं पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, लेकिन पर्यटन विभाग की उदासीनता से मेला परिसर की ना तो साफ-सफाई की गई और ना ही सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है| प्रशासन ने भले ही साफ सफाई में दिलचस्पी नहीं दिखाई परंतु आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोक सेवकों की कमी नहीं है। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गर्म जलकुंड तातलोई में लगे मेला में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर मानव उत्थान सेवा समिति के प्रणेता सतपाल महाराज की प्रेरणा से मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य नकुल प्रेमी ने प्रेमी साथियों संग मिलकर निस्वार्थ भाव से मेला परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया और जल कुंड के आस पास फैले प्लास्टिक एवं कचरे युक्त गंदगी को साफ किया|

नकुल प्रेमी ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। मानव सेवा ही ईश्वर तक पहुंचने का सही मार्ग है। नकुल प्रेमी जामा प्रखंड के ऊपर रंगनी गांव के नागरिक है जो जामा थाना के सामने चाय दुकान चलाते है। नकुल प्रेमी सतपाल जी महाराज के शिष्य है और मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य है। 



बिहार: PK को बड़ा झटका: रितेश पांडेय ने जन सुराज से दिया इस्तीफा

बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को झटका लगा है। कहलगांव से चुनाव लड़ने वाले नेता और भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।



IND vs NZ: टीम इंडिया बनी दुनिया की 'चेज किंग', न्यूजीलैंड को रौंदकर वो कारनामा किया जो आजतक कोई नहीं कर सका

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारत की तरफ से विराट कोहली ने 93 रन की मैच विनिंग पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 56 रनों का अहम योगदान दिया।



संकेत : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर 27-28 जनवरी तक लग सकती है चुनावी आचार संहिता

रांची :झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़े संकेत दिए हैं। झामुमो की अहम बैठक में सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य में 27-28 जनवरी तक चुनावी आचार संहिता लग सकती है।



यद्यपि यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे वार्ड कमेटियों का विस्तार करें और मजबूत प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दें।

हजारीबाग: सूरज राणा हत्याकांड खुलासा: डीजे बजाने को लेकर हुई थी हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में जब लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए थे,उसी रात 1 जनवरी को लोहसिंघना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी चौक पर सूरज राणा की मारपीट कर तेज हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी।इस मामले में छापेमारी करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि कोलघटी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें कुछ अपराधी बदले की भावना से तलवार, डंडा और हरवे हथियार से लैस होकर इंद्रपुरी चौक पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे सूरज कुमार राणा की निर्मम तरीके से मारपीट कर हत्या कर दी गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति कुलदीप सोनी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था।घटना के बाद मृतक की पत्नी काजल कुमारी ने लोहसिंघना थाना में आवेदन दिया था।इसे लेकर एसआईटी का गठन किया गया. टीम के द्वारा नई दिल्ली, भिलाई, नोएडा, चतरा, रामगढ़,राँची और बड़कागांव थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। एसआईटी द्वारा हजारीबाग एसपी को सूचना मिली कि घटना में शामिल तीन आरोपी राहुल कुमार, रोशन कुमार और दीपक कुमार नोएडा सेक्टर 126 में हैं, जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार तीनों आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर नोएडा से हजारीबाग लाया गया। इसके बाद सभी आरोपियों से पूछताछ की गई।पूछताछ में बताए गए पते से अन्य चार आरोपियों में सोनू कुमार, राहुल उर्फ लोलो, अमन कुमार उर्फ रोहन और मुकेश कुमार को बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव से गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी जो नाबालिग है उसकी गिरफ्तारी कोलघटी से ही की गई है।



गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम 

1.राहुल कुमार यादव, पे० सुकेश यादव, सा० मंडई कला, थाना लोहसिंघना

2.रौशन यादव, पे० सुकेश यादव, सा० मंडई कला, थाना लोहसिंघना

3.दीपक यादव उर्फ दीपक कुमार, पे० कमल गोप, सा० मंडई कला

4.सोनु कुमार उर्फ सोनु साव, पे० विजय कुमार गुप्ता उर्फ बिरजू, सा० मंडई खुर्द

5.राहुल कुमार उर्फ लोला, पे० विजय कुमार राम, सा० नुरा

6.अमन कुमार उर्फ रोहन उर्फ तन्नू उर्फ खड़ा, पे० जयंत कुमार वर्मा, सा० नुरा

7.मुकेश कुमार यादव, पे० त्रिलोकी यादव, सा० पिपराडीह, थाना बड़कागांव

8.एक नाबालिग लड़का

Breaking