सितम्बर को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. बिनी षाडंगी एवं प्राचार्य महोदय मुकेश कुमार द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं हवन के द्वारा की गई।
विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। गीत, नृत्य, कविताओं एवं नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने शिक्षकों के व्यक्तित्व और उनके मार्गदर्शन से जीवन में होने वाले सकारात्मक प्रभाव पर अपने विचार भी साझा किए।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं। उन्होंने छात्रों से गुरुजनों का आदर करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया साथ ही स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. बिनी षाडंगी ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक हमेशा पथप्रदर्शक रहें हैं और रहेंगे। वे समाज में नवाचार के साथ छात्रों को नई -नई तकनीकों से शिक्षा देते हुए उन्हें नवनिर्माण के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
पूरे कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह दिवस सभी के लिए यादगार बन गया।
शुक्रवार, 5 सितंबर 2025
बहरागोड़ा:-••••••टीपीएस डीएवी में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया......
Breaking
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा तनुश्री नायक का ब्रेन हैमरेज के क...
-
जमशेदपुर में पान(तांती) समाज की वर्षो पुरानी सामुदायिक भवन मांग का सपना आज लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के वर्तमान विधायक ...
-
खरसावां। अशोका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आमदा स्थित कृषि महाविद्यालय मैं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्रों में वाहनो...
-
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के झारखंड प...
-
जून 2025 की शुरुआत भारत के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रही है। केंद्र सरकार ने Ration Card Free Distributio...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप के दूसरे दिन राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगुनहातु ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता बहरागोड़ा:-बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत के शासन गांव के पूर्व वार्ड सदस्य (वर्ष 2016) सनत नायक उ...
-
बहरागोड़ा संवाददाता:-देबाशीष नायक ब्रेकिंग न्यूज़ बहरागोड़ा:-पूर्वीसिभूम जिले के बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झारख...
-
बहरागोड़ाः के दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सोमवार को दोपहर मे एन एच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डो...
-
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन छात्राओं ने घाघीढीह पंचायत क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल...






0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें